सिल्वा और यामाकीटा ने ONE Fight Night 8 में अपने अहम मुकाबले से पहले किए जीत के दावे

Alex Silva Gustavo Balart ONE 162

कीटो “पॉकेट मॉन्क” यामाकीटा और एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा के बीच होने वाली स्ट्रॉवेट MMA भिड़ंत ONE Fight Night 8: Superlek vs. Rodtang के सबसे दिलचस्प मुकाबलों में से एक होगी।

सर्कल में पहली बार कदम रखने वाले यामाकीटा 25 मार्च को पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन सिल्वा का सामना करेंगे। इस दौरान वो ये साबित करना चाहेंगे कि मैचमेकर्स ने 7-0 का अपराजित रिकॉर्ड रखने वाले जापानी सनसनी के बारे में जो कुछ भी सोच रखा है, वो एकदम सही है।

वहीं सिल्वा भी बेहद मजबूत और अनुभवी फाइटर हैं। उन्होंने लगातार दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्रॉवेट एथलीट्स का सामना किया है।

ऐसे में प्रतिद्वंदी को खुद पर हावी करने का ब्राज़ीलियाई ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट का कोई इरादा नहीं है। इस वजह से वो यामाकीटा के डिविज़न में ऊपर जाने के रास्ते का बहुत बड़ा रोड़ा होंगे।

आइए जानते हैं कि सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले को लेकर दोनों फाइटर्स का क्या कहना है।

कीटो का लक्ष्य खिताब की ओर कदम बढ़ाना – ‘इस बार चमकने की मेरी बारी’

कीटो यामाकीटा ने अपने MMA करियर की शुरुआत लगातार 7 शानदार जीत और Pancrase स्ट्रॉवेट टाइटल जीतकर की है।

26 साल के जापानी फाइटर को पता था कि पिछले साल जुलाई में अपने घरेलू मैदान में प्रतिष्ठित क्षेत्रीय खिताब जीतने के कारण कई बड़ी लीग्स की निगाहें उन पर टिक गई थीं। ऐसे में तब से वो ग्लोबल स्टेज पर प्रदर्शन करने के अपने मौके का इंतजार कर रहे थे।

यामाकीटा इस बात से उत्साहित हैं कि उनका सपना सच हो गया, इस पर उन्होंने कहाः

“मैंने जब से Pancrase टाइटल जीता है, तब से मैं ONE Championship में मौका मिलने की तैयारी कर रहा हूं। अब जब मुझे वहां फाइट करने का अवसर मिला, तब मुझे लगा कि ONE को कितनी गंभीरता से लेना चाहिए। मैं देख सकता हूं कि उनकी मुझसे क्या अपेक्षाएं हैं क्योंकि वो मेरे सामने मुकाबले के लिए पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स सिल्वा का लेकर आए हैं।

“वो एक बेहतरीन फाइटर हैं। वो किसी को भी अपनी स्ट्राइकिंग से सबमिट कर सकते हैं। ग्राउंड पर और खड़े रहकर दोनों जगह ये नॉन स्टॉप फाइट साबित होगी।”

ONE Championship में सिल्वा को 19 मुकाबलों का अनुभव है। उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा वक्त तक टॉप लेवल के प्रतिद्वंदियों का सामना किया है, लेकिन यामाकीटा ये साबित करना चाहते हैं कि वो मौजूदा समय के सबसे बड़े फाइटर हैं।

हालांकि, वो “लिटल रॉक” के इतिहास और उनकी स्किल्स को अच्छी तरह से जानते हैं। फिर भी जापानी रेसलर को उम्मीद है कि वो ONE डेब्यू में जीत दर्ज कर खुद को साबित कर देंगे।

यामाकीटा ने कहाः

“मुझे अपनी सहनशक्ति और दमदार स्ट्राइकिंग पर भरोसा है। ये क्षमताएं मुकाबले में मेरे लिए फायदेमंद साबित होंगी।

“मेरा लक्ष्य उन्हें फिनिश करना होगा। मैं एलेक्स सिल्वा का आदर करता हूं, लेकिन अगर ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं तो इस स्तर पर आकर हार नहीं सकता। मैं जल्दी से जीतूंगा और अगले लेवल पर आगे बढ़ूंगा। इस बार मेरी चमकने की बारी है। मैं खिताब जीतूंगा। अभी यही पहला कदम है।”

एलेक्स सिल्वा को अपनी BJJ स्किल्स से हावी होने की उम्मीद – ‘मैं उन्हें सबमिट कर दूंगा’

एलेक्स सिल्वा कई उभरते हुए फाइटर्स का सामना कर चुके हैं, जो उन्हें पराजित करके नाम कमाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने किसी को भी आगे निकलने का मौका नहीं दिया।

40 साल की उम्र के बावजूद वो स्ट्रॉवेट रैंक्स में एक अनुभवी फाइटर हैं, लेकिन कीटो यामाकीटा जैसे युवा फाइटर्स के साथ मुकाबला उन्हें कठिन ट्रेनिंग कैप्स के जरिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

“लिटल रॉक” ने कहाः

“वो अच्छे, युवा और एक चैंपियन हैं। मैं उनका आदर करता हूं। मुझे लगता है कि ये अच्छी बाउट होगी। वो एक बेहतरीन फाइटर की तरह नज़र आते हैं। वो जापान में एक चैंपियन हैं। मुझे इस तरह की चुनौतियां लेना पसंद हैं। यही चीजें मुझे फाइट के लिए प्रेरित करती हैं।”

MMA में जाने से पहले सिल्वा BJJ चैंपियन थे और सर्कल के अंदर वो आमतौर पर अपनी खतरनाक सबमिशन स्किल्स पर पूरी तरह से निर्भर रहते हैं।

डिविज़न के टॉप एथलीट्स से भिड़ने के बाद अब ब्राज़ीलियाई फाइटर ये सोचते हैं कि वो 25 मार्च को अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करके उनके प्रोमोशनल डेब्यू के अरमानों को चकनाचूर कर सकते हैं।

सिल्वा ने कहाः

“लगता है कि मेरा अनुभव मुझे मैच में बहुत फायदा पहुंचाएगा। मुझे हमेशा से अपने जिउ-जित्सु पर भरोसा है। देखना, मैं उन्हें दूसरे या तीसरे राउंड में फिनिश कर दूंगा।”

https://www.instagram.com/p/CgstBpzJEVo/?hl=en

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.