आरियन सादिकोविच को हराकर रेगिअन इरसल ने अपने खिताब का किया शानदार बचाव

Regian Eersel Arian Sadikovic ONE156 1920X1280 84 768x512

रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल अब 5 बार के ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं, उनकी विनिंग स्ट्रीक 19 मैचों की हो गई है और इससे उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब भी दिया है।

उनके आलोचकों में से एक आरियन “गेम ओवर” सादिकोविच भी रहे, जिन्हें शुक्रवार, 22 अप्रैल को ONE 156 के मेन इवेंट में इरसल के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से हार झेलनी पड़ी।

सादिकोविच ने कहा था कि वो “द इम्मोर्टल” को फिनिश कर इस डिविजन को एक नई दिशा में आगे बढ़ाएंगे। हालांकि, दूसरे राउंड में चैलेंजर ने शानदार नॉकडाउन स्कोर किया, लेकिन इरसल ने सही मौकों पर अटैक करते हुए अपने वर्ल्ड टाइटल को रिटेन किया।

पहले राउंड में सादिकोविच ने आगे आकर पंच लगाए, जिससे इरसल को मजबूरन बैकफुट पर जाना पड़ा।

मगर डच-सूरीनामी सुपरस्टार ने धैर्य बनाए रखा और मौका मिलते ही लॉन्ग नी लगाकर अपने विरोधी की बॉडी को क्षति पहुंचा रहे थे।

मैच का सबसे चौंकाने वाला लम्हा दूसरे राउंड में देखने को मिला, जब “गेम ओवर” ने पंचिंग कॉम्बिनेशन के बाद इरसल की ठोड़ी पर फ्लाइंग नी लगाई, जिससे डिफेंडिंग चैंपियन नीचे जा गिरे।

वर्ल्ड चैंपियन 8-काउंट का जवाब देकर फाइट में बने रहे, लेकिन किसी ONE Championship फैन ने उन्हें इस हालत में नहीं देखा था। वहीं तीसरे राउंड में ऐसा लगने लगा था कि सादिकोविच मैच को जल्द से जल्द फिनिश करने की कोशिश करेंगे।

“द इम्मोर्टल” ने अगले 2 राउंड्स तक बैकफुट पर रहकर चतुराई भरे अटैक किए। इस बीच उन्होंने कई खतरनाक नी स्ट्राइक्स भी लगाईं, जिससे जर्मन एथलीट के दमदार पंच समय बीतने के साथ कमजोर पड़ने लगे थे।

इरसल ने पंचिंग कॉम्बिनेशन भी लगाए और अपने प्रतिद्वंदी के गार्ड को चीरते हुए दमदार तरीके से अटैक किया।

Regian Eersel results against Arian Sadikovic

चौथे राउंड के अंत में सादिकोविच के चेहरे पर थकान साफ नजर आने लगी थी, वहीं Sityodtong Amsterdam टीम के स्टार को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने एक और जीत सुनिश्चित कर ली है।

पांचवें राउंड में “द इम्मोर्टल” ने सबको याद दिलाया कि वो क्यों इस डिविजन के सबसे सफल चैंपियन रहे हैं। उन्होंने स्टेप-इन नी से लेकर खतरनाक हुक्स लगाते हुए अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाए रखा।

इस शानदार प्रदर्शन के कारण तीनों जजों ने इरसल के पक्ष में फैसला सुनाया। इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 58-4 का हो गया है और लाइटवेट किकबॉक्सिंग किंग के रूप में अपनी विरासत को भी आगे बढ़ाया।

Regian Eersel is victorious against Arian Sadikovic at ONE 156

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400