सुपरलैक ने ONE 165 में टकेरु के खिलाफ आई यादगार जीत पर बात की – ‘परिस्थिति के हिसाब से बदलाव कर खुद को बचाया’

SuperlekKiatmoo9 WorldTitleWin ONE165 1200X800

“द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 ने ONE 165 में शानदार जीत हासिल कर खुद को दुनिया के सबसे महान पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक बना लिया है।

बीते रविवार थाई सुपरस्टार ने जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में टकेरु “द नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर अपने ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल का बचाव किया।

“द किकिंग मशीन” अपने निकनेम पर पूरी तरह से खरे उतरे और उन्होंने पांचों राउंड में जापानी सुपरस्टार के पैरों खासकर जांघ पर जबरदस्त किक्स जड़ीं।

मैच के अंत में सभी को अंदाजा था कि ये फाइट सुपलैक के पक्ष में जाएगी और इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रदर्शन से जापानी फैंस का दिल भी जीता।

28 वर्षीय स्ट्राइकर ने जीत के बाद onefc.com को बताया: 

“ये (टकेरु का प्रदर्शन) कोई चौंकाने वाली बात नहीं रही। इसी वजह से उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स में गिना जाता है। मैंने सोचा था कि मैं भारी-भरकम पंच लगाता हूं, लेकिन मैं उन्हें गिरा नहीं पाया। मैं उन्हें बिल्कुल भी नहीं गिरा पाया। वो लगातार मेरी तरफ बढ़ते रहे।”

मैच खत्म होने के बाद टकेरु की टांग सुपरलैक की लो किक्स की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। दूसरा कोई फाइटर होता तो शायद हार मान चुका होता, लेकिन “द नेचुरल बोर्न क्रशर” ने मैच खत्म होने तक अपने प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आने दी।

सुपरलैक ने मैच के दौरान अपने विरोधियों की कुछ ऐसी रणनीति देखी, जिसने मैच को उनकी सोच से ज्यादा मुश्किल कर दिया।

फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन ने बताया: 

“मैं मानता हूं कि मेरी लेग किक्स का प्रभाव टकेरु पर रहा, लेकिन ये जरूर कहूंगा कि वो अपनी अच्छी तैयारी करके आए थे। मैं उन्हें नॉकडाउन करने के लिए अपनी टीम के साथ अध्ययन कर रहा था। एक बात निकलकर आई कि जब भी टकेरु आगे आते तो वो लेफ्ट हुक और राइट हुक लगाते हैं तो मैंने हाई किक लगाने के बारे में सोचा।

“लेकिन फिर मैच में सब कुछ बदल गया। मेरे काउंटर अटैक्स को ब्लॉक करने के लिए टकेरु ने काफी तैयारी की तो मैंने परिस्थिति के हिसाब से बदलाव कर खुद को बचाया।”

बेंटमवेट डिविजन में नई चुनौतियों की तलाश में हैं सुपरलैक

भले ही सुपरलैक कियातमू9 को पांच राउंड के एक्शन के बाद जीत हासिल हुई हो, लेकिन ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के लिए मैच में काफी हैरान-परेशान कर देने वाले पल भी आए।

तीसरे राउंड में टकेरु सेगावा ने “द किकिंग मशीन” पर पंचों की ऐसी बरसात की कि उनका खड़े रह पाना भी मुश्किल हो गया था।

इसको लेकर सुपरलैक का मानना है कि जापानी स्ट्राइकर ने उन्हें हिलाकर रख दिया था:

“फाइट के दौरान जो कुछ भी हुआ, मुझे ऐसा लगता है कि मैं जैसा प्रदर्शन करना चाहता था वैसा 100 फीसदी नहीं कर पाया। मेरा मानना है कि ऐसे कई मौके थे, जहां मैं अच्छा कर सकता था। एक मौका ऐसा भी आया जब टकेरु ने मेरे चेहरे पर मुक्का मारा तो मैं चकरा गया था।

“तीसरे राउंड के अंत में टकेरु का एक शॉट मुझे लगा और मेरा शरीर वहीं जम सा गया था। मैं उस समय सोच रहा था कि ‘मुझमें फाइटिंग का जज्बा होना चाहिए। मुझे तीसरे राउंड में बचने के लिए सब कुछ करना होगा और चौथे राउंड में फाइट जारी रखनी होगी’

“मुझे खुशी है कि सब कुछ सही हुआ।”

अपने पिछले दो मुकाबलों में सुपरलैक बड़े कारनामे कर चुके हैं। टकेरु को हराने से पहले वो लंबे समय से चैंपियन बने हुए ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को धूल चटा चुके हैं।

अब वो दोनों में से किसी के भी खिलाफ रीमैच हासिल कर खुश होंगे, लेकिन सुपरैलक अपनी स्किल्स को बेंटमवेट डिविजन के फाइटर्स के खिलाफ टेस्ट करना चाहते हैं, जिसमें ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी का नाम शामिल है।

“द किकिंग मशीन” ने इस बारे में कहा: 

“मेरे लिए बेंटमवेट डिविजन में जाना काफी अच्छी बात होगी क्योंकि मैं अपनी जिंदगी में नए चैलेंज चाहता हूं। मैं फ्लाइवेट डिविजन में रहूंगा, लेकिन बेंटमवेट डिविजन में जाने को लेकर मेरी दिलचस्पी है।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)