राडे ओपाचिच ने इराज अज़ीज़पोर को ONE 165 के हेवीवेट किकबॉक्सिंग मैच में जबरदस्त घमासान का वादा किया – ‘मैं उन्हें फिनिश कर दूंगा’

Rade Opacic Guto Inocente ONE Fight Night 11 24

रविवार, 28 जनवरी को राडे ओपाचिच अपने एक और सपने को हकीकत में बदल देंगे।

सर्बियाई नॉकआउट आर्टिस्ट ने पिछली बार लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में प्रतिस्पर्धा करने की अपनी आकांक्षा को पूरा किया था और अब वो जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होने वाले ONE 165: Superlek vs. Takeru पे-पर-व्यू इवेंट में इराज अज़ीज़पोर से भिड़ेंगे।

ओपाचिच बचपन से ही जापान की राजधानी में प्रतिस्पर्धा करने के लिए उत्सुक थे और अब यहां अवसर मिलने के बाद वो तमाम किकबॉक्सिंग फैंस के लिए एक रोमांचक फाइट के लिए तैयार हैं।

अज़ीज़पोर के साथ अपने हेवीवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले से पहले 26 वर्षीय एथलीट ने कहा:

“इराज एक दमदार एथलीट हैं। उन्हें लड़ना पसंद है। मुझे लड़ना पसंद है। तो आइए टोक्यो में प्रशंसकों को वो दें जो वे चाहते हैं, एक वास्तविक किकबॉक्सिंग फाइट। और ये अद्भुत है कि हम किकबॉक्सिंग के घर टोक्यो में लड़ रहे हैं। ये एक बड़ी बात है खासकर हम किकबॉक्सर्स के लिए क्योंकि किकबॉक्सिंग सचमुच वहीं से शुरू हुई थी।

“सच कहूं तो ONE में फाइट करना एक सपने के सच होने जैसा है क्योंकि पिछली बार मैंने लुम्पिनी स्टेडियम में मुकाबला किया था और अब मैं टोक्यो, जापान में लड़ रहा हूं। जब मैं छोटा था, तब मैं इसके बारे में सपने देखता था। अब ये सब सच हो रहा है।”

ONE में पांच नॉकआउट जीतों के साथ 6-1 के रिकॉर्ड के जरिए ओपाचिच दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में ऊंची उड़ान भर रहे हैं। यहां एक और बड़े एथलीट को मात देकर वो अपने सबसे बड़े लक्ष्य के करीब पहुंच सकते हैं और वो है पहला ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनना।

गोल्डन बेल्ट के लिए लड़ने का मौका अर्जित करने के अवसर से टोक्यो में ये मैच और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा, लेकिन उस वेकेंट (रिक्त) टाइटल के लिए पहले चैलेंजर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने से पहले उन्हें अज़ीज़पोर से पार पाना होगा।

KBKS Team के प्रतिनिधि ने बताया: 

“जाहिर है इस फाइट के बाद वर्ल्ड टाइटल के लिए लड़ना ही लक्ष्य है। इस मुकाबले से पहले भी मैंने सोचा था कि शायद मुझे (बेल्ट के लिए रोमन क्रीकलिआ से लड़ने के लिए) कॉल आएगा, लेकिन अंत में उन्होंने प्रतिद्वंदी के रूप में मुझे इराज दे दिए इसलिए अब वो ही मेरी सबसे बड़ी समस्या हैं।

“जब मैं उन्हें फिनिश करूंगा तो मैं बेल्ट के लिए जाऊंगा क्योंकि मुझे पता है कि मैं इसका हकदार हूं। मैं हर किसी को साबित कर दूंगा कि मैं इसका हकदार हूं और मैं चैंपियन बनूंगा। लेकिन मैं बहुत अधिक कदम आगे का नहीं सोच रहा क्योंकि पहले मुझे इससे निपटना है।

“ये मुझ पर है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं और हर किसी को हराता रहूं, अपने सपनों का पीछा करता रहूं और उन्हें साकार करूं।” 

राडे ओपाचिच को उम्मीद है कि वो इराज अज़ीज़पोर को नॉकआउट कर देंगे

राडे ओपाचिच ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच के प्रयास में इराज अज़ीज़पोर को नजरअंदाज नहीं करेंगे क्योंकि उनका मानना ​​है कि ईरानी एथलीट उनके लिए एक बेहतरीन प्रतिद्वंदी हैं।

जब ये जोड़ी टोक्यो के एरियाके एरीना में भिड़ेगी तो उभरते हुए सर्बियाई एथलीट को उम्मीद है कि अज़ीज़पोर रिंग के बीच में उनका सामान करेंगे। यदि ऐसा होता है तो ओपाचिच अपने अटैक से दर्शकों को रोमांचित करेंगे।

उन्होंने बताया: 

“अज़ीज़पोर के पास नॉकआउट पावर है। उनका आकार भी बड़ा है। उन्होंने क्रीकलिआ को कड़ी चुनौती दी, उन्होंने इस्माइल लोंट को हराया। वो निश्चित रूप से जोरदार प्रहार कर सकते हैं। लेकिन मुझे उनके लड़ने की शैली पसंद है। वो बस वहीं खड़े रहते हैं और हिलते नहीं हैं। वो कुछ स्पिनिंग किक्स मारते हैं, लेकिन अंत में वो वहीं खड़े रहते हैं। मुझे बस वहां खड़े होकर वार करना और देखना पसंद है कि सबसे मजबूत आदमी कौन है। तो ये मेरे लिए एक अच्छी बात है।

“जैसा कि मैंने कहा उनकी किक्स और पंचों में अच्छी शक्ति है और वो अनुभवी भी हैं। लेकिन मैं इस फाइट में अपनी शैली, अपनी गति, दबाव विकसित करने की कोशिश करने जा रहा हूं। और हम देखेंगे कि इसमें कौन बेहतर होगा। मुझे यकीन है कि ये एक अच्छी फाइट होने वाली है और ये ज्यादा देर तक नहीं चलेगी।”

दिसंबर 2020 में अपना ONE कार्यकाल शुरू करने के बाद से ओपाचिच ने अपनी प्रभावशाली फिनिशिंग ने बड़ी संख्या में फैंस बटोरे हैं और उन्हें विश्वास है कि वो ONE 165 में अपने रिकॉर्ड में एक और नॉकआउट जोड़ देंगे।

अज़ीज़पोर ने टॉप स्तर पर अपने कौशल और अथकता को साबित किया है। बेलग्रेड के एथलीट को लगता है कि उनकी अपनी ताकत इस बहुप्रतीक्षित हेवीवेट मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त होगी।

ओपाचिच ने आगे कहा: 

“मुझे लगता है कि मैं एक बेहतर फाइटर हूं और मैं इसे 28 जनवरी को दिखाने जा रहा हूं। मैं उन्हें फिनिश कर दूंगा। जो कोई भी मेरे साथ रिंग में कदम रखेगा, मैं उन्हें फिनिश कर दूंगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो इराज हैं या कोई और।

“इराज सहनशील है। वो बहुत सारे मुक्के खा सकते हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक मेरा अनुभव नहीं किया है। मैं उन्हें किसी भी तरह से फिनिश करने की पूरी कोशिश करूंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)