होल्ज़कन पर बड़ी जीत के बाद इरसल के साथ वर्ल्ड टाइटल रीमैच के लिए उत्साहित सादिकोविच

Nieky Holzken Arian Sadikovic ONE Fight Night 11 1

आरियन सादिकोविच ने ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov में अपने करियर का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

पिछले शनिवार को बोस्नियाई-जर्मन फाइटर ने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने लाइटवेट मुकाबले में किकबॉक्सिंग दिग्गज नीकी होल्ज़कन के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत दर्ज की। इसके साथ ही वो तुरंत खिताब की दौड़ में वापस शामिल हो गए।

“गेम ओवर” पिछली बार सूरीनामी स्टार रेगिअन इरसल के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मुकाबला हार गए थे। इस वजह से वो थाईलैंड के बैंकॉक में कॉम्बैट स्पोर्ट्स प्रेमियों के सामने जीत की राह पर लौटने के लिए रोमांचित थे।

सादिकोविच ने कहाः

“वो पल शानदार था। वहां का माहौल बहुत अच्छा था। मेरे बहुत से दोस्त मौजूद थे, जिन्होंने मुझे अच्छा महसूस करवाया। साथ ही फिर से रिंग में बाउट करना भी अच्छा अनुभव रहा।”

कई साल से होल्ज़कन के करियर पर नज़र रखने के बाद 28 साल के एथलीट को पता था कि बाउट में अपने प्रतिद्वंदी से किस तरह की उम्मीद करनी चाहिए।

एकत्र की जानकारियों का लाभ उठाने के लिए सादिकोविच पूरे मैच के दौरान फ्रंट फुट पर रहे। इसी वजह से “द नेचुरल” अपनी लय नहीं पकड़ सके।

“गेम ओवर” की बॉक्सिंग भी बहुत सटीक थी। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया, वो मजबूत स्थिति में आते गए। लेकिन अपने प्रदर्शन के बारे में अच्छा महसूस करने के बावजूद आरियन ये मानते हैं कि वो पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थे कि फैसला उनके पक्ष में ही आएगा।

अपनी जीत के बारे में सादिकोविच ने कहाः

“वो एक दिग्गज हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। मैंने उनकी कई फाइट देखी हैं और जब वो आगे बढ़ते हैं, तब-तब मजबूत स्थिति में रहते हैं। इस वजह से अगर आप उन्हें हमला करने की जगह देंगे तो हार जाएंगे। इस वजह मैं फॉरवर्ड प्रेशर के लिए बढ़ा। ये भी मेरा एक स्टाइल है। मैं हमेशा आगे बढ़ता हूं। मैं हमले सहने में भी माहिर हूं।

“मुझे पता है कि फैंस नीकी होल्ज़कन को पसंद करते हैं। इस वजह से मैं 100 प्रतिशत आश्वस्त नहीं था कि निर्णय मेरे पक्ष में आएगा। ये 50-50 वाला मामला था, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने पहले 2 राउंड में बेहतर प्रदर्शन किया और फिर तीसरे राउंड में उन पर हावी हो गया। हालांकि, ये सब चीजें मिलाकर मैं जीत ही गया।”

सादिकोविच ने रीमैच में इरसल को फिनिश करने का वादा किया

आरियन सादिकोविच की लंबे समय से इस खेल में एक मजबूत प्रतिष्ठा रही है। हालांकि, उन्होंने अप्रैल 2022 में ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए रेगिअन इरसल के खिलाफ ठोस प्रदर्शन के साथ इसे और भी मजबूत कर लिया।

फिर भी उन्हें मैच में पिछड़ गए, लेकिन “गेम ओवर” 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन को ONE 156 में अपने मुकाबले के दौरान कैनवास पर गिराने वाले एकमात्र एथलीट रहे। सादिकोविच को लगता है कि उनके पास खिताब पर दावा करने के लिए सबकुछ है और ऐसा उन्होंने करके भी दिखाया था। उन्होंने मैच का रुख मोड़ने के लिए इरसल के खिलाफ जंपिंग नी से प्रहार किया, जिससे वो बाद में उबर गए थे।

नीकी होल्ज़कन के खिलाफ जीत के साथ आत्मविश्वास से भरे हैनओवर निवासी फाइटर अगले मुकाबले के लिए वर्ल्ड टाइटल पर निशाना साधना चाहते हैं। अपनी पहली टाइटल बाउट को करीब से गंवाने के बाद उन्होंने वादा किया है कि वो प्रतिद्वंदी को पिछली बार की तरह उबरने नहीं देंगे।

सादिकोविच ने आगे कहाः

“मुझे लगता है कि मैं लंबे वक्त से किकबॉक्सिंग में टॉप-5 में रहा हूं। फिर भी इस जीत के साथ मुझे पूरा यकीन है कि मैं टॉप-3 में हूं। मुझे सिर्फ इरसल को हराना है इसलिए मैं रीमैच चाहता हूं।

“सबसे पहले मुझे ये लगता है कि उन्होंने पहली बाउट ही नहीं जीती थी। जीत मेरी आंखों के बहुत करीब थी। मैं देखता हूं कि बहुत से लोग कहते हैं कि मैंने दूसरा राउंड जीता था, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि मैंने दूसरे राउंड से भी ज्यादा जीता है।

“इस वजह से सबसे खास बात ये है कि मैं अपना ध्यान बिल्कुल भी नहीं भटकने दूंगा। मैं उन्हें नीचे गिराऊंगा और फिनिश कर दूंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)