ONE Friday Fights 124 रिजल्ट्स: सुरियानलैक ने डेचो को चौंकाया, रामज़ानोव की डर्नचोन पर शानदार जीत

Alaverdi Ramazanov Dernchon Lukjaomaesaithong ONE Friday Fights 124 10

ONE Friday Fights 124 ने 12 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में शानदार मार्शल आर्ट्स एक्शन पेश किया।

सीरीज के कई सारे टॉप एथलीट्स लाजवाब फॉर्म में नजर आए तो वहीं कुछ नए चेहरों ने ONE Championship में बेहतरीन अंदाज में दस्तक दी।

आइए जानते हैं कि एशिया प्राइमटाइम पर हुए शो में क्या-क्या हुआ।

सुरियानलैक ने डेचो को यादगार फाइट में हराया

सुरियानलैक पोर येनयिंग और डेचो पोर बोरिरैक ने 132 पाउंड मॉय थाई मेन इवेंट में पूरे नौ मिनट तक एक दूसरे पर वार-पलटवार किए और दोनों फाइटर्स द्वारा कुल मिलाकर तीन नॉकडाउन किए गए।

दोनों राउंड तक एक दूसरे पर हमले और जवाबी हमले के बाद तीसरे राउंड की शुरुआत में ही सुरियानलैक ने अपने विरोधी के जबड़े पर राइट हुक मारकर नॉकडाउन हासिल किया। थोड़े पलों बाद सुरियानलैक ने फिर से एक और नॉकडाउन अर्जित किया।

डेचो ने एल्बो ने विरोधी को गिराकर हिसाब बराबर करने का प्रयास किया। लेकिन अंत में सुरियानलैक को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और उनका रिकॉर्ड 84-29 हुआ।

रामज़ानोव ने डर्नचोन को पहले राउंड में ढेर किया

कॉन्ट्रैक्टेड फाइटर अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव ने एक ही राउंड में अपने थाई प्रतिद्वंदी को हराकर ग्लोबल स्टेज पर वापसी की।

पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने डर्नचोन लुक्जाओमैसाइथोंग पर फेदरवेट मॉय थाई मैच में शुरु से वार किए। राउंड खत्म होने से एक सेकंड पहले Team Mehdi Zatout के स्टार को राइट क्रॉस मारकर डर्नचोन को मैट पर गिरा दिया।

इस जीत शानदार जीत के बाद रामज़ानोव ने अपने स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड को 65-10 किया।

ONE Friday Fights 124 के नतीजे

  • सुरियानलैक पोर येनयिंग ने डेचो पोर बोरिरैक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 132 पाउंड)
  • माएमोट सोर सलाचीप ने ईह मवी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • सैंड्रो बोसी ने किरिल चिझिक को पहले राउंड में 2:45 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • योडउडोन बीएस मॉयथाई ने कोंगबुराफा थिप्टामाई को पहले राउंड में 2:55 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया एटमवेट (मॉय थाई – 113 पाउंड)
  • पयाकरुट सुआजनटोकमॉयथाई ने कोंगपोक्शे लाओलेनशैंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 123 पाउंड)
  • डेड सोर चोकमिचाई ने सिपालैंग सोर सलाचीप को विभाजित निर्णय से हराया (मॉय थाई – 112 पाउंड)
  • अलावेर्दी रामज़ानोव ने डर्नचोन लुक्जाओमैसाइथोंग को पहले राउंड में 2:59 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • झाओ चोंगयेंग ने अरमान मोरादी को दूसरे राउंड में 2:57 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • नोंगम फेयरटेक्स ने इस्टर वियोला को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – 112 पाउंड)
  • हिकारु फुरुमुरा ने सोनशे लाओलेनशैंग को दूसरे राउंड में 0:57 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – 128 पाउंड)
  • रयोहेई कुरासावा ने जेसन मिरालपेज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (MMA – स्ट्रॉवेट)
  • इवान बोंदरचक ने कमाल गुसेनोव को तीसरे राउंड में 1:57 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (MMA – फेदरवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35