ONE: ONLY THE BRAVE में अलाज़ोव, ओपाचिच, झांग ने बोनस जीते

Ruslan Emilbek Uulu Zhang Lipeng ONLY THE BRAVE 1920X1280 10 768x512

शुक्रवार, 28 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में 3 वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स ने ना सिर्फ अपने मैच जीते बल्कि बोनस भी हासिल किया।

ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने अज़रबैजानी-बेलारूसी किकबॉक्सर चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव, हेवीवेट नॉकआउट आर्टिस्ट राडे ओपाचिच और चीनी लाइटवेट स्टार “द वॉरियर” झांग लिपेंग तीनों को 50 हजार यूएस डॉलर्स के बोनस की घोषणा की। ये बोनस उन्हें ONE: ONLY THE BRAVE की अपनी-अपनी फाइट में साहस दिखाने और लाजवाब प्रदर्शन के कारण दिए गए।

Chingiz Allazov celebrates his knockout victory over Jo Nattawut.

अलाज़ोव ने को-मेन इवेंट में हुए ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में थाई स्ट्राइकर स्मोकिन जो नाटावट को पहले राउंड में नॉकआउट किया था।

उन्होंने इस हाइलाइट-रील फिनिश के दम पर टूर्नामेंट के फाइनल में सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ जगह बना ली है। टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार, 26 मार्च को ONE X में होगा।

Serbian fighter Rade Opacic cracks Francesko Xhaja with a right punch

वहीं ओपाचिच ने हेवीवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में अपना दबदबा अभी तक कायम रखा है।

सर्बियाई एथलीट ने डेब्यू कर रहे फ्रांसेस्को “स्माइल” क्षाज़ा को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से मात देकर लगातार चौथी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही उन्होंने ONE की ऑल-स्ट्राइकिंग लीग, ONE Super Series, में सबसे ज्यादा नॉकआउट करने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

इसके अलावा झांग ने लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में उभरते हुए स्टार रुसलान “स्नो लैपर्ड” एमिलबेक ऊलू को 32 सेकंड में नॉकआउट किया।

इस यादगार फिनिश के दम पर “द वॉरियर” ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है और वो ONE इतिहास में लाइटवेट डिविजन में सबसे तेज नॉकआउट के मामले में संयुक्त रूप से दागी अर्सलानअलीएव के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

Chingiz Allazov will face Sitthichai Sitsongpeenong in the ONE Featherweight Kickboxing World Grand Prix Championship Final.

ONE: ONLY THE BRAVE के नतीजे और हाइलाइट्स आप यहां देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: क्षाज़ा पर भारी पड़े ओपाचिच, ONE Super Series में सबसे ज्यादा नॉकआउट के रिकॉर्ड की बराबरी की

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)