ONE Fight Night 8: Superlek Vs. Williams की टॉप 5 हाइलाइट्स

Superlek Kiatmoo9 Danial Williams ONE Fight Night 8 55

ONE Championship की शनिवार, 25 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE Fight Night 8 के साथ वापसी हुई।

10 बाउट वाले कार्ड में शुरु से लेकर अंत तक बेहतरीन मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला और दो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में चैंपियंस ने अपनी स्किल्स का जलवा दिखाया। इसके अलावा कार्ड में हुए चार अलग खेलों के मुकाबलों में फाइटर्स ने अपने टैलेंट से फैंस को मंत्रमुग्ध किया।

आइए नजर डालते हैं “द लॉयन सिटी” में हुए ब्लॉकबस्टर शो की सबसे खास हाइलाइट्स पर।

सुपरलैक का जबरदस्त टाइटल डिफेंस

डेनियल विलियम्स ने योद्धा वाले जज्बे का परिचय देते हुए बहुत कम समय के नोटिस पर ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ मैच के लिए हामी भरी, लेकिन थाई सुपरस्टार का खेल अलग ही स्तर पर नजर आया।

“द किकिंग मशीन” ने अपने निकनेम को सही साबित करते हुए प्रतिद्वंदी पर जोरदार किक्स जड़ीं, जिसका आवाज पूरे एरीना में गूंज पड़ी थी।

विलियम्स ने उलटफेर करने के लिए तीसरे राउंड में लगातार आगे बढ़ने की कोशिश की, मगर सुपरलैक ने एक जोरदार किक का प्रयास किया और उनका घुटना ऑस्ट्रेलियाई स्टार के सिर पर जाकर लगा। “मिनी टी” ने जैसे-तैसे रेफरी के काउंट का जवाब दिया, लेकिन यहीं से मैच के अंत की शुरुआत हो चली।

सुपरलैक को जीत की भनक लग गई थी और उन्होंने ताबड़तोड़ स्ट्राइकिंग कॉम्बिनेशंस लगाने शुरु कर दिए। एक राइट क्रॉस लगने से विलियम्स गिर गए और मैच वहीं समाप्त हो गया।

तीसरे राउंड में आए जोरदार नॉकआउट के साथ सुपरलैक ने कामयाबी के साथ अपना पहला ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंड किया और इसके साथ ही ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया।

रोड्रीगेज़ की सर्कल में प्रेरणादायक वापसी

ONE Fight Night 8 के लिए सर्कल में उतरकर एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ दुनिया भर की मांओ को प्रेरित करना चाहती थीं और उन्होंने जेनेट टॉड के खिलाफ पांच राउंड तक चले मुकाबले में कुछ ऐसा ही किया। इस मैच को जीतकर ब्राजीलियाई एथलीट अनडिस्प्यूटेड ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनीं।

मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोड्रीगेज़ ने धीमी शुरुआत की, लेकिन तीसरे राउंड तक लय पकड़ चुकी थीं। 24 वर्षीय स्टार ने पंचों की झड़ी लगा दी, जिसका असर टॉड के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था।

चैंपियनशिप राउंड्स में Phuket Fight Club की प्रतिनिधि और अधिक प्रभावशाली होती चली गईं। उनके तगड़े कॉम्बिनेशंस सही निशाने पर लैंड हो रहे थे। इसके अलावा क्लिंच का मौका मिलने पर उन्होंने एल्बोज़ और नीज़ का सहारा लेकर अंतरिम चैंपियन टॉड की परेशानी बढ़ाई।

दो साल से अधिक समय तक सर्कल से दूर रही रोड्रीगेज़ को देखकर लगा ही नहीं कि वो इतने समय से एक्शन से दूर थीं। उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखा और 32-6 के करियर रिकॉर्ड के साथ अनडिस्प्यूटेड क्वीन बन गईं।

अब्दुलेव का 44 सेकंड वाला डेब्यू

अकबर अब्दुलेव ने सर्कल में परफेक्ट प्रोफेशनल रिकॉर्ड और 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट के साथ एंट्री ली। उन्होंने फेदरवेट MMA बाउट में ओह हो टाएक के खिलाफ सिर्फ 44 सेकंड में जीत हासिल कर अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को बरकरार रखा।

मैच के शुरु होने के थोड़ी देर बाद ही अब्दुलेव ने दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंदी को एक शानदार अपरकट जड़ दिया। ओह ने संभलने का प्रयास किया, लेकिन 25 वर्षीय स्टार ने जबरदस्त ग्राउंड-एंड-पाउंड की झड़ी लगा दी।

किर्गिस्तानी स्टार के इस डेब्यू ने उन्होंने प्रोमोशन में आते ही एक बड़ा स्टार बना दिया है, जिन पर इस साल फैंस की नजरें रहेंगी। इसके अलावा अब्दुलेव ने अपने प्रदर्शन से पूरे फेदरवेट डिविजन को सावधान कर दिया है।

इस जीत ने उन्हें सिटयोटोंग से 50,000 डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी दिलवाया।

झांग की बेहतरीन जीत

झांग पेइमियान ने जोनाथन डी बैला को एक कड़ा संदेश भेज दिया है कि वो जल्द ही ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप का ताज उनसे छीनने के लिए आ रहे है क्योंकि उन्होंने 9 मिनट तक चली फाइट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टोरेप्ची डोंगक को मात दी।

चीनी युवा सनसनी की स्पीड, सटीकता और आक्रामकता देखने लायक रही। हालांकि, डोंगक ने भी मैच के दौरान जुझारूपन दिखाया, लेकिन वो स्कोरकार्ड्स में पिछड़े हुए नजर आए। तीन राउंड के एक्शन के बाद झांग को सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई।

“फाइटिंग रूस्टर” द्वारा पसलियों पर लगाए गए बॉडी शॉट्स, नी अटैक और उम्दा कॉम्बिनेशंस ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में बैठे फैंस और दुनिया भर में शो देखकर रहे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें 50,000 डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस मिला और अब उनका रिकॉर्ड 17-2 का हो गया है।

अबासोलो का गजब का प्रदर्शन

निकलस लारसेन के खिलाफ 158.5-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले की पहली घंटी बजने से साथ ही एडी अबासोलो काफी तेज-तर्रार नजर आए और उन्होंने लारेसन को एक जबरदस्त राइट हैंड लगाकर मैच का अंत किया।

अमेरिकी स्टार पर एक क्लीन लेफ्ट हुक लगाने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि लारसेन मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ने में कामयाब हो सकते हैं, लेकिन “सिल्की स्मूद” ने डेनिश स्टार की कोशिशों पर पानी फेर दिया और दूसरे राउंड के 2:14 मिनट पर जीत हासिल की।

अबासोल की ग्लोबल स्टेज पर पहली जीत के बाद उनका रिकॉर्ड 14-4 का हो गया है। उन्होंने बेहतरीन नॉकआउट से आई जीत के बाद टॉप फेदरवेट स्ट्राइकर्स को अपने नाम और काम से परिचित करा दिया है और उनकी मंशा डिविजन में खलबली मचाने की होगी।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)