एक बार फिर टाइटल डिफेंड कर ‘सम्मान’ हासिल करना चाहते हैं इरसल

Regian Eersel Mustapha Haida FISTS OF FURY III 1920X1280 73 768x512

ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल मानते हैं कि उन्हें अभी अपनी प्रतिभा अनुसार पहचान नहीं मिल रही है। और पहचान किस तरह से हासिल करनी है, वो इस बात को अच्छे से जानते हैं।

शुक्रवार, 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS में डच-सूरीनामी एथलीट को इस्लाम मुर्ताज़ेव के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है। वो मानते हैं कि एक और बड़ी जीत उन्हें मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड में नई पहचान दिलाएगी।

इरसल ने अपने मैच को लेकर कहा, “मुझे नहीं लगता कि अभी मुझे अपनी प्रतिभा अनुसार फेम मिल रहा है, लेकिन भविष्य मेरे लिए अच्छा रहने वाला है।”

“इस समय फाइटर्स को मुंह चलाना बहुत पसंद है, जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा फेम मिल रहा होता है। मैं उनकी तरह नहीं हूं क्योंकि मुझे एक्शन से जवाब देना पसंद है।”

ONE Super Series में इरसल का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है। लगातार 5 जीत दर्ज करने के दौरान चैंपियन बने और 2 बार उसे डिफेंड भी कर चुके हैं।

इस सफर में उन्होंने डिविजन के कई टॉप कंटेंडर्स को हराया, जिनमें नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन के खिलाफ 2 और मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा के खिलाफ एक जीत भी शामिल है।

Regian Eersel fights Mustapha Haida at ONE: FISTS OF FURY III

अब उनके सामना मुर्ताज़ेव की चुनौती है, जो अपना ONE Championship डेब्यू कर रहे होंगे, लेकिन अभी तक 20-4 का शानदार रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।

“द इम्मोर्टल” जानते हैं कि उनका चैंपियनशिप सफर जितना लंबा चलेगा, उन्हें उतने ही नए और कठिन प्रतिद्वंदियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए रूसी एथलीट को वो कम आंकने की भूल नहीं करना चाहते।

इरसल ने कहा, “मुझे लगता है कि दूसरे एथलीट्स को भी अच्छा करने की जरूरत है। मैं टॉप 3 को हरा चुका हूं, इसलिए अब मुझे नए चैलेंजर्स का इंतज़ार रहेगा।”

“क्या उन्हें ONE में आते ही वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलना चाहिए था? मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैं परिस्थितियों को समझता हूं और खुश हूं कि वो फाइट करने के लिए तैयार हैं।

“मुझे लगता है कि वो मेरे लेवल के एथलीट हैं। अगर ऐसा ना होता तो ONE उन्हें मेरे खिलाफ मैच ना देता। उन्होंने ऑफर को स्वीकार किया और अन्य चैलेंजर्स की तरह वो भी मुझसे बेल्ट को जीतना चाहेंगे। इसलिए मैं उन्हें एक बड़ी चुनौती के रूप में देख रहा हूं।”



दूसरी ओर, मुर्ताज़ेव अपने अनऑर्थोडॉक्स (गैर पारंपरिक) और खतरनाक स्टाइल की मदद से “द इम्मोर्टल” के लिए कठिन प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं।

वहीं रूसी एथलीट ने ये भी कहा है कि वो इरसल के गेम को काफी समय से स्टडी कर रहे हैं और मौजूदा चैंपियन को चौंकाने वाले हैं।

इरसल ने कहा, “इस्लाम मुझे ऐसे फाइटर प्रतीत होते हैं, जो केवल आक्रामक तरीके से अटैक करना जानते हैं।”

“वो आक्रामक स्टाइल के साथ फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक करना पसंद करते हैं। उनके मूव्स का अंदाजा लगा पाना काफी आसान हो जाता है। मुझे अच्छा लगा कि वो अपने स्टाइल को मेरे लिए बड़ा खतरा मानते हैं। खैर, ये तो सर्कल में एंट्री लेने के बाद ही पता चल पाएगा।

“स्पिनिंग बैक किक उनका सबसे बड़ा हथियार है। उसी किक की मदद से वो मुझे फिनिश करने की कोशिश करेंगे।”

Regian Eersel kicks Nieky Holzken at ONE DAWN OF VALOR

इस बात से भी सभी वाकिफ हैं कि इरसल कभी बैकफुट पर नहीं जाते। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि सर्कल के बीच में मुर्ताज़ेव और उनके बीच कितना जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है।

मौजूदा चैंपियन ने कहा, “ये बहुत कठिन मुकाबला होगा क्योंकि हमारा स्टाइल बहुत आक्रामक है।”

“मुझे लगता है कि जीत उसे ही मिलेगी, जो ज्यादा आक्रामक होगा और जो अपने गेम को सही तरीके से अमल में ला पाएगा।”

इरसल ने अपनी 56 में से 26 जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं और उन्हें जल्द से जल्द अपने विरोधी को फिनिश करना पसंद है। अगले मैच में भी उनकी यही रणनीति होगी, लेकिन इस समय उनका ध्यान मुर्ताज़ेव को फिनिश करने पर कम और इस फाइट को जीतने पर ज्यादा है।

Regian Eersel holds the ONE Lightweight Kickboxing World Title belt

अगर वो एक बार फिर ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड कर पाए तो लोग भी उनकी महानता को स्वीकार करने लगेंगे।

इरसल ने कहा, “मैं हर फाइट को नॉकआउट से फिनिश करने की कोशिश करता हूं, लेकिन हमें 5 राउंड्स तक के मैच के लिए भी तैयार रहना चाहिए।”

“मैं एक डिविजन ऊपर जाकर मॉय थाई में भी टाइटल के लिए चैलेंज कर सकता हूं, मगर इसका मतलब ये नहीं कि मैं अपने डिविजन से बाहर चला जाऊंगा। मैंने अभी तक अपने टाइटल को केवल 2 बार डिफेंड किया है, जो मेरे लिए बहुत कम है।

“अगर मैं इस फाइट को जीत पाया तो मेरे करियर से एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ जाएगी। ये जीत मेरी विरासत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और उसके बाद मुझे अपने अगले चैलेंजर का इंतज़ार रहेगा।”

ये भी पढ़ें: 26 नवंबर को ONE: NEXTGEN III का प्रसारण कैसे देखें

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400