लिटो आदिवांग Vs. जैरेड ब्रूक्स: जीत के 4 तरीके

Lito Adiwang Hexigetu 1920X1280 Revolution 45 768x512

ONE: NEXTGEN III में आखिरकार लिटो “थंडर किड” आदिवांग और जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स भिड़ने को तैयार हैं।

दोनों ओर से हुए शब्दों के प्रहार के बाद फैंस शुक्रवार, 26 नवंबर को होने वाले स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट को देखने को बेताब हैं।

आदिवांग और ब्रूक्स, दोनों इस मेन इवेंट बाउट में अपने सबसे खतरनाक मूव्स का इस्तेमाल करते हुए नजर आएंगे इसलिए विजेता की भविष्यवाणी कर पाना काफी कठिन है।

यहां जानिए आदिवांग और ब्रूक्स का ये धमाकेदार मुकाबला किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकता है।

#1 ब्रूक्स की ओर से निरंतर टेकडाउंस

ब्रूक्स रेसलिंग के खेल के इर्दगिर्द पले-बढ़े हैं और इसी स्किल की मदद से MMA में सफलता हासिल करने के लिए तैयार हैं।

28 वर्षीय अमेरिकी स्टार का बॉडी साइज़ चाहे छोटा हो, लेकिन अपनी ताकत के दम पर शानदार तरीके से टेकडाउन स्कोर करते आए हैं। वहीं वो अपने प्रतिद्वंदी को ग्राउंड गेम से बच निकलने का कोई मौका नहीं देते।

उनके डबल-लेग टेकडाउन को रोक पाना बहुत मुश्किल है और अगर किसी स्थिति में उनका टेकडाउन उन्हीं पर उल्टा पड़ा तो भी वो निरंतर अटैक करते हुए टॉप पोजिशन हासिल करने में महारत रखते हैं।

“द मंकी गॉड” बहुत ताकत और तेजी के साथ अपने विरोधियों स्लैम लगाकर मैट पर गिराते हैं। इससे पहले उनके विरोधी कुछ समझ पाएं, उससे पहले ही ब्रूक्स अपने ग्राउंड अटैक्स को अंजाम दे चुके होते हैं।

ये ब्रूक्स का सबसे खतरनाक हथियार है। वो तब तक प्रयास करना नहीं छोड़ते जब तक अपने प्रतिद्वंदी को टेकडाउन नहीं कर लेते। वहीं जब टेकडाउन की रणनीति काम नहीं करती, तब वो बैक कंट्रोल हासिल करने पर फोकस करते हैं।

ब्रूक्स जरूर अपने ONE Championship डेब्यू में शानदार प्रदर्शन कर फैंस को प्रभावित करेंगे।

#2 आदिवांग का सब्र

Pictures from the fight between Lito Adiwang and Hexigetu at ONE: REVOLUTION

#5 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर को लगातार दमदार स्ट्राइक्स लगाने के लिए जाना जाता है, मगर उनका ये गेम उन्हें ब्रूक्स के चंगुल में फंसा सकता है। इसलिए इस मुकाबले में उन्हें आक्रामक स्वभाव के बजाय सब्र से काम लेना होगा।

हिरोबा मिनोवा के खिलाफ भी आदिवांग दमदार स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश कर रहे थे, मगर जापानी ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट ने मौके का फायदा उठाकर उन्हें टेकडाउन किया।

“द मंकी गॉड” ने भी मौके ढूंढने के लिए रिसर्च की होगी। इसलिए “द थंडर किड” को स्ट्राइक्स लगाते हुए सावधान रहना होगा और अटैक के लिए सही मौके का इंतज़ार करना होगा।

फेक मूव्स के जरिए आदिवांग अपने विरोधी के रिएक्शन को भांप सकते हैं, जिससे अमेरिकी एथलीट को भी आदिवांग की स्ट्राइक्स का अंदाजा लगाने में दिक्कत आएगी। इससे आदिवांग, ब्रूक्स को खुद के करीब आने से रोक पाएंगे।

ऐसी स्थिति में अमेरिकी एथलीट कोई अटैक करने से पहले 2 बार जरूर सोचेंगे। वहीं फिलीपीनो एथलीट को इससे किक्स और स्ट्राइक्स लगाने में आसानी होगी।



#3 ब्रूक्स का प्रभावी ग्राउंड गेम

सभी जानते हैं कि आदिवांग बेहद आक्रामक स्वभाव के फाइटर हैं। इसलिए अगर ब्रूक्स उन्हें ग्राउंड पर लाने में सफल भी रहे तो उन्हें ग्राउंड गेम में बनाए रखना काफी मुश्किल होगा।

मगर Mash Fight Team के स्टार की स्किल्स केवल टेकडाउन करने तक सीमित नहीं हैं। उन्हें अपने विरोधी को ग्राउंड गेम में बनाए रखने में महारत हासिल है।

“द मंकी गॉड” शानदार अंदाज में ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हैं और आदिवांग को भी ग्राउंड स्ट्राइक्स से निरंतर क्षति पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

“थंडर किड” ने अगर बच निकलने की कोशिश की तो उस समय ब्रूक्स को सबमिशन मूव लगाने के मौके भी मिल पाएंगे।

अगर आदिवांग ने अपनी बैक अमेरिकी एथलीट की तरफ की तो ब्रूक्स रीयर-नेकेड चोक लगाएंगे। वहीं आदिवांग के बैक ना देने की स्थिति में “द मंकी गॉड” गिलोटीन चोक लगा सकते हैं।

#4 आदिवांग मैच का रुख पलटने में माहिर

Pictures from the fight between Lito Adiwang and Hexigetu at ONE: REVOLUTION

फाइट में कितना ही समय क्यों ना बीत जाए और आदिवांग चाहे स्कोरकार्ड्स में पिछड़ ही क्यों ना रहे हों, वो अपनी पावर के दम पर कई बार धमाकेदार अंदाज में वापसी कर चुके हैं।

“थंडर किड” के पास खतरनाक पंच, किक्स और नी स्ट्राइक्स हैं, जिन्हें वो बहुत खतरनाक तरीके से लैंड करवाते हैं।

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि अपने बहुत ज्यादा आक्रामक तरीके से अटैक करने पर ब्रूक्स उन्हें आसानी से टेकडाउन कर पाएंगे। लेकिन अगर “थंडर किड” ने उन्हें सोचने का मौका नहीं दिया तो वो आसानी से अपनी खतरनाक स्ट्राइक्स को लैंड करवा पाएंगे।

फिलीपीनो एथलीट के पंच बहुत खतरनाक होते हैं, खासतौर पर उनका अपरकट, जिससे ब्रूक्स को सावधान रहना होगा। क्योंकि उनके पंच, फ्लाइंग नी स्ट्राइक्स और दमदार किक्स किसी भी क्षण फाइट को फिनिश कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: कैसे जैरेड ब्रूक्स ने भगवान हनुमान के कारण अपने निकनेम का चुनाव किया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35