केड रुओटोलो ने टॉमी लेंगाकर को सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में हराकर MMA डेब्यू का लक्ष्य बनाया

Kade Ruotolo Tommy Langaker ONE 165 2 scaled

मात्र 21 साल की उम्र में मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो दुनिया के सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड ब्राजीलियन जिउ-जित्सु प्रतियोगियों में से एक बन गए हैं, लेकिन अब वो अपने करियर को अगले पड़ाव पर लेकर जाना चाहते हैं।

बीते रविवार को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में हुए ONE 165: Superlek vs. Takeru में अमेरिकी सनसनी ने टॉमी लेंगाकर को हराकर कामयाबी के साथ अपने खिताब का बचाव किया।

ये जून 2023 में हुए मुकाबले का रीमैच था, जिसे ONE में 2023 की सर्वश्रेष्ठ सबमिशन ग्रैपलिंग फाइट घोषित किया।

दूसरा मुकाबला भी पहले की ही तरह काफी तेज-तर्रार था और रुओटोलो शानदार अंदाज में नॉर्वे के एथलीट को हराने में कामयाब रहे और इसके साथ ही उन्होंने 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी अपने नाम किया।

10 मिनट तक चले मैच के बाद चैंपियन ने मुकाबले को याद करते हुए बताया:

“मैं क्रूसीफिक्स, साइड कंट्रोल और दूसरी पोजिशंस से काफी प्रभावशाली था। मुझे (मैच की) फुटेज दोबारा देखनी पड़ेगी, लेकिन मैंने कई सारे सबमिशन के प्रयास किए थे और कुछ बेहद करीबी भी रहे।

“वो डार्स (चोक) काफी करीबी रहा। मुझे याद है कि मैंने एक बहुत टाइट आर्मबार लगा दिया था।”

यकीनन रुओटोलो का टॉप गेम, बैक अटैक और सबमिशन के प्रयास काफी शानदार रहे।

प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद वो लेंगाकर के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में फिनिश हासिल नहीं कर पाए, जो कि इस मैच में IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर उतरे थे।

कैलिफोर्निया निवासी एथलीट जजों के फैसलों से कभी संतुष्ट नहीं होते और उन्होंने फाइट को देखकर जरूरी बदलाव करने का फैसला किया है:

“मैं दोबारा देखूंगा। मैंने वहां अपना सब कुछ लगा दिया था। भविष्य के लिए यही रहेगा कि मैं बदलाव कर 100 फीसदी फिनिश हासिल कर पाऊं।”

ONE 165 में एओकी के खिलाफ MMA डेब्यू करने के लिए तैयार थे रुओटोलो

टॉमी लेंगाकर के खिलाफ जीत के अलावा ONE 165 में केड रुओटोलो एक और बड़े चैलेंज के लिए पूरी तरह से तैयार थे।

अमेरिकी सुपरस्टार “सुपर” सेज नॉर्थकट को शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के खिलाफ तय लाइटवेट MMA मुकाबले से थोड़े वक्त पहले अपना नाम वापस लेना पड़ा। वहां रुओटोलो जापानी दिग्गज के खिलाफ MMA डेब्यू के लिए तैयार नजर आ रहे थे।

आपको बता दें कि Atos टीम के प्रतिनिधि एओकी को 2022 में सबमिशन ग्रैपलिंग नियमों के तहत हरा चुके हैं। और वो टोक्यो में हुए इवेंट में अपने खिताब को भी डिफेंड करने के लिए तैयार थे।

उनके द्वारा सोचा गया ये प्लान पूरा नहीं हो सका क्योंकि “टोबीकन जुडन” ने ओपनवेट MMA मैच में पूर्व बेंटमवेट MMA टाइटल विजेता जॉन लिनेकर को सबमिशन से हराया।

उसके बाद रुओटोलो ने एक ही रात में दो फाइट करने के इरादे के बारे में बताया:

“मैंने सोचा कि अगर MMA मैच में मुझे चोट ना लगे तो टॉमी के खिलाफ जीतने में कामयाब रहता। मैं शिन्या की बहुत इज्जत करता हूं। वो मेरे लिए हीरो के जैसे हैं। वो एक लैजेंड हैं और उन्होंने आखिरी समय पर जॉन लिनेकर के खिलाफ एक बड़ा रिस्क लिया था।”

भले ही रविवार को रुओटोलो अपना MMA डेब्यू नहीं कर पाए, लेकिन वो काफी समय से इसकी ट्रेनिंग कर रहे हैं और 2024 के पहले हाफ में डेब्यू की उम्मीद कर रहे हैं।

वो एक साथ दोनों MMA वर्ल्ड टाइटल और सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल अपने पास रखना चाहते हैं:

“मैं मार्च या मई महीने तक ये करना चाहूंगा। मैंने ये समय सोचा हुआ है। मैं जानता हूं कि ये काफी करीब आता जा रहा है। लेकिन ONE Championship में मेरा सपना डबल चैंपियन बनने का है।

“मैं खुद को एक सच्चा मार्शल आर्टिस्ट मानना चाहता हूं। मुझे नहीं लगता है कि मैंने कभी किसी फाइट से मना किया है। मुझे फाइट करना पसंद है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4