ONE: NEXTGEN III में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीज़ें दांव पर लगी होंगी

American MMA fighter Jarred Brooks is ready for his main event showdown at ONE: NEXTGEN III

ONE Championship अपनी NEXTGEN इवेंट सीरीज का समापन करने को तैयार है।

शुक्रवार, 26 नवंबर को ONE: NEXTGEN III में सभी किकबॉक्सर्स, मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स और मॉय थाई फाइटर्स के लिए कुछ ना कुछ दांव पर जरूर लगा होगा।

कोई रैंकिंग्स में प्रवेश करना चाहेगा, कोई शानदार प्रदर्शन करते हुए फेम हासिल करना चाहता है, कोई जुबानी जंग के बाद धमाकेदार जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा और अंत में सभी फाइटर्स जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

इसलिए यहां आइए जानते हैं ONE: NEXTGEN III में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीज़ें दांव पर लगी होंगी।

लिटो आदिवांग Vs. जैरेड ब्रूक्स

Lito Adiwang fights Jarred Brooks at ONE: NEXTGEN III

मेन इवेंट में स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच होगा, जिसमें रैंकिंग्स का #5वां स्थान दांव पर लगा होगा।

#5 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर लिटो “थंडर किड” आदिवांग और अमेरिकी सुपरस्टार जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स का आमना-सामना इसी साल अप्रैल में “ONE on TNT II” में होने वाला था और तभी से उनके बीच जुबानी जंग जारी है।

आदिवांग की COVID-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के कारण मैच को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया, मगर उनकी प्रतिद्वंदिता जारी रही।

पहले ब्रूक्स ने कहा कि वो आदिवांग को हराकर उनके बालों को काट देंगे। हाल ही में उन्होंने फिलीपीनो एथलीट के आत्मविश्वास को कमजोर करने की बात भी कही।

जवाब में आदिवांग ने कहा कि, “मेरे बालों से अलग अभी ब्रूक्स के सामने कई मुसीबतें हैं।”

टॉप 5 की जगह दांव पर लगी है और उनकी जुबानी जंग भी इस मैच को दिलचस्प बना रही होगी।

अलावेर्दी रामज़ानोव Vs. पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम

Alaverdi Ramazanov fights Pongsiri at ONE: NEXTGEN III

को-मेन इवेंट में भी बेंटमवेट मॉय थाई रैंकिंग्स का #5वां स्थान दांव पर लगा होगा।

जनवरी में कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी के हाथों ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल हारने के बाद अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव ने मॉय थाई में वापसी का फैसला लिया है।

रूसी एथलीट ने ये भी माना कि कैपिटन के खिलाफ मैच के लिए उनकी तैयारी अच्छी नहीं थी, लेकिन अब उन्होंने सबक लेने की बात कही है।

टाइटल हारने के बाद भी रामज़ानोव #5 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं। अब उनका ध्यान स्टैम्प फेयरटेक्स और सैम-ए गैयानघादाओ की तरह 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड टाइटल क्लब को जॉइन करना है।

वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंचने से पहले रामजानोव को पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम की चुनौती से पार पाना होगा, जिनका बेंटमवेट डिविजन में अभी तक प्रदर्शन शानदार रहा है।

अगर थाई एथलीट जीत दर्ज कर पाए तो उन्हें ना केवल टॉप-5 में जगह मिल जाएगी बल्कि बेंटमवेट मॉय थाई किंग नोंग-ओ गैयानघादाओ को चैलेंज करने के एक कदम करीब भी पहुंच जाएंगे।

एलेक्स सिल्वा Vs. रेने कैटलन

Alex Silva fights Rene Catalan at ONE: NEXTGEN III

8 साल बाद 2 बेहतरीन एथलीट्स के बीच रीमैच होने जा रहा है।

एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा और रेने “द चैलेंजर” कैटलन की पहली भिड़ंत 2013 में हुई, जिसमें सिल्वा ने पहले राउंड में कैटलन को फिनिश कर दिया था।

वो ब्राजीलियाई स्टार की ONE में पहली जीत रही, वहीं फिलीपीनो एथलीट को अपनी पत्नी की मौत के 2 हफ्ते बाद अपने MMA डेब्यू में हार मिली।

उसके बाद दोनों का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। सिल्वा कुछ समय के लिए ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन रहे और अब #4 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर हैं।

दूसरी ओर, कैटलन ने लगातार 6 मैचों में जीत दर्ज की, लेकिन 2 साल पहले चैंपियनशिप मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी।

अब दोनों फाइटर्स दोबारा आमने-सामने आने को तैयार हैं और दोनों ने अपने गेम में काफी सुधार कर लिया है। BJJ वर्ल्ड चैंपियन सिल्वा ने Evolve MMA में अपने मॉय थाई गेम को बेहतर बनाया है, दूसरी ओर वुशु वर्ल्ड चैंपियन ने द फिलीपींस की नेशनल सैम्बो टीम का हिस्सा रहते अपने ग्रैपलिंग गेम को बेहतर बनाया है।

दोनों की स्किल्स शानदार हैं, काफी अनुभव हासिल है और एक आखिरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह इस मुकाबले को धमाकेदार बना रही होगी।

पानपयाक जित्मुआंगनोन Vs. डेनियल पुएर्तस

Panpayak takes on Daniel Puertas at ONE: NEXTGEN III

इस मैच का विजेता टॉप फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर्स में शामिल हो जाएगा।

पहले ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का सामना डेनियल पुएर्तस से होने वाला था। मगर COVID-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आने से रोडटंग मैच से बाहर हो गए, उनकी जगह उनके टीम मेंबर और #3 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन ने ली है।

पानपयाक अपने लक्ष्य के करीब पहुंचने और अपने ट्रेनिंग पार्टनर के लिए इस मैच को जीतना चाहते हैं।

थाई स्टार ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं। हालांकि वो मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए रोडटंग को कभी चुनौती नहीं देंगे, लेकिन ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि को जरूर चैलेंज करना चाहेंगे।

मगर अगली चुनौती उनके लिए बहुत कठिन रहने वाली है।

डेनियल पुएर्तस को किकबॉक्सिंग में काफी अनुभव है। इस खेल में 2 बार के ISKA World K-1 चैंपियन रहे हैं इसलिए उनकी तकनीक से पार पाना पानपयाक के लिए आसान नहीं होगा।

स्पैनिश स्टार अपने ONE Super Series डेब्यू को यादगार बनाना चाहते हैं और पानपयाक के रूप में एक नामी एथलीट को हराकर वो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।

पीटर बस्ट Vs. रुसलान एमिलबेक ऊलू

Pieter Buist Vs. Ruslan Emilbek Uulu goes down at ONE: NEXTGEN III

2 बेहतरीन लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स की भिड़ंत ‘फाइट ऑफ द नाइट’ साबित हो सकती है।

ONE में लगातार 3 जीत दर्ज करने के बाद पीटर “द आर्केंजल” बस्ट को टिमोफी नास्तुकिन के खिलाफ हार के कारण टॉप 5 से बाहर होना पड़ा।

दूसरी ओर, रुसलान “स्नो लैपर्ड” एमिलबेक ऊलू को अपने डेब्यू मैच में योशिकी नाकाहारा ने सभी को चौंकाते हुए नॉकआउट कर दिया था।

दोनों को हार झेलनी पड़ी है, लेकिन उसी खराब प्रदर्शन से सबक लेकर जबरदस्त अंदाज में वापसी करना चाहते हैं।

बस्ट का स्ट्राइकिंग गेम शानदार है और साथ ही उनकी ग्रैपलिंग में भी सुधार देखा गया है। वहीं एमिलबेक लाइटवेट डिविजन में वापसी कर दिखाना चाहेंगे कि उनका गेम किस लेवल का है।

फिलिपे लोबो Vs. रोडलैक पीके.साइन्चे मॉय थाईजिम

Felipe Lobo Vs. Rodlek PK.Saenchai Muaythaigym goes down at ONE: NEXTGEN III

शो के पहले मैच में 2 मॉय थाई स्ट्राइकर्स एक किकबॉक्सिंग बाउट में आमने-सामने होंगे, जिसमें जीत दर्ज कर वो कैपिटन के खिलाफ ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के एक कदम करीब पहुंचना चाहेंगे।

मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में नोंग-ओ के खिलाफ हार के बाद #2 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम अब एक नई चुनौती के लिए तैयार हैं।

रोडलैक, ONE: NEXTGEN III में अपना किकबॉक्सिंग डेब्यू कर रहे होंगे और नए चैंपियन की तरह वो भी तेजी से टॉप पर पहुंचना चाहते हैं।

मगर उनके सामना फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो की चुनौती है, जिन्होंने योडपनोमरूंग “लाइटनिंग नी” जित्मुआंगनोन को विभाजित निर्णय से हराकर सभी को चौंका दिया था।

ONE Super Series के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में चीज़ें दिलचस्प मोड़ लेने वाली हैं। खासतौर पर, 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS में #3 रैंक के कंटेंडर हिरोकी अकिमोटो और डेब्यू कर रहे चीनी सुपरस्टार चिउ जियानलियांग के मैच के बाद।

रोडलैक vs लोबो मैच का विजेता इस डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक बन सकता है।

ये भी पढ़ें: 26 नवंबर को इन 5 कारणों से ONE: NEXTGEN III को जरूर देखिए

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty