सुपरलैक ने की विलियम्स की तारीफ, रोडटंग को मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने की इच्छा जताई

Superlek Kiatmoo9 Danial Williams ONE Fight Night 8 70

सुपरलैक कियातमू9 के लिए पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने सब्र से काम लेते हुए ONE Fight Night 8 में अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

उनका सामना रोडटंग जित्मुआंगनोन से होने वाला था, जिन्हें चोट के कारण मैच से नाम वापस लेना पड़ा। इसलिए उन्हें डेनियल विलियम्स के रूप में एक नया प्रतिद्वंदी मिला, लेकिन उनके पास तैयारी के लिए कुछ ही दिन थे।

इसके बावजूद उन्होंने शनिवार, 25 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में धमाकेदार प्रदर्शन किया।

सुपरलैक ने शुरुआत में सब्र से काम लिया, लेकिन तीसरे राउंड में अपने ऑस्ट्रेलियाई विरोधी को झकझोरते हुए स्टॉपेज से जीत हासिल की और 50 हजार यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी जीता।

थाई स्टार ने मैच से पूर्व कहा था कि वो अपने पहले ONE वर्ल्ड टाइटल डिफेंस से पहले बहुत दबाव में हैं इसलिए वो अच्छा प्रदर्शन कर बहुत उत्साहित हो उठे थे।

सुपरलैक ने कहा:

“मैं खुश हूं कि ये मैच समाप्त हो गया है और दबाव मुक्त महसूस कर रहा हूं। बेल्ट अब भी मेरे पास है इसलिए दबाव मुक्त हूं और इस फाइट के दौरान मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की।”

सुपरलैक ने #5 रैंक के स्ट्रॉवेट मॉय थाई और MMA कंटेंडर विलियम्स की भी तारीफ की।

ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने बिना किसी डर के एक डिविजन ऊपर आकर शॉर्ट नोटिस पर दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक के खिलाफ मैच को स्वीकार किया था। विलियम्स के इस फैसले का सुपरलैक सम्मान करते हैं, लेकिन इसी पहलू ने उन्हें अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा:

“मैं शॉर्ट नोटिस पर इस मैच को स्वीकार करने के लिए विलियम्स का धन्यवाद करता हूं। वो बहुत अच्छे फाइटर हैं और उनका बहुत सम्मान करता हूं क्योंकि वो बहुत साहसी हैं। मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं।

“मैंने बहुत कड़ी मेहनत की थी इसलिए अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। मैं किसी भी प्रतिद्वंदी के खिलाफ जीत के लिए प्रतिबद्ध था। मैं जीत हासिल कर बहुत खुश हूं।”

अब भी सुपरलैक ने रोडटंग को अपना लक्ष्य बनाया हुआ है

ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को पहली बार डिफेंड करने के बाद सुपरलैक कियातमू9 अब अपनी अगली चुनौतियों पर ध्यान लगा पाएंगे।

वो अब भी रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच की उम्मीद कर रहे हैं, जो ONE Championship के इतिहास की सबसे ऐतिहासिक फाइट्स में से एक होगी। “द किकिंग मशीन” ने वादा किया है कि वो हमेशा रोडटंग की चुनौती के लिए तैयार रहेंगे।

सुपरलैक ने कहा:

“मैं इस समय किसी विशेष एथलीट के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने के बारे में नहीं सोच रहा। मुझे अगर अगली बार रोडटंग के खिलाफ टाइटल को डिफेंड करना पड़ा तो मैं उनकी चुनौती के लिए तैयार रहूंगा।”

27 वर्षीय थाई सुपरस्टार की नजरें एक और वर्ल्ड चैंपियनशिप पर हैं।

सुपरलैक इस समय #1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं और रोडटंग को ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करना चाहते हैं। वो मानते हैं कि ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में एडगर तबारेस को टाइटल शॉट मिलने के बाद वो चैंपियनशिप मैच मिलना डिज़र्व करते हैं।

“द किकिंग मशीन” ने कहा:

“मैं मानता हूं कि मुझे उनके खिलाफ टाइटल शॉट मिलना चाहिए। रोडटंग इस समय मॉय थाई में टॉप पर हैं इसलिए मैं उन्हें चुनौती जरूर देना चाहूंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)