एनातोली मालिकिन को ONE 169: Atlanta के वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में रग रग से ‘कोई वास्तविक खतरा’ नहीं दिख रहा

Reinier de Ridder Anatoly Malykhin ONE 166 39 scaled

करीब दो हफ्ते पहले खबर आई थी कि 3-डिविजन ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन और सेनेगली धुरंधर “रग रग” ओमार केन के बीच एक ब्लॉकबस्टर हेवीवेट मुकाबला ONE 169: Atlanta में होगा।

9 नवंबर को स्टेट फार्म एरीना में होने वाला ये वर्ल्ड टाइटल मुकाबला इन दो एथलीट्स के बीच महीनों से बढ़ते तनाव को उजागर करेगा।

“स्लेदकी” और “रग रग” कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर टिप्पणियां कर रहे हैं और अब जब उनकी ये बहुप्रतीक्षित फाइट आखिरकार घोषित हो गई है तो वे इसे धीमा नहीं करने वाले हैं।

MMA इतिहास में एक साथ तीन अलग-अलग भार वर्गों में वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले पहले व्यक्ति के रूप में अपराजित रूसी सुपरस्टार आत्मविश्वास से भरपूर हैं और अपने प्रतिद्वंदी से बिलकुल भी घबराए हुए नहीं हैं।

जब एक फाइटर के रूप में केन की सबसे अच्छी बात के बारे में पूछा गया तो मालिकिन ने कठोर और सीधे शब्दों में onefc.com को बताया:

“केवल एक चीज जो ‘रग रग’ में अच्छी है, वो है उनकी ताकत। हां, वो मजबूत हैं और उनका संतुलन भी खराब नहीं है, लेकिन बस इतना ही।”

32 वर्षीय केन एक ऐसे इंसान हैं, जो अपनी जबरदस्त ग्रैपलिंग, तीव्र ग्राउंड-एंड-पाउंड और ताकतवर पंचिंग पावर के कारण जाने जाते हैं।

हालांकि, मालिकिन “रग रग” या उनके लगातार तीन फाइट्स में जीत के सिलसिले से प्रभावित नहीं है। वो कहते हैं कि उनके प्रतिद्वंदी में सहनशक्ति की कमी है और चैंपियनशिप राउंड्स में वो कभी लड़े नहीं हैं:

“वो धीमे हैं, अच्छे से पंच नहीं मार सकते और उनका कार्डियो बेकार है। तीन राउंड में वो थक जाते हैं और ये तो पांच राउंड का मैच है।”

मालिकिन की केन के प्रति आलोचना यहीं नहीं रुकी। उनका कहना है कि जब हालात कठिन हो जाते हैं तो वो नियमों को अपने पक्ष में मोड़ने का प्रयास करते हैं।

फिर भी मौजूदा मिडलवेट, लाइट हेवीवेट और हेवीवेट MMA किंग चिंतित नहीं हैं:

“‘रग रग’ आम तौर पर पहले राउंड के बाद ही थक जाते हैं, उनके हाथ जवाब दे देते हैं, प्रतिद्वंदी की शॉर्ट्स या ग्लव्स को पकड़ना शुरू कर देते हैं। वास्तव में एक बेईमान फाइटर की तरह। हालांकि, उनसे कोई वास्तविक खतरा नहीं है।”

मालिकिन ने अमेरिकी फैंस के लिए नॉकआउट का वादा किया

जब एनातोली मालिकिन ONE 169: Atlanta में ओमार केन से भिड़ेंगे तो वो उत्तर अमेरिकी धरती पर अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू करेंगे।

अपने अपराजित प्रोफेशनल रिकॉर्ड, 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट और तीन ONE MMA वर्ल्ड टाइटल बेल्ट्स के साथ रूसी स्टार का रिकॉर्ड फैंस को जरूर उत्साहित करेगा।

इसलिए, मालिकिन 9 नवंबर को शानदार प्रदर्शन का वादा कर रहे हैं:

“अमेरिकी प्रशंसकों को नॉकआउट पसंद है, है ना? वे एक अच्छा प्रदर्शन चाहते हैं, रिंग के अंदर फाइटर्स अपना पूरा जोर लगा दें। मैं उन्हें यही देने वाला हूं, एक नॉकआउट, एक बहुत अच्छी फाइट!”

जबकि “स्लेदकी” अपनी सटीक बॉक्सिंग तकनीक और चौंकाने वाली पंचिंग शक्ति के लिए जाने जाते हैं, वो एक शीर्ष स्तरीय रेसलिंग बैकग्राउंड से भी ताल्लुक रखते हैं।

“रग रग” की नॉकआउट शक्ति को ध्यान में रखते हुए कुछ फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि अपनी बेल्ट को डिफेंड करने के लिए मालिकिन सुरक्षित और ग्रैपलिंग वाला दृष्टिकोण अपना सकते हैं।

लेकिन जब उस विचार को उनके सामने रखा गया तो मालिकिन ने तुरंत उस सुझाव को खारिज कर दिया:

“नहीं, मैं बस उन्हें नॉकआउट करूंगा। बस इतना ही।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.