मालिकिन ने भुल्लर पर तंज कसा, कहा- अंतरिम विजेता ही ‘असली चैंपियन’ होगा

Anatoly Malykhin Alexandre Machado FISTS OF FURY 1920X1280 8 768x512

ONE: BAD BLOOD में एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन का सामना ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में किरिल ग्रिशेंको से होगा और मालिकिन मानते हैं कि इस मैच का विजेता कोई अस्थायी चैंपियन नहीं होगा।

रूसी स्टार का मानना है कि शुक्रवार, 11 फरवरी को उनके मैच में जीतने वाला एथलीट ही डिविजन का असली चैंपियन कहलाएगा।

मालिकिन ने कहा, “मैं इसे अंतरिम टाइटल नहीं मानता। मैं असली चैंपियन बनने वाला हूं।”

“अगर कोई चैंपियन फाइट से इनकार करता है तो वो चैंपियन नहीं रह जाता।”

34 वर्षीय स्टार ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर पर तंज कस रहे हैं, जो कॉन्ट्रैक्ट पर बात न बनने के कारण टाइटल को डिफेंड करने के लिए राजी नहीं हुए।

“स्लेदकी” काफी समय से कनाडाई-भारतीय एथलीट के खिलाफ मैच की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब उनका मानना है कि भुल्लर उनसे डरे हुए हैं।

Pictures of the MMA fight between Anatoly Malykhin and Amir Aliakbari from ONE: REVOLUTION

रूसी एथलीट ने कहा, “मैं अपने करियर के चरम पर था और उन्हें हराकर ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए तैयार था।”

“मेरी नजर में भुल्लर के दिमाग में मेरा डर बैठा हुआ है, जिससे वो दबाव महसूस करने लगे हैं। वो मुझसे फाइट नहीं करना चाहते।

“वो फाइटर नहीं है। वो एक प्रोफेशनल हैं, उनका रिकॉर्ड अच्छा है, लेकिन वो फाइटर नहीं हैं। वो बेस्ट (एथलीट) का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं और इस समय मैं बेस्ट हूं। वो चिकन हैं। मैं बस यही कहना चाहूंगा।”

इसलिए अब मालिकिन अंतरिम बेल्ट के लिए अपराजित हेवीवेट स्टार ग्रिशेंको से भिड़ेंगे।

उन्हें अपने नए प्रतिद्वंदी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन उनका मानना है कि बेलारूसी एथलीट उनके लिए ज्यादा बड़ा खतरा नहीं हैं।

मालिकिन ने कहा, “किरिल एक अच्छे फाइटर हैं, लेकिन स्किल्स और रवैये के मामले में मेरा गेम एक अलग लेवल पर है।”

“मैं किरिल का सम्मान करता हूं, लेकिन इस मैच में उन्हें किसी हालत में जीत नहीं मिलने वाली।”



बढ़े हुए आत्मविश्वास के बावजूद “स्लेदकी” ने ग्रिशेंको की स्किल्स को परखने पर बहुत ध्यान दिया है।

उन्हें 30 वर्षीय एथलीट के गेम में कुछ अच्छी चीज़ें नजर आई हैं, लेकिन वो नहीं मानते कि ग्रिशेंको वर्ल्ड टाइटल हासिल करने में सक्षम हैं।

मालिकिन ने कहा, “एक फाइटर के तौर पर मुझे उनमें कुछ अनोखा नजर नहीं आता। उनके पास बैकफिस्ट और स्पिनिंग एल्बो हैं, उनकी फ़िजिक अच्छी है और बेहतरीन रेसलर हैं। मगर मुझे उनमें कुछ अलग और खास नजर नहीं आ रहा, जो मुझे रोक पाएगा।”

“मुझे और मेरे कोच को उनकी तकनीक में खामियां नजर आई हैं। किरिल एक अच्छे फाइटर हैं और मैं उन्हें कम नहीं आंक रहा, लेकिन वो बेस्ट नहीं हैं। मैं चैंपियन बनने के काबिल हूं और लंबे समय तक ये बेल्ट मेरे पास रहने वाली है।”

Pictures of the MMA fight between Anatoly Malykhin and Amir Aliakbari from ONE: REVOLUTION

हालांकि दोनों एथलीट्स रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन ग्लोबल स्टेज पर उन्होंने अपनी स्ट्राइकिंग से भी सभी को प्रभावित किया है। वहीं ग्रिशेंको, मालिकिन को स्टैंड-अप गेम में फिनिश करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

“स्लेदकी” ने इस मैच को नॉकआउट से फिनिश करने की उम्मीद जताई है।

उन्होंने ग्रिशेंको के बारे में कहा, “उनके नाम कोई नॉकआउट नहीं है और उनकी स्ट्राइक्स बहुत कमजोर हैं। उनकी स्ट्राइक्स में स्पीड और टाइमिंग की कमी है।”

“मेरे हिसाब से उन्होंने डरते हुए मुझे नॉकआउट करने की बात कही है। जब वो मेरे हाथों नॉकआउट होने के बाद दोबारा होश में आएंगे, तब उन्हें अहसास होगा कि वो केवल सपनों में ही मुझे फिनिश कर सकते हैं।”

MMA Fight: Anatoly Malykhin fights Alexandre Machado at ONE: FISTS OF FURY II

जब अंतरिम वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा हो, तब “स्लेदकी” अपने प्रदर्शन में कोई ढील नहीं छोड़ना चाहते।

वो अपने डिविजन के सबसे खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट बन चुके हैं और पिछले मैच में अमीर अलीअकबरी को फिनिश किया था। अब भुल्लर वापसी करें या नहीं, लेकिन मालिकिन खुद को महान ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन के रूप में स्थापित करना चाहेंगे।

मालिकिन ने कहा, “मैं किरिल को पहले या दूसरे राउंड में फिनिश करने वाला हूं।”

“मैं सर्कल में उतरने के बाद दिखाऊंगा कि मैं क्या करने में सक्षम हूं। ये एक यादगार फाइट साबित होगी और लोग इसे इंजॉय करेंगे। वहीं अंत में मैं जीत दर्ज कर नया चैंपियन बनने वाला हूं।

“अभी के लिए अर्जन को भूल जाते हैं क्योंकि वो मार्शल आर्ट्स के इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं। जल्द ही हमें एक नया चैंपियन मिलने वाला है।”

ये भी पढ़ें: ONE: ONLY THE BRAVE में अलाज़ोव, ओपाचिच, झांग ने बोनस जीते

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.