5 कारण क्यों ONE 169: Atlanta में एनातोली मालिकिन और ‘रग रग’ के बीच वर्ल्ड टाइटल मुकाबला दिलचस्प होगा

Reinier de Ridder Anatoly Malykhin ONE 166 14 scaled

एक विशाल वर्ल्ड टाइटल फाइट आधिकारिक तौर पर स्टेट फार्म एरीना में आयोजित होने वाले ONE 169: Atlanta में होने वाली है।

9 नवंबर को दुनिया के दो सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स के बीच एक विस्फोटक मुकाबले में ऐतिहासिक 3-डिवीजन किंग एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन अपना ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल सेनेगल के दिग्गज “रग रग” ओमार केन के खिलाफ दावं पर लगाएंगे।

स्वाभाविक रूप से, संयुक्त राज्य अमेरिका की धरती पर इन महाबली योद्धाओं के इस टकराव को लेकर प्रशंसक उत्सुक हैं।

पांच ऐसे कारण कि क्यों मालिकिन और “रग रग” के बीच की ये फाइट एक अविस्मरणीय मुकाबला हो सकता है:

#1 कड़वी प्रतिद्वंदिता पनप रही है

ये बहुप्रतीक्षित मैच एक कड़वी प्रतिद्वंदिता का प्रतीक होने जा रहा है।

दोनों ही खिलाड़ियों ने अतीत में सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए तीखी टिप्पणियां की हैं, और पिछले कई हफ्तों में चीजें और गर्म हो गई हैं, केन ने “स्लेदकी” को एक “नकली चैंपियन” कहा है, और रूसी एथलीट ने “रग रग” की हाल ही की लगभग हर एक सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी की है।

अब इस मुकाबले को कई महीने शेष रहते, फैंस इस तनाव के और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं।

और जब ये एथलीट्स अंततः सर्कल में भिड़ेंगे, तो एक्शन से भरपूर मुकाबला होना निश्चित है।

#2 दो दिग्गज जो MMA में बेहतरीन हैं

ये मैच खेल के दो सर्वश्रेष्ठ हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के बीच एक प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व करती है, जो आज अपने खेल के शीर्ष पर हैं।

मालिकिन के पास उपलब्धियों की एक अविश्वसनीय सूची है। 36 वर्षीय खिलाड़ी 14 प्रोफेशनल मुकाबलों में अपराजित रहे हैं, उनकी फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत की है, और वो इतिहास के पहले 3-डिवीजन MMA वर्ल्ड चैंपियन हैं। सीधे शब्दों में कहें तो उन्होंने उन स्तरों पर महानता हासिल की है जो पहले कभी संभव नहीं लगते थे।

“रग रग” सेनेगल के पूर्व रेसलिंग चैंपियन हैं और अपने MMA करियर में केवल एक बार हारे हैं। उस हार के बाद से, उन्होंने अपने कार्डियो, गेम प्लानिंग और ऑलराउंड कौशल सेट में उल्लेखनीय सुधार दिखाया है, जो उनके रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक डरावना प्रस्ताव है।

#3 वे खतरनाक ताकत के साथ दिग्गज ग्रैपलर्स हैं

“स्लेदकी” अपनी आक्रामक बॉक्सिंग के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, लेकिन वो फ्रीस्टाइल रेसलिंग में खेल के दिग्गज हैं, उन्होंने साइबेरिया में बचपन से ही उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा की है।

“रग रग” भी एक विनाशकारी नॉकआउट आर्टिस्ट हैं, और मालिकिन की तरह वो भी रेसलिंग की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। MMA में डेब्यू करने से पहले, 32 वर्षीय खिलाड़ी ने रेसलिंग के प्रति जुनूनी देश सेनेगल में खुद को एक सच्चे सितारे के रूप में स्थापित कर लिया था।

#4 केन के पास एक ग्लोबल मेगास्टार बनने का मौका है

यहां चैलेंजर के लिए ये फाइट पलक झपकते ही खुद को एक विशाल स्टार में बदलने का अवसर है।

यदि वो मालिकिन को हरा देते हैं, तो “रग रग” अफ्रीका में जन्मे पहले ONE वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे और ONE Championship में सबसे प्रभावशाली शासन को समाप्त कर देंगे।

#5 वे अमेरिकी प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए प्रेरित हैं

अंततः, ये वर्ल्ड टाइटल प्रतियोगिता दोनों खिलाड़ियों का लंबे समय से प्रतीक्षित उत्तरी अमेरिकी डेब्यू होगा।

इस इवेंट की ब्लॉकबस्टर प्रकृति को देखते हुए, अमेरिका में फैंस की बड़ी संख्या हासिल करने के अवसर के साथ, मालिकिन और “रग रग” दोनों निस्संदेह अटलांटा में एक धमाकेदार प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.