ONE Friday Fights 138 को हेडलाइन करेगी पोमपेट Vs. डेचो फ्लाइवेट मॉय थाई बाउट

Pompet and Decho scaled

ONE Championship नए साल 2026 की धमाकेदार शुरुआत ONE Friday Fights 138 के साथ करेगा, जिसे दो बेहतरीन थाई स्टार्स पोमपेट पोंगसुफान पीके और डेचो पोर बोरिरैक के बीच की फाइट हेडलाइन करेगी।

ये फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से शुक्रवार, 16 जनवरी को लाइव प्रसारित किया जाएगा और दोनों ही स्टार्स की नजरें एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट पाने के करीब पहुंचने की होगी।

पोमपेट अनुभव और जबरदस्त फिनिशिंग की काबिलियत लिए इस अहम मुकाबले में उतरेंगे। PK Saenchai Muaythaigym के स्टार ने करियर में 109 जीत हासिल कीं, जिसमें सात प्रमोशनल जीत भी शामिल हैं।

उनके ONE Championship सफर की शुरुआत मई 2023 में हुए ONE Friday Fights 17 से हुई, जहां उन्होंने डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन को एक पंच में नॉकआउट कर दिया।

उस शानदार नॉकआउट के बाद पोमपेट ने शुरुआत पांच मैचों में से चार को जीता। इसमें रिट्टीडेट सोर सोमाई और सुरियानलैक पोर येनयिंग पर बड़ी जीत हैं।

उसके बाद से 27 वर्षीय थाई स्टार का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है।

हालांकि, पोमपेट लगातार योडलैकपेट ओर अटचारिया और स्कॉटलैंड ग्रेगर थोम पर जीत के बाद इस मैच में उतरेंगे। नवंबर में थोम को TKO से हराने के लिए उन्होंने दूसरे राउंड में तीन नॉकडाउन अर्जित किए थे।

एक और जीत उनके मेन रोस्टर तक पहुंचने के दावे को और मजबूत कर देगी।

वहीं डेचो का प्रयास होगा कि वो पोमपेट की शानदार लय को बिगाड़ें।

Singha Mawynn टीम के प्रतिनिधि ने अपने करियर में 48 जीत दर्ज की हैं और वो फाइटिंग के जुझारूपन को इस मुकाबले में लेकर आएंगे।

उन्होंने अप्रैल 2025 में हुए ONE Friday Fights 104 में इसानुए चोटबैंगसाइन को विभाजित निर्णय से हराकर डेब्यू किया, लेकिन फिर जून में हुए रीमैच में सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

उन्हें संगठन में अपनी पहली हार ONE Friday Fights 124 में सुरियानलैक के खिलाफ मिली। सुरियानलैक के द्वारा तीसरे राउंड में दो नॉकडाउन के जवाब में उन्होंने एक नॉकडाउन हासिल किया, लेकिन ये काफी नहीं रहा।

युवा थाई स्टार ने अक्टूबर में हुए रीमैच में शानदार लय दिखाई और सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर हिसाब बराबर कर दिया।

अगर वो पोमपेट को हराने में कामयाब रहे तो ये उनके करियर की सबसे बड़ी जीत होगी और 2026 में कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने की तरफ सही दिशा में बढ़ जाएंगे।

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.