कैसे अमेरिकी फाइटर जैरेड ब्रूक्स ने भगवान हनुमान के कारण अपने निकनेम का चुनाव किया

American MMA fighter Jarred "The Monkey God" Brooks

एक अच्छे निकनेम (उपनाम) के पीछे एक अच्छी कहानी और फाइटर का उससे लगाव होना भी जरूरी होता है।

शुक्रवार, 26 नवंबर को ONE: NEXTGEN III के मेन इवेंट में “द मंकी गॉड” जैरेड ब्रूक्स अपने ONE डेब्यू में लिटो “थंडर किड” आदिवांग का सामना करेंगे।

जबरदस्त रेसलिंग स्किल्स वाले ब्रूक्स को अपने निकनेम की पहली झलक दुनिया के सबसे फेमस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर्स में से एक में ट्रेनिंग करते समय मिली थी।

28 वर्षीय स्ट्रॉवेट स्टार ने कहा, “मैं American Top Team में ट्रेनिंग कर रहा था और वहां सभी के साथ रेसलिंग कर रहा था।”

“मैं साइज़ में छोटा था, लेकिन ताकतवर फाइटर्स के साथ अभ्यास कर रहा था। मैं उनसे किसी बंदर की तरह लिपटा रहता था इसलिए मेरे कोच ने मुझे स्पाइडर मंकी कहना शुरू किया।”

अपनी स्किल्स को परखने के बाद उन्हें मंकी वाला आइडिया पसंद आया। इसलिए उन्होंने बंदरों के बारे में ज्यादा जानकारी पाने की कोशिश की।



अमेरिकी स्टार ने कहा, “मैंने उन ताकतवर प्राणियों के बारे में रिसर्च करना शुरू किया, जो बंदरों की तरह दिखने वाले थे।”

“मैंने अलग-अलग धर्मों का रुख किया। इस बीच मुझे पता चला कि हनुमान मंकी गॉड हैं और मैंने खुद से कहा, ‘ये मेरे लिए बिल्कुल सही होगा'”

यहां से उन्हें “द मंकी गॉड” नाम मिला और तभी से ये ब्रूक्स के नाम के साथ जुड़ा हुआ है।

ब्रूक्स बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर हैं और बंदरों की तरह वो भी बहुत फुर्ती से अटैक करना जानते हैं।

ब्रूक्स की बॉडी में भी बंदरों जैसी चुस्ती है और उनके खतरनाक गेम ने ONE स्ट्रॉवेट डिविजन के अन्य एथलीट्स को पहले ही सावधान कर दिया है।

उभरते हुए स्टार ब्रूक्स अपनी बात को सामने रखने या अपने विरोधियों पर तंज कसने में कोई झिझक नहीं दिखाते। उनका प्राकृतिक स्वभाव ही ऐसा है।

ब्रूक्स ने कहा, “मेरा स्वभाव ही ऐसा है और मेरा आत्मविश्वास हमेशा बढ़ा रहता है। फाइटिंग के दौरान मेरा आत्मविश्वास खुद ब खुद बढ़ जाता है।”

“आप इसे ‘द मंकी गॉड’ कह सकते हैं, आप इसे अहंकार कह सकते हैं, लेकिन यही मेरा असली रूप है।”

अमेरिकी स्टार का मैच के दौरान केवल फाइटिंग पर ध्यान रहता है और अपने ONE डेब्यू मैच में वो आदिवांग को फिनिश करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN III में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीज़ें दांव पर लगी होंगी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35