एलेक्स सिल्वा vs रेने कैटलन II मैच बनने की कहानी

Alex Silva and Rene Catalan gear up for ONE: NEXTGEN III

अपनी पहली भिड़ंत के करीब 8 साल बाद एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा और रेने “द चैलेंजर” कैटलन एक बार फिर आमने-सामने आने को तैयार हैं।

शुक्रवार, 26 नवंबर को ONE: NEXTGEN III की स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में उनकी भिड़ंत होगी।

5 अप्रैल 2013 की भिड़ंत के बाद सिल्वा और कैटलन खुद में बहुत सुधार कर चुके हैं और दोनों एथलीट्स अपने डिविजन पर छाने को अभी भी बेताब हैं।

उनकी फाइट को कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, मगर उससे पहले यहां जानते हैं उनके पहले मैच से अभी तक के सफर के बारे में।

उनका पहला मुकाबला

अब कैटलन इस खेल में काफी अनुभव हासिल कर चुके हैं, मगर ONE: KINGS AND CHAMPIONS में वो अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू कर रहे थे।

कई बार के वुशु वर्ल्ड चैंपियन का स्ट्राइकिंग गेम उस समय बहुत खतरनाक था, लेकिन उनकी ग्रैपलिंग कमजोर पड़ रही थी। इसी बात का फायदा उठाकर BJJ वर्ल्ड चैंपियन सिल्वा ने पहले राउंड में सबमिशन से जीत हासिल की।

Evolve टीम के स्टार ने “द चैलेंजर” को टेकडाउन किया, लेकिन खुद को बचाने के प्रयास करते समय कैटलन ने खुद को आर्मबार में जकड़ा पाया और अत्यधिक दबाव के चलते उन्हें टैप आउट करना पड़ा।

सिल्वा ने रेने के भाइयों को हराया

ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहली जीत दर्ज करने के बाद सिल्वा ने अगले मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए डिविजन के टॉप पर पहुंचे, मगर उनके अगले 2 मैचों पर कैटलन ने भी करीब से नजर बनाई हुई थी।

“लिटल रॉक” ने रेने के 2 भाइयों को लगातार 2 मैचों में पहले राउंड में सबमिशन से हराया। ONE: SPIRIT OF CHAMPIONS में रुएल कैटलन को नी बार और ONE: UNION OF WARRIORS में रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन को आर्म-ट्रायंगल चोक लगाकर फिनिश किया।

इस तरह के परिणामों ने Team Catalan को अपने ग्राउंड गेम में सुधार के लिए मजबूर किया, जिससे ONE में उनके साथी एक एथलीट के तौर पर अच्छा कर सकें।

‘”द चैलेंजर” की मेहनत रंग लाई

Rene Catalan's career resurgence enters its next checkpoint on 27 July!

Rene Catalan's career resurgence enters its next checkpoint on 27 July! Manila | 27 July | LIVE and FREE on the ONE Super App: http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast | Tickets: http://bit.ly/onekings18

Posted by ONE Championship on Saturday, July 21, 2018

डेब्यू मैच में सिल्वा के खिलाफ हार के बाद “द चैलेंजर” का संघर्ष खत्म नहीं हुआ। उनका एक मुकाबला नो-कॉन्टेस्ट करार दिया गया और एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

फिलीपीनो एथलीट की कड़ी मेहनत आखिरकार ONE: UNBREAKABLE WARRIORS में रंग लाई। उस इवेंट में उन्होंने झांग यू लियांग को हराया और उसके बाद लगातार जीत दर्ज करते हुए अपना आत्मविश्वास वापस पाया।



सिल्वा वर्ल्ड चैंपियन बने

कैटलन फैमिली पर लगातार 3 जीत दर्ज करने के बाद भी सिल्वा का शानदार सफर जारी रहा।

ONE: THRONE OF TIGERS में उन्होंने फिलीपीनो बॉक्सिंग स्पेशलिस्ट रॉय डोलीगेज़ को मात दी और उसके बाद ONE: LEGENDS OF THE WORLD में अपने सिग्नेचर सबमिशन मूव से हयाटो सुजुकी को हराया।

उसके बाद “लिटल रॉक” को योशिताका “नोबिता” नाइटो के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट मिला। ONE: WARRIORS OF THE WORLD में हुई उस फाइट में 5 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद सिल्वा जीत दर्ज कर नए ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

चैंपियनशिप हारने के बाद का प्रदर्शन

“लिटल रॉक” का चैंपियनशिप सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका क्योंकि ONE: GRIT AND GLORY में नाइटो के खिलाफ रीमैच में वो खिताब हार बैठे।

उसके बाद वर्ल्ड टाइटल ने उनसे दूरी बनाए रखी है। कई टॉप कंटेंडर्स से उनकी भिड़ंत हुई, लेकिन करीबी अंतर से हार भी झेलनी पड़ीं। इस दौरान उन्होंने 2019 में स्टेफर “द लॉयन” रहार्डियन और पेंग ज़ू वेन को सबमिशन से हराया।

2020 में हुए ONE: FIRE & FURY के वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में सिल्वा और जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के बीच विजेता का चुनाव किया जाना बहुत मुश्किल था। फिर भी 3 में से 2 जजों ने पैचीओ के पक्ष में फैसला सुनाया।

उसके बाद ONE: FISTS OF FURY III में उन्हें हिरोबा मिनोवा के खिलाफ एक और विभाजित निर्णय से हार मिली। मगर ONE: BATTLEGROUND II में मियाओ ली ताओ को हराकर जीत की लय वापस हासिल कर चुके हैं।

कैटलन को मिला वर्ल्ड टाइटल शॉट

MMA करियर की संघर्षपूर्ण शुरुआत के बाद भी कैटलन ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार कई बड़े मैचों में जीत दर्ज की।

झांग को हराने के बाद उन्होंने 5 अन्य मैचों में भी जीत दर्ज की। 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक बनाने के दौरान उन्होंने एड्रियन “पापुआ बैडबॉय” मैथिस और रहार्डियन को भी हराया। उनके इस शानदार सफर की आखिरी जीत ONE: REIGN OF VALOR में पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन नाइटो के खिलाफ आई।

जब उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट मिला तब ऐसा लगने लगा था कि अब कैटलन का सपना पूरा होने वाला है, लेकिन ONE: MASTERS OF FATE में पैचीओ के खिलाफ हार के कारण वो चैंपियन नहीं बन पाए।

पैचीओ के खिलाफ मुकाबले के बाद ONE: BIG BANG में उन्हें बोकांग मासूनयाने के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी।

आगे क्या होगा?

सिल्वा और कैटलन अब क्रमशः 39 और 42 वर्ष के हो चुके हैं और दोनों अपने-अपने करियर के अंतिम दौर से गुजर रहे हैं।

एक हार दोनों को वर्ल्ड टाइटल शॉट से बहुत दूर ले जाएगी इसलिए ONE: NEXTGEN III में दोनों के लिए जीतना बहुत जरूरी है।

दोनों की स्किल्स शानदार हैं और शानदार अंदाज में जीत दर्ज करना चाहते हैं। दुर्भाग्यवश, अगले शुक्रवार इनमें से कोई एक ही आगे बढ़ पाएगा।

मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा है इसलिए दोनों फाइटर्स जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN III के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार फिनिश

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19