इन 5 कारणों से आपको चिउ जियानलियांग के ONE डेब्यू के लिए उत्साहित रहना चाहिए

QL 1200X800 768x512

“इंटेलिजेंट टैंक” चिउ जियानलियांग शुक्रवार, 3 दिसंबर को अपनी वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग स्किल्स से दुनिया को प्रभावित करने को बेताब हैं।

ONE: WINTER WARRIORS में चीनी सुपरस्टार का सामना #3 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर हिरोकी अकिमोटो से होगा और वो ग्लोबल स्टेज पर अपने पहले मैच को यादगार बनाना चाहते हैं।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों आपको जियानलियांग के डेब्यू के लिए उत्साहित रहना चाहिए।

#1 चीन के टॉप स्ट्राइकर

चिउ जियानलियांग को केवल चीन के ही नहीं बल्कि उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है।

उन्होंने अधिकतर फाइट अपने देश में की हैं और अभी तक इंटरनेशनल फैंस उनसे वाकिफ नहीं हुए हैं, लेकिन ONE Super Series में ये सब बदलने वाला है।

चिउ बहुत थोड़े समय में एलीट लेवल के एथलीट्स को कड़ी चुनौती देते हुए खुद को टॉप कंटेंडर्स में से एक के रूप में स्थापित कर सकते हैं।

#2 जबरदस्त विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं

ONE के अपने पहले मैच से पहले चिउ 18 बाउट्स की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और अपनी पिछली 33 में से 32 फाइट्स को जीत चुके हैं।

इस तरह के मोमेंटम के कारण उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा और यही चीज़ उन्हें 3 दिसंबर को अकिमोटो के खिलाफ बड़ी जीत दिला सकती है।

अभी तक कई वर्ल्ड चैंपियंस को मात दे चुके हैं, जिससे वो ONE Super Series की कठिन चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार महसूस कर रहे होंगे।



#3 उनके पास कई तरह की स्किल्स हैं

The big dragon wagged his tail and the little dragon asked for directions!

Posted by Qiu Jian Liang on Thursday, September 23, 2021

चिउ के पास कई अलग-अलग तरह के मूव्स हैं, जिनसे उनके विरोधियों को सावधान रहना चाहिए।

इन्हीं स्किल्स के दम पर उन्होंने किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में ढेरों टाइटल्स जीते हैं और बॉक्सिंग के अलावा MMA में भी सफलता प्राप्त की है।

उनकी ताकत की बात करें तो 31 वर्षीय एथलीट के पास दमदार बॉक्सिंग, किक्स के अलावा खतरनाक तरीके से स्पिनिंग अटैक्स भी हैं।

वहीं डिफेंस पर नजर डालें तो शानदार फुटवर्क, हेड मूवमेंट और स्टैमिना जबरदस्त है। अपने करियर में उन्हें कभी स्टॉपेज से हार नहीं मिली है, जो उन्हें और भी अधिक संघर्षशील फाइटर बनाता है।

#4 जीत दर्ज कर वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल हो जाएंगे

“इंटेलिजेंट टैंक” ने अपने शानदार रिकॉर्ड की बदौलत पहला ही मैच #3 रैंक के कंटेंडर के खिलाफ हासिल किया है।

अगर चिउ, अकिमोटो को हरा पाए तो सीधे तौर पर ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल हो जाएंगे। इसलिए डिविजन के मौजूदा चैंपियन कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी को भी उनके प्रदर्शन पर करीब से नजर रखनी चाहिए।

हालांकि इस फाइट के विजेता को वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने की कोई गारंटी नहीं है, लेकिन डेब्यू मैच में एक बड़ी जीत उन्हें अपने लक्ष्य के एक कदम जरूर पहुंचा देगी।

#5 कई नामी एथलीट्स को हरा चुके हैं

Chinese kickboxing superstar Qiu Jianliang

हालांकि उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर अभी तक फाइट नहीं की है, लेकिन चिउ कई लैजेंड फाइटर्स के खिलाफ जीत दर्ज कर चुके हैं।

अभी तक 3-डिविजन Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सागेटडाओ पेपायाथाई को हरा चुके हैं और WMC, WBC और Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस को भी हरा चुके हैं।

अब ONE Super Series में उनका सामना ऐसे एथलीट्स से होगा, जिसे चिउ आज तक नहीं भिड़े होंगे और उनके इस सफर की शुरुआत 3 दिसंबर को अकिमोटो के खिलाफ मैच से हो रही है।

ये भी पढ़ें: 26 नवंबर को ONE: NEXTGEN III का प्रसारण कैसे देखें

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400