रामज़ानोव ने पोंगसिरी को पहले राउंड में नॉकआउट किया

Alaverdi Ramazanov Pongsiri NEXTGENIII 1920X1280 24 768x512

अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव ONE Super Series मॉय थाई बेंटमवेट बाउट में पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से 11 सेंटीमीटर लंबे थे। अंत में उन्हें एक शॉर्ट अपरकट ने जीत दिलाई।

जनवरी में ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप हारने के बाद शुक्रवार, 26 नवंबर को ONE: NEXTGEN III में रूसी स्ट्राइकर ने मॉय थाई में वापसी की और पहले राउंड में नॉकआउट से जीत हासिल की।

शानदार जीत दर्ज करते हुए रामज़ानोव ने दिखाया कि मॉय थाई बेंटमवेट रैंकिंग्स में उन्हें पांचवां स्थान क्यों हासिल है। साथ ही उन्होंने ये भी दिखाया कि वो दूसरे खेल में भी वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

Alaverdi Ramazanov Pongsiri NEXTGENIII 1920X1280 22

शुरुआत में पोंगसिरी ने रूसी एथलीट के करीब आने की कोशिश की, लेकिन रामज़ानोव ने पुश किक लगाकर उन्हें पीछे धकेला। थाई एथलीट को अहसास हो चुका था कि रामज़ानोव के करीब जाना उनकी उम्मीद से भी ज्यादा मुश्किल है।

पोंगसिरी करीब आना चाहते थे, वहीं रामज़ानोव अपने विरोधी का रिएक्शन जानने के लिए शानदार मूवमेंट और फेक मूव्स लगा रहे थे। जैसे ही PK.Saenchai Muaythaigym टीम के स्टार ने डिफेंस में अपने हाथ ऊपर उठाए, तभी “बेबीफेस किलर” ने कॉम्बिनेशन और पुश किक्स लगाईं।

पोंगसिरी के लिए दूरी को कम करना मुश्किल हो रहा था, वहीं मौके का फायदा उठाकर रूसी एथलीट ने पुश किक लगाई। जिसके प्रभाव से थाई एथलीट मैट पर जा गिरे।

Alaverdi Ramazanov Pongsiri NEXTGENIII 1920X1280 26

स्टैंड-अप गेम में आने के बाद पोंगसिरी ने एक बार फिर अपने विरोधी के करीब जाने की कोशिश की। इस बार भी उन्हें पंच और पुश किक्स का प्रभाव झेलना पड़ा। उसके बाद उन्होंने दोनों ग्लव्स को भिड़ाते हुए दर्शाया कि वो रामज़ानोव को बैकफुट पर रखने की कोशिश करते हुए अटैक करेंगे।

रामज़ानोव को उसका आभास हो गया था इसलिए पोंगसिरी के लिए अब मुश्किल दौर शुरू होने वाला था।

रूसी एथलीट साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्टांस में आए और ओवरहैंड राइट लगाकर पोंगसिरी को चौंका दिया। थाई एथलीट ने राइट हुक से काउंटर किया, लेकिन अगले ही पल “बेबीफेस किलर” ने अपने विरोधी के सिर पर अपरकट लगाया।

Alaverdi Ramazanov Pongsiri NEXTGENIII 1920X1280 18

पोंगसिरी खड़े-खड़े गिर पड़े। वो खड़े हुए, लेकिन लड़खड़ाते हुए सर्कल वॉल की तरफ जा गिरे, जिससे रेफरी को पहले राउंड में 21 सेकंड शेष रहते फाइट को समाप्त घोषित करना पड़ा।

रामज़ानोव का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड अब 62-6 का हो गया है और मॉय थाई में उन्होंने अपने नंबर-5 के स्थान को भी कायम रखा। साथ ही उन्होंने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ का अगला चैलेंजर होने का दावा पेश किया।

Alaverdi Ramazanov Pongsiri NEXTGENIII 1920X1280 10

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN III – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.