ग्रिशेंको को नॉकआउट कर ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बने मालिकिन

Anatoly Malykhin Kirill Grishenko BAD BLOOD 1920X1280 17 768x512

ONE: BAD BLOOD के मेन इवेंट में एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ने जबरदस्त अंदाज में नॉकआउट से जीत हासिल कर ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को अपने नाम कर लिया है।

शुक्रवार, 11 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में रूसी एथलीट ने किरिल ग्रिशेंको को राइट हैंड लगाकर दूसरे राउंड में फिनिश किया।

इस मैच में मालिकिन के बॉक्सिंग गेम में बहुत सुधार देखा गया, जिसका उन्होंने शुरुआत से ही फायदा उठाना शुरू कर दिया। रूसी एथलीट ने आगे आकर अपने विरोधी पर हुक्स और राइट हैंड्स लगाने की कोशिश की, लेकिन ग्रिशेंको उनसे बचने में सफल रहे।

फिर भी “स्लेदकी” ने पंच लगाने नहीं छोड़े, इस बीच उन्होंने ग्रिशेंको की एक किक को पकड़कर उन्हें नीचे गिरा दिया और पूरे राउंड को ग्राउंड फाइटिंग में डोमिनेट किया।

Anatoly Malykhin fights Kirill Grishenko

दूसरे राउंड में रूसी एथलीट ने आक्रामक रुख अपनाते हुए ग्रिशेंको को नी स्ट्राइक्स और लेफ्ट हुक लगाकर खूब क्षति पहुंचाई, जिससे लगने लगा था कि वो मैच को फिनिश करने वाले हैं। उन्होंने वाकई में अपने विरोधी को फिनिश करने की कोशिश की, लेकिन बेलारूसी एथलीट ने हार नहीं मानी।

मालिकिन की ओर से आ रहे निरंतर पंचों के कारण ग्रिशेंको के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं। हालांकि, बेलारूसी स्टार पीछे की ओर झुककर अधिकतर पंचों से बचने में सफल हो रहे थे, लेकिन उनके द्वारा हो रही हेड मूवमेंट के बीच “स्लेदकी” को प्रभावशाली अटैक करने का मौका मिला।

Anatoly Malykhin fights Kirill Grishenko

मालिकिन को ये मौका तब मिला, जब वो ओवरहैंड राइट लगाने के लिए आगे आए। हालांकि, ग्रिशेंको उससे बच निकले, लेकिन बच निकलने के प्रयास के दौरान उनकी ठोड़ी ऊपर की ओर और बॉडी वेट पीछे की ओर था। इस स्थिति का फायदा उठाकर रूसी एथलीट ने राइट हैंड को एकदम सटीक निशाने पर लैंड करवाया।

मैच का अंत दूसरे राउंड में 3 मिनट 42 सेकंड पर आया और इस जीत के साथ मालिकिन ने ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग से 1 लाख डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी प्राप्त किया।

अब उनका रिकॉर्ड 11-0 का हो गया है और ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद उन्होंने ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर को चेतावनी भी दी।

मिच चिल्सन को दिए पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में रूसी एथलीट ने कहा, “अर्जन भुल्लर, तुम मेरे लिए बहुत आसान शिकार हो, तुम फाइट नहीं करना चाहते, तुम बिल्कुल भी दिलेर नहीं हो। मैं तुम्हें फाइट के लिए चुनौती दे रहा हूं।”

Anatoly Malykhin celebrates ONE Interim World Title

ये भी पढ़ें: ONE: BAD BLOOD – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.