4 बड़ी बातें जो हमें ONE: BAD BLOOD से पता चलीं

Anatoly Malykhin Kirill Grishenko BAD BLOOD 1920X1280 30 768x512

शुक्रवार, 11 फरवरी को ONE: BAD BLOOD में 10 एक्शन से भरपूर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और मॉय थाई मैच देखने को मिले।

इवेंट में एक नया ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन देखने को मिला और 9 अन्य एथलीट्स ने अपनी शानदार मार्शल आर्ट्स स्किल्स से सभी को प्रभावित किया।

फैंस अब जानने के इच्छुक होंगे कि शुक्रवार को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में जीत दर्ज करने वाले एथलीट्स आगे क्या करेंगे।

इसलिए आइए यहां जानते हैं उन 4 बड़ी बातों के बारे में जो हमें ONE: BAD BLOOD से पता चली हैं।

#1 ONE को एक यूनिफाइड हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन की जरूरत

Anatoly Malykhin celebrates after taking home the Interim Heavyweight World Championship at ONE: BAD BLOOD

ONE: BAD BLOOD से पहले एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ने वादा किया था कि वो किरिल ग्रिशेंको को हराकर ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बनकर ही सर्कल से बाहर कदम रखेंगे। रूसी एथलीट ने अपने वादे पर खरा उतरते हुए ग्रिशेंको पर दूसरे राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज की है।

ONE में आने के बाद मालिकिन निरंतर शानदार प्रदर्शन करते आए हैं और अब वो कई एथलीट्स का निशाना बन गए हैं। शुक्रवार को आई जीत के बाद उनका रिकॉर्ड 11-0 का हो गया है और अब उनका ध्यान केवल ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर से भिड़ने पर है।

“स्लेदकी” मानते हैं कि भुल्लर नहीं बल्कि वो दुनिया के बेस्ट हेवीवेट एथलीट हैं। उनका फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है, अभी तक अपराजित रहे हैं और उन्हें कोई एथलीट कड़ी टक्कर नहीं दे पाया है।

क्या पता भुल्लर उन्हें हरा पाएं इसलिए ये यूनीफिकेशन (एकीकरण) बाउट बहुत दिलचस्प साबित होगी। सौभाग्य से, ONE और भुल्लर में कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों को लेकर बात बन गई है इसलिए फैंस को जल्द ही ये धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

#2 अगले बड़े फ्लाइवेट स्टार हो सकते हैं वू सुंग हूं

Woo Sung Hoon rocks Yodkaikaew Fairtex with a punch during their match at ONE: BAD BLOOD

दक्षिण कोरियाई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट “डायनामिक” वू सुंग हूं ने अपने डेब्यू मैच में योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स को 18 सेकंड में नॉकआउट कर 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस जीता है। साथ ही उन्होंने ONE फ्लाइवेट डिविजन के इतिहास का दूसरा सबसे तेज नॉकआउट भी अपने नाम कर लिया है।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने शॉर्ट लेफ्ट हुक और उसके बाद ओवरहैंड राइट की मदद से ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ओवरहैंड राइट के बाद भी वू ने पंच लगाने जारी रखे, जिसके कारण रेफरी को बीच में आकर फाइट को समाप्त घोषित करना पड़ा।

डेब्यू मैच में चौंकाने वाली जीत से उनकी विनिंग स्ट्रीक 8 मैचों की हो गई है। वहीं वूं को मिले बोनस ने उन्हें फ्लाइवेट डिविजन के सबसे उभरते हुए स्टार्स में शामिल कर दिया है।



#3 एक करियर का अंत, दूसरे का शुरू

Dejdamrong Sor Amnuaysirichoke and Danial Williams show some sportsmanship after their strawweight MMA fight at ONE: BAD BLOOD

“मिनी टी” डेनियल विलियम्स ने अपने आदर्शों में से एक के खिलाफ ONE में अपना स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू किया। उनका सामना पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक से हुआ, जिसके परिणाम के बाद एक एथलीट की विरासत का अंत तो दूसरे की कहानी की शुरुआत हुई।

मैच में बहुत जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जहां डेडामरोंग और विलियम्स दोनों ने एक-दूसरे पर खतरनाक तरीके से स्ट्राइक्स लगाईं। वहीं दूसरे राउंड में विलियम्स ने डेडामरोंग के मिडसेक्शन पर राइट हैंड लगाकर उन्हें फिनिश किया था।

ऑस्ट्रेलियाई एथलीट की यादगार जीत और आक्रामक फाइटिंग स्टाइल ने दिखाया है कि वो ONE के सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक हैं।

विलियम्स की बॉडी-शॉट नॉकआउट जीत के बाद डेडामरोंग ने फेसबुक पर अपनी रिटायरमेंट की पुष्टि की। इससे उन्होंने संकेत भी दिए कि उनकी विरासत के अंत के बाद विलियम्स इस खेल में अपने शानदार स्टाइल से फैंस का मनोरंजन करना जारी रखेंगे।

#4 लगातार उभरता हुआ हेवीवेट डिविजन

Odie Delaney celebrates after getting a submission win over Thomas Narmo at ONE: BAD BLOOD

ओडी “द विटनेस” डेलेनी को अपने दमदार ग्रैपलिंग गेम के लिए जाना जाता है और सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में उन्होंने इन्हीं स्किल्स की मदद से जीत दर्ज की।

फाइट के ग्राउंड पर जाने के बाद अमेरिकी एथलीट ने थॉमस “द लास्ट वाइकिंग” नार्मो के खिलाफ अपनी पोजिशन को बेहतर करने पर ध्यान दिया। डेलेनी ने अपने विरोधी के बाएं हाथ को जकड़ा, लेकिन नॉर्वे के एथलीट ने इसके जवाब में अपनी बॉडी को बाईं ओर घूमा दिया, जिससे “द विटनेस” को हैमरलॉक लगाने का अवसर मिला।

सबमिशन लगने के कुछ ही सेकंड बाद नार्मो ने टैप आउट कर दिया।

American Top Team के स्टार ने अपने ONE डेब्यू में शानदार प्रदर्शन कर टॉप लेवल के हेवीवेट एथलीट्स को अपने वर्ल्ड-क्लास गेम से जरूर वाकिफ करवा दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: BAD BLOOD में मालिकिन, हैगर्टी, वू ने बोनस जीते

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34