ग्युटो इनोसेंटे ने ONE Fight Night 11 में फिर से राडे ओपाचिच को नॉकआउट करने का वादा किया – ‘वो अभी तैयार नहीं’

Roman Kryklia Guto Inocente ONE161 1920X1280 7

ब्राज़ील के नॉकआउट फाइटर ग्युटो इनोसेंटे करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें जो भी ज़रूरी कदम उठाने पड़ें, वो उठाएंगे। भले ही इसके लिए उन्हें अपने पुराने प्रतिद्वंदी से ही क्यों ना मुकाबला करना पड़े।

राडे ओपाचिच के विजय अभियान को रोकने के एक साल बाद 36 साल के फाइटर शनिवार, 10 जून को ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov में हेवीवेट किकबॉक्सिंग बाउट के दौरान सर्बियाई एथलीट का फिर से सामना करेंगे।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में जब ये दोनों ताकतवर एथलीट मुकाबला करने के लिए रिंग में प्रवेश करेंगे तो फैंस इनके बीच एक जबरदस्त फाइट की उम्मीद कर सकते हैं।

जून 2022 में अपनी पहली भिड़ंत के दौरान इनोसेंटे ने ग्लोबल फैन बेस को उस वक्त चौंका दिया था था, जब उन्होंने पहले राउंड में एक अप्रत्याशित लिवर शॉट लगाकर सर्बियाई फाइटर को चारों खाने चित कर दिया। ONE Championship में ये नॉकआउट ओपाचिच की एकमात्र पराजय है।

उधर, ब्राज़ीलियाई फाइटर को अपने 25 साल के प्रतिद्वंदी में काफी संभावनाएं नज़र आती हैं। हालांकि, उन्हें ऐसा नहीं लगता कि बेलग्रेड के एथलीट रीमैच में आने वाली मुश्किलों के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।

इनोसेंटे ने कहाः

“राडे ओपाचिच एक बेहतरीन फाइटर हैं। वो युवा और मजबूत हैं। मुझे भरोसा है कि वो बहुत आगे जाएंगे, लेकिन अभी के लिए वो मेरे द्वारा दी जाने वाली चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं।”

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में उस दुर्भाग्यपूर्ण पराजय के बाद ओपाचिच ONE Fight Night 2 में जियानिस स्टोफोरीडिस को हराकर फिर से जीत की राह पर लौट आए।

सर्बियाई फाइटर धीरे-धीरे और भी ज्यादा ताकतवर और खतरनाक होते जा रहे हैं, लेकिन इनोसेंटे अपने विरोधी के विकास को लेकर ज़रा भी चिंतित नहीं हैं। इसकी बजाय ब्राज़ीलियाई एथलीट का पूरा ध्यान अपनी काबिलियत और शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाने पर है।

इनोसेंटे ने कहाः

“मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मेरा विकास भौतिक स्तर पर अधिक हुआ है। मैं बहुत मजबूत और ताकतवर हो गया हूं। ऐसे में अब मैं अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्साहित हूं।”

ब्राज़ीलिया निवासी फाइटर बाउट को लेकर बहुत ज्यादा प्रेरित हैं। दरअसल, वो संदेह करने वाले लोगों की बोलती बंद करना चाहते हैं।

इनोसेंट का मानना है कि लोग समझते हैं उन्होंने ओपाचिच को 3 मिनट के अंदर इसलिए फिनिश कर दिया क्योंकि एक लकी पंच प्रतिद्वंदी के लिवर पर जाकर गलती से लग गया और वो ढेर हो गए। इस कारण जब वो फिर से रिंग में उनके सामने प्रवेश करेंगे तो पुनः जल्दी नॉकआउट हासिल करने की कोशिश करेंगे। वो नहीं चाहते कि लोगों के मन में किसी तरह का संदेह रह जाए कि दोनों में से बेहतर कौन है।

उन्होंने कहाः

“असलियत ये है कि मैं उन्हें पहले राउंड में ही नॉकआउट करने में सफल रहा और मैंने अपनी तेजी से खुद को भी हैरान कर दिया। मैं उन्हें दूसरे राउंड में नॉकआउट करने की उम्मीद कर रहा था। मेरे निर्णायक शॉट ने ये कहने का मौका छोड़ दिया कि इसमें भाग्य का हाथ था, लेकिन अब मैं उन्हें फिर से नॉकआउट करके सारी गलतफहमियां दूर कर दूंगा, ताकि ये तय किया जा सके कि पहले मैच में क्या हुआ था। इस बार मैं पहले राउंड में फिर से उन्हें नॉकआउट करने की भविष्यवाणी करता हूं।”

इनोसेंटे फिर से चाहते हैं क्रीकलिआ से मुकाबला करना

ग्युटो इनोसेंटे इस बात से बिल्कुल निराश नहीं हैं कि वो दूसरी बार राडे ओपाचिच का सामना करने वाले हैं। असलियत में, इस मैच को लेकर उनकी सोच बिल्कुल अलग है। उन्हें लगता है कि सर्बिया के खतरनाक एथलीट पर एक और जीत उन्हें फिर से उस प्रतिद्वंदी के खिलाफ रीमैच का मौका दिला देगी, जिसकी वो तलाश में हैं।

पिछले साल जून में सर्बियाई एथलीट को पराजित करने के तीन महीने बाद ब्राज़ीलियाई फाइटर ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल में लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग किंग रोमन क्रीकलिआ से हार गए थे। हालांकि, मैच के अंत में कुछ विवाद भी पनपा था।

उस मुकाबले में इनोसेंटे साफतौर पर जोरदार हेड किक से चकित रह गए, लेकिन उन्होंने मैच समाप्त करने से मना कर दिया था। फिर भी रेफरी को लगा और उन्होंने मैच खत्म करने का इशारा कर दिया।

ऐसे में ब्राज़ीलियाई फाइटर क्रीकलिआ के खिलाफ उस हार का बदला लेने की फिराक में हैं। उन्हें लगता है कि ओपाचिच के जरिए वो वहां तक पहुंच सकते हैं।

उन्होंने कहाः

“मैं बहुत खुश था कि मुझे इस मुकाबले की पेशकश की गई। ये फिर से रोमन क्रीकलिआ से बाउट करने का मौका देगी। राडे ओपाचिच से मेरे मैच के बाद उन्होंने फाइट जीती और मैं आगे जाकर हार गया। इसने मेरे लिए आगे के रास्ते बना दिए। एकतरफ संगठन ने राडे को मेरे खिलाफ एक संभावना के रूप में उतारा है और मैं इस मुकाबले को रोमन के खिलाफ मैच पाने के मौके के तौर पर देख रहा हूं।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)