ONE Friday Fights 68 में सुपरलैक की जीत, पेटटानोंग की धमाकेदार वापसी, नबाती ने कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया

Kiamran Nabati strikes a pose for the camera at ONE Friday Fights 68.

ONE Championship 28 जून को एशियाई एशिया प्राइमटाइम इवेंट के साथ लौटा, जिसमें दुनिया के कई सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स शामिल थे।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में आयोजित हुए ONE Friday Fights 68: Prajanchai vs. Di Bella के सहायक कार्ड में शुरू से अंत तक बेमिसाल एक्शन देखने को मिला, आइए मेन इवेंट से पहले इन 11 मुकाबलों पर नजर डालें।

सुपरलैक ने कोंगथोरानी को हराकर लगातार 10वीं जीत हासिल की

ONE फ़्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 ने एक फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में कोंगथोरानी सोर सोमाई पर प्रभावशाली जीत के साथ अपनी जीत का सिलसिला 10 तक बढ़ा दिया।

“द किकिंग मशीन” ने पूरे को-मेन इवेंट मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और अपनी किक्स और प्रहारों से अपने प्रतिद्वंदी से आगे बने रहे। कोंगथोरानी ने मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन सुपरलैक अपनी एल्बो और घुटनों की स्ट्राइक के बल बार दो बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन से एक कदम आगे रहे।

सर्वसम्मत निर्णय से सुपरलैक ने अपनी #1 फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग का बचाव किया और कोंगथोरानी के सात मुकाबलों के विजयी सिलसिले को तोड़ते हुए अपने करियर रिकॉर्ड को 137-29 से सुधार लिया।

अब वो 6 सितंबर को ONE 168: Denver में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को चुनौती देंगे।

नबाती ने सुआब्लैक को हराकर 100,000 अमेरिकी डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीता

कियामरन नबाती ने अपने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में सुआब्लैक टोर प्रान49 को नॉकआउट कर ONE Championship के ग्लोबल रोस्टर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए छह-अंक की धनराशि का कॉन्ट्रैक्ट अर्जित किया।

नबाती ने अपने थाई प्रतिद्वंद्वी को रिंग में हर दिशा में पीछा किया, उन्हें रोप्स पर धकेला, और फिर जब सुआब्लैक ने एक लेफ्ट पंच मारने गए, उन्होंने उनके जबड़े में एक काउंटर लेफ्ट हुक से निशाना साधा।

सुआब्लैक धराशाई हो गए और रेफरी ने पहले राउंड के 1:54 पर कार्रवाई रद्द कर दी, और Archangel Michael के प्रतिनिधि ने जीवन बदलने वाली जीत के साथ अपने अपराजित करियर रिकॉर्ड को 21-0 तक पहुंचा दिया।

पेटटानोंग ने शानदार वापसी की

अपनी आखिरी फाइट के अठारह महीने बाद, पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस ने अपने साथी पूर्व-टाइटलहोल्डर अलावेर्दी रामज़ानोव के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के साथ खुद को ग्लोबल फैंस में फिर से पेश किया।

38 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली घंटी के साथ ही आक्रामक रूख अपनाया, रामज़ानोव ने उनका सामना करने की भरपूर कोशिश की लेकिन पेटटानोंग का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ था। दूसरे राउंड में उन्होंने रामज़ानोव पर और दबाव बनाया जिससे रूसी एथलीट गिर पड़े।

दूसरे राउंड के 1:59 पर इस तकनीकी नॉकआउट (TKO) जीत के साथ, पेटटानोंग ने अपने उल्लेखनीय समग्र रिकॉर्ड को 359-56 तक बढ़ा दिया और खुद को डिवीजन में एक खतरनाक वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर के रूप में फिर से स्थापित किया।

तीन राउंड के घमासान में शैडो ने विन्यो को पछाड़ा

Shadow Singha Mawynn Jimmy Vienot ONE Friday Fights 68 21

शैडो सिंघा माविन को अपने गियर बदलने में केवल एक राउंड का समय लगा, लेकिन एक बार जब उन्होंने अपनी गति पकड़ी, तो कुछ भी उन्हें रोक नहीं सका, यहां तक ​​कि पांच बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जिमी “JV01” विन्यो भी नहीं।

पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने अपने फ्रेंच प्रतिद्वंद्वी को किक्स, पंचेस और एल्बोज़ से परास्त कर दिया एक सर्वसम्मत निर्णय से एक शानदार जीत दर्ज की और अपने स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड को 77-13 तक पहुंचा दिया।

पाकोर्न ने अपने बहुप्रतीक्षित ONE डेब्यू में बोहिच को हराया

थाई दिग्गज पाकोर्न पीके साइन्चाई ने ONE Championship में शानदार डेब्यू किया।

33 वर्षीय खिलाड़ी ने बिना समय गवाएं फ्रेंच लैजेंड राफी बोहिच पर हावी हो गए। पहली घंटी से ही ताकतवर पंचेस के साथ उन्होंने बोहिच को लगातार निशाना बनाया, रोप्स पर धकेला और पहले राउंड के 2:15 मिनट में अपने खतरनाक राइट हैंड से उन्हें ढेर कर दिया।

पाकोर्न ने ONE में अपनी पहली जीत हासिल कर अपने शानदार करियर रिकॉर्ड को 196-45 तक सुधार लिया।

हैरिसन ने सिबमुएन के विरुद्ध तीन राउंड के कड़े मुकाबले में विजय प्राप्त की

बेंटमवेट मय थाई एक्शन में, टायसन “जॉन वेन नोई” हैरिसन की आक्रामकता सिबमुएन “कोच नाय” पर भारी पड़ी।

ऑस्ट्रेलियाई सनसनी ने सिबमुएन के सिर और मध्य भाग पर बारी-बारी से पंच और किक्स मारकर अपने इरादे पहले ही बता दिए और ये दूसरे राउंड में भी चालू रहा।

आखिरी तीन मिनट में सिबमुएन ने क्लिंच पर काम किया और अपनी लेफ्ट किक्स से हैरिसन के लिए परेशानी पैदा की लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अंतिम घंटी तक डटे रहे जिससे उन्हें एक करीबी विभाजित निर्णय से जीत प्रदान की गई।

योडलैकपेट ने कोमावट को हराने के लिए शक्तिशाली बॉक्सिंग का प्रयोग किया

योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया और कोमावट एफए ग्रुप के 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली।

पहले राउंड में योडलैकपेट ने अपने मौके तलाशे और उनके हमवतन एथलीट ने लो किक्स से उन्हें परखा। दूसरे राउंड में कोमावट ने अपने पंचेस और किक्स से हमले किए लेकिन “द डेस्ट्रॉयर” ने अपने ताकतवर बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस से उनका भली-भांति सामना किया।

आखिरी राउंड में योडलैकपेट का दबाव काम आया और उनके शक्तिशाली अपरकट्स से उनके विरोधी लड़खड़ाने लगे। जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया, ये ONE Friday Fights में उनकी पांचवीं जीत थी।

सुरियानलैक ने पोमपेट को पहले राउंड में ढेर किया

सुरियानलैक पोर येनयिंग ने ONE Friday Fights में अपने 132 पाउंड के कैचवेट मॉय थाई रीमैच में अपना पांचवां नॉकआउट हासिल किया जब उन्होंने पोमपेट पीके साइन्चाई को धराशाई किया।

सुरियानलैक ने तुरंत ही आक्रामक रूख अपनाया और अपने तकनीकी और धैर्यवान प्रतिद्वंदी पर कई ताकतवर शॉट्स हमले किए। थाई स्टार ने लेफ्ट और राइट हैंड के वार से चकमा देते हुए अपने विरोधी पर दाहिने हाथ के प्रहार से फिनिश किया।

पहले राउंड के 2:50 मिनट पर जीत के साथ, सुरियानलैक अपने करियर में 80-27 के समग्र रिकॉर्ड पर पहुंच गए।

साकागुची ने लैन पर जीत दर्ज की

काइटो साकागुची और लैन शांटेंग ने 132 पाउंड के कैचवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले के तीन राउंड का घमासान देखने को मिला।

पहले राउंड में साकागुची ने कई पैने स्ट्रैट पंचेस से अटैक किया लेकिन लैन ने हेवी हुक्स और ओवरहैंड्स से उनका जवाब दिया। दूसरे राउंड में चीनी खिलाड़ी ने आक्रामकता जारी रखी लेकिन साकागुची ने उनका डट कर सामना किया।

लैन को अंतिम राउंड में अधिक मेहनत करनी पड़ी, जिससे साकागुची को जोरदार लो किक्स और बॉडी शॉट्स के साथ स्कोर करने का मौका मिला और सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई, जिससे उनका करियर रिकॉर्ड 15-4 तक बढ़ गया।

वाकाबयाशी ने गेक्सी पर विभाजित निर्णय से जीत हासिल की

Sanlang Gexi Kohei Wakabayashi ONE Friday Fights 68 45

कोहेई वाकाबयाशी ने सानलांग गेक्सी के साथ उनके स्ट्रॉवेट MMA प्रतियोगिता में अपनी की उत्कृष्ट रेसलिंग पेश की, और तीन करीबी राउंड के बाद अपने ONE डेब्यू में विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की।

वाकाबयाशी अपने टेकडाउंस से अपने प्रतिद्वंदी पर ग्राउंड स्ट्राइक्स और आक्रामक टॉप कंट्रोल से हावी हुए। गेक्सी ने उनका सामना करने की भापूर कोशिश की और तीसरे राउंड में अच्छी वापसी की।

लेकिन चीनी एथलीट के लिए ये पर्याप्त नहीं था और तीन में से दो जजों ने वाकाबयाशी को चुना जिससे उनका रिकॉर्ड 8-1 से बेहतर हो गया।

हाशिमोतो ने उएनो को जबरदस्त नॉकआउट से हराकर शो की शुरुआत की

युतो उएनो ने रयोटा हाशिमोतो के साथ अपने 143 पाउंड के कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में एक मजबूत शुरुआत की, लेकिन एक ही क्षण में मैच पलट गया।

उएनो ने जैब्स, पुश किक्स, राउंड किक्स के कॉम्बिनेशन से अपनी दूरी बनाए रखी। हाशिमोतो ने भी अपने जैब्स और लो किक्स से निशाना साधा लेकिन वो दूरी को कम करने में असमर्थ रहे।

लेकिन कुछ ही देर में 34 वर्षीय एथलीट ने एक ख़तरनाक राइट क्रॉस से अपने विरोधी को नॉकआउट कर दिया जिससे उनका रिकॉर्ड 10-3 तक बढ़ गया।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty