ONE Friday Fights 120 रिजल्ट्स: योडलैकपेट की पोमपेट पर करीबी और धमाकेदार जीत, डेल्वाल ने असलान को ढेर किया

Yodlekpet Or Atchariya Pompet Panthonggym 4 scaled

ONE Championship ने 15 अगस्त को एक लाजवाब इवेंट का आयोजन किया और लुम्पिनी स्टेडियम में ढेर सारे एथलीट्स ने 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीतने के लिए ताकत लगा दी।

एशिया प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए ONE Friday Fights 120 में कई जाने-माने स्टार्स ने जीत हासिल की, कुछ नए चेहरे नए कंटेंडर्स बनकर सामने आए और थाईलैंड के दो शानदार स्ट्राइकर्स ने एक जबरदस्त मेन इवेंट पेश किया।

आइए जानते हैं कि बैंकॉक, थाईलैंड में हुए इवेंट में क्या-क्या हुआ।

योडलैकपेट ने पोमपेट को जबरदस्त फाइट में पटखनी दी

योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया और पोमपेट पैंथोंगजिम मेन इवेंट में एक ऐसा मैच प्रस्तुत किया, जो कि फैंस को काफी लंबे समय तक याद रहेगा।

पहले राउंड में दोनों थाई वॉरियर्स ने रिंग के बीच में रहकर पंच और एल्बोज़ से वार किए। दूसरे राउंड में योडलैकपेट ने पंच और एल्बोज़ का प्रयास किया। लेकिन पोमपेट भी अपरकट और हुक्स से उनका जवाब दे रहे थे।

मैच अभी तक बराबरी का लग रहा था और फिर दोनों ने अटैक में कोई कसर नहीं छोड़ी। अंत में जजों ने योडलैकपेट को विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया और उनका रिकॉर्ड अब 92-38 हो गया है।

डेल्वाल ने असलान को तीसरे राउंड में TKO से धराशाई किया

ब्रीस डेल्वाल ने आखिरकार ONE में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है और वो इस जीत की तलाश 2019 में नोंग-ओ हामा के खिलाफ हुए ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच से कर रहे थे।

डेल्वाल ने मर्ट असलान को तीसरे राउंड में तीन बार नॉकडाउन कर 148-पाउंड मॉय थाई फीचर फाइट में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से पराजित किया।

मैच की शुरुआत से ही अल्जीरियाई स्टार ने असलान के चेहरे पर जैब और फिर स्ट्रेट पंच जड़े। तीसरे राउंड में उन्होंने राउंट हैंड और लेफ्ट हुक से तीन नॉकडाउन हासिल कर मैच में जीत दर्ज की।

इस धमाकेदार जीत के बाद Mahmoudi Gym के स्टार ने अपना स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 35-9 कर लिया।

ONE Friday Fights 120 के नतीजे

  • योडलैकपेट ओर अटचारिया ने पोमपेट पैंथोंगजिम को विभाजित निर्णय से हराया (फ्लाइवेट – मॉय थाई)
  • गिंगसंगलैक टोर लकसोंग ने थांट ज़िन को पहले राउंड में 1:11 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (फ्लाइवेट – मॉय थाई)
  • वुटिक्राई वोर चक्रावट ने मोहम्मद तौफीक को पहले राउंड में 1:26 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (फ्लाइवेट – मॉय थाई)
  • हसन सालोमोव ने ब्राजील एक्मुआंगनोन को विभाजित निर्णय से हराया (मॉय थाई – 126 पाउंड)
  • खुसेन सालोमोव ने रॉकी कंगारू मॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 130 पाउंड)
  • योडानुचा चोट बांगसाइन ने जाओइन्सी पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 120 पाउंड)
  • ब्रीस डेल्वाल ने मर्ट असलान को तीसरे राउंड में 2:09 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – 148 पाउंड)
  • ओमार एल हलाबी ने सोई नुआंग ऊ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 128 पाउंड)
  • जुराई इशी ने हर लिंग ओम को तीसरे राउंड में 2:16 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – 120 पाउंड)
  • गम्प ने झांग हैयांग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – 138 पाउंड)
  • सरदोर करीमबोएव ने जांग सियोन ग्यु को विभाजित निर्णय से हराया (MMA – फ्लाइवेट)
  • इत्सुकी हिराटा ने आरती खत्री को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (MMA – एटमवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty