इन 5 कारणों से 28 जून को ONE Friday Fights 68: Prajanchai vs. Di Bella देखना ना भूलें

Jonathan Di Bella Danial Williams ONE Fight Night 15 38 scaled

इस शुक्रवार, 28 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में प्रसिद्ध लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Championship के एशियाई प्राइमटाइम कार्ड के मेन इवेंट में एक विशाल वर्ल्ड टाइटल फाइट होगी।

ONE Friday Fights 68: Prajanchai vs. Di Bella में पांच मौजूदा और पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस, दुनिया के सबसे तेज-तर्रार स्ट्राइकर्स और कई शानदार मुकाबले शामिल होंगे।

आइए उन पांच कारणों पर चर्चा करते हैं जिनसे आपको ONE Friday Fights 68 जरूर देखना चाहिए।

#1 एक बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड टाइटल मुकाबला

मेन इवेंट में, पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला रिक्त ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई से टक्कर लेंगे।

एक अपराजित प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ डी बैला ने 2022 में स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग ताज अपने नाम किया था, एक बार सफलतापूर्वक इसका बचाव करने के बाद अप्रैल में ONE Friday Fights 58 में उन्हें प्राजनचाई के खिलाफ फिर से इसको डिफेंड करना था।

लेकिन जब डी बैला को उस फाइट से ठीक एक दिन पहले गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो वो अपना हाइड्रेशन टेस्ट पास करने में असफल रहे और उनसे बेल्ट छीन ली गई एवं मुकाबला रद्द कर दिया गया।

अब पूरी तरह से स्वस्थ होकर, मॉन्ट्रियल के खिलाड़ी अपनी खोई बेल्ट को वापस पाने के लिए पहले से कहीं ज्यादा भूखे हैं। हालांकि, प्राजनचाई में उन्हें अपने करियर के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी का सामना करना पड़ेगा जिनके पास 400 प्रोफेशनल फाइट्स का अनुभव है।

प्राजनचाई को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में गिना जाता है और वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में दो खेलों में बेल्ट जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

#2 सुपरलैक ONE 168: Denver से पहले वापसी करेंगे

मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 6 सितंबर को ONE 168: Denver में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को चुनौती देंगे।

लेकिन उस ब्लॉकबस्टर मैच से पहले, ONE Friday Fights 68 में एक फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में वो एक खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट का सामना करेंगे।

सुपरलैक किसी भी फाइट से पीछे हटने वालों में से नहीं हैं, उनका मुकाबला थाई सनसनी कोंगथोरानी सोर सोमाई से होने जा रहे है जो एक शक्तिशाली स्ट्राइकर हैं जो लगातार साथ फाइट में जीत की लय के साथ उतरेंगे।

कोंगथोरानी के लिए ये पाउंड-फोर-पाउंड पावरहाउस को हराने और फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग में खुद को ऊपर उठाने का अवसर है।

#3 पूर्व बेंटमवेट किकबॉक्सिंग किंग्स के बीच टक्कर

पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियंस के बीच भिड़ंत होगी जब अनुभवी थाई स्टार पेटटानोंग पेटफर्गस 2022 के बाद पहली बार रिंग में कदम रख रूसी स्ट्राइकर अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव का मुकाबला करेंगे।

38 साल की उम्र में, पेटटानोंग को पता है कि वर्ल्ड टाइटल दोबारा हासिल करने के लिए उनके पास बहुत कम समय बचा है, इसलिए वो यहां एक बड़ी छाप छोड़ना चाहेंगे।

रामज़ानोव #3 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर और एक विस्फोटक नॉकआउट आर्टिस्ट हैं, जो थाई प्रशंसकों के पसंदीदा खिलाड़ी को फिनिश कर वर्ल्ड टाइटल शॉट पाना चाहते हैं।

#4 उभरते मॉय थाई सितारे होंगे आमने-सामने

टॉप बेंटमवेट मॉय थाई प्रतिभाओं की एक जोड़ी एक निर्णायक मुकाबले में भिड़ेगी, जो डिविजन के भविष्य पर एक नजर डाल सकती है।

न तो सुआब्लैक टोर प्रान49 और न ही कियामरन नबाती कभी ONE में हारे हैं, लेकिन उनमें से एक को यहां अपनी पहली प्रमोशनल हार जरूर मिलेगी।

सुआब्लैक ने संगठन में अविश्वसनीय 6-0 का रिकॉर्ड बनाया है, जिसने अपनी जबरदस्त वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अपनी शो-स्टॉपिंग शक्ति और परिष्कृत तकनीक का उपयोग किया है।

तो वहीं, नबाती ONE में 2-0 और अपने प्रोफेशनल करियर में 20-0 से आगे हैं। इसके अलावा, रूसी खिलाड़ी ने सुआब्लैक पर 2023 में नॉकआउट जीत दर्ज की हुई है और वो जानते हैं कि शुक्रवार का मुकाबला उन्हें डिवीजन के सबसे खतरनाक उभरते सितारे के रूप में स्थापित करने में मदद कर सकता है।

#5 एक घमासान रीमैच

मार्च में आयोजित हुए ONE Friday Fights 54 में, थाई सितारे सुरियानलैक पोर येनयिंग और पोमपेट पीके साइन्चाई के बीच हुआ मुकाबला ‘फाइट ऑफ द ईयर’ का शुरुआती दावेदार बना। अब वे एक कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में फिर से भिड़ेंगे जिसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)