ONE Friday Fights 134 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Yodlekpet AnarMammadov 1920X1280 scaled

साल के सबसे बड़े इवेंट के आयोजन के बाद ONE Championship की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशिया प्राइमटाइम इवेंट सीरीज के अगले संस्करण ONE Friday Fights 134 के साथ वापसी हो रही है।

शुक्रवार, 21 नवंबर को करीब दो दर्जन मॉय थाई, MMA फाइटर्स और किकबॉक्सर्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए फाइट करते हुए नजर आएंगे।

मेन इवेंट में चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया का सामना अज़रबैजानी स्टार अनर मामादोव से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा।

फीचर फाइट में पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी रामज़ानोव का सामना फेदरवेट मॉय थाई मुकाबले में फ्रेंच स्टार इलियास अब्देलाली से होगा।

इसके अतिरिक्त कार्ड में थाई नॉकआउट आर्टिस्ट डेडुआंगलैक टीडेड99, पांच रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर और अपराजित फिलीपीना सनसनी इसले एरिका बोमोगाओ नजर आएंगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया ने अनर मामादोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
डेडुआंगलैक टीडेड99 ने वुटिक्राई वोर चक्रावट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
लैनी ब्लासी ने इलयास मुसाएव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
जैकब “सॉम्बैट” थॉम्पसन ने योडसेकसन रोडसुआयजाजेद को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
पेटनमटैन वीविन जिम ने एओमसिन पोर पैटचारावट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
मनाट टोर यैमसुआन ने बैनलैंगगर्न एओर युटाचाई को विभाजित निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
इलियास अब्देलाली ने अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 0:27 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
इसले एरिका बोमोगाओ ने प्लॉयचोम्पू पीयू फाबाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:47 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
“सामिंगप्री” तगीर खलीलोव और शिमोन योशीनारी के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
ह्यूगा ने वांग युहान को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:20 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
रोरी टर्नर ने नोआ कैब्रेरोस को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 4:52 मिनट में
एटमवेट MMA
किम ट्रान ने अल्मागुल झोरोबेकोवा को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:31 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19