3 बड़ी बातें जो हमें ONE: NEXTGEN III से पता चलीं

Jarred Brooks Lito Adiwang NEXTGENIII 1920X1280 17 768x512

शुक्रवार, 26 नवंबर को ONE Championship ने धमाकेदार अंदाज में अपनी NEXTGEN इवेंट सीरीज का समापन किया।

3 अलग-अलग खेलों के 12 मार्शल आर्टिस्ट्स ने ONE: NEXTGEN III में शानदार प्रदर्शन किया। पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस ने पहले राउंड में फिनिश हासिल किए, उभरते हुए स्टार्स ने अपने डिविजन के अन्य एथलीट्स को सावधान किया और नए कंटेंडर्स उभरकर सामने आए।

यहां जानिए उन 3 बड़ी बातों के बारे में जो हमें ONE: NEXTGEN III के जरिए पता चली हैं।

#1 ब्रूक्स पूरे स्ट्रॉवेट डिविजन के लिए बड़ा खतरा

अपने ONE डेब्यू में जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स ने #5 रैंक के स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर लिटो “थंडर किड” आदिवांग को सबमिशन से हराकर साबित कर दिया है कि वो डिविजन के टॉप कंटेंडर्स को कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं।

फिलीपीनो एथलीट की जबरदस्त ताकत का अंदाजा होने के कारण ब्रूक्स ने अपने रेसलिंग गेम पर निर्भर रहने का निर्णय लिया।

आदिवांग को स्टैंड-अप गेम में बने रहने में मुश्किल हो रही थी क्योंकि अमेरिकी एथलीट मौका मिलते ही उन्हें टेकडाउन कर रहे थे। “द मंकी गॉड” ने ग्राउंड कंट्रोल हासिल किया और अपनी ताकत के दम पर बढ़त बनाए रखी।

ब्रूक्स ने दूसरे राउंड के अंतिम मिनटों तक भी बढ़त बनाए रखी और इसी बीच आर्म ट्रायंगल चोक लगाकर अपने विरोधी को टैप आउट करने पर मजबूर किया।

उनकी इस जीत ने पूरे स्ट्रॉवेट डिविजन को सावधान कर दिया है, जिनमें जोशुआ “द पैशन” पैचीओ भी शामिल हैं। अपने शानदार टेकडाउंस, मजबूत ग्राउंड गेम और अच्छे ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक की वजह से उन्हें तुरंत वर्ल्ड टाइटल शॉट का दावा ठोकना चाहिए था।

अगर पैचीओ का सामना “द मंकी गॉड” से हुआ तो डिफेंडिंग चैंपियन को अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फाइट्स में से एक के लिए तैयार रहना होगा।

#2 मॉय थाई वापसी में रामज़ानोव की बड़ी जीत

ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल हारने के बाद अपने पहले मैच में अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव ने मॉय थाई में वापसी की और पहले से बेहद खतरनाक रूप में नजर आए।

माना जा रहा था कि रामज़ानोव की अनऑर्थोडॉक्स (अपरंपरागत) स्ट्राइकिंग उन्हें पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम पर जीत दिला सकती है। उन्होंने अलग-अलग एंगल से अटैक करते हुए लगातार थाई एथलीट की मुश्किलें बढ़ाए रखीं।

रूसी एथलीट की मूवमेंट से पोंगसिरी निराश होने लगे थे। पहले राउंड के अंतिम क्षणों में वो अटैक करने के लिए आगे आए, तभी “बेबीफेस किलर” ने खतरनाक अपरकट लगाकर फाइट को फिनिश कर दिया।

इस नॉकआउट जीत ने दिखाया कि क्यों उन्हें बेंटमवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में #5 का स्थान हासिल है और 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं।

#3 लोबो एक खतरनाक एथलीट हैं

फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो ने साबित कर दिया है कि वो अगले बड़े बेंटमवेट स्ट्राइकिंग सुपरस्टार बन सकते हैं।

पिछले साल मॉय थाई बाउट में अपने डेब्यू मैच में उन्होंने योडपनोमरूंग जित्मुआंगनोन को हराया और अब किकबॉक्सिंग मैच में “द स्टील लोकोमोटिव” रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को हराकर बड़े उलटफेर का शिकार बनाया है।

लोबो की स्ट्राइक्स में स्पीड थी, जिसने रोडलैक को चौंका दिया था। ब्राजीलियाई एथलीट ने थाई एथलीट पर बढ़त बनाए रखी और अंत में तीनों जजों ने लोबो के पक्ष में फैसला सुनाया।

ये देखना दिलचस्प होगा कि “डिमोलिशन मैन” ONE Super Series में मॉय थाई पर ज्यादा फोकस करते हैं या किकबॉक्सिंग पर। मगर फिलहाल उन्होंने लगातार 2 बड़ी जीत दर्ज करते हुए सभी को प्रभावित किया है।

इस तरह का प्रदर्शन भविष्य में उन्हें वर्ल्ड चैंपियन भी बना सकता है।

ये भी पढ़ें: ऋतु फोगाट: फाइनल में स्टैम्प को हराने के लिए रेसलिंग ‘ट्रम्प कार्ड’ साबित होगी

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400