ONE 158 में एड्रियन मैथिस और एलेक्स सिल्वा रीमैच में हिसाब बराबर करने को तैयार

Alex Silva Adrian Mattheis LIGHTS OUT 1920X1280 16 768x512

अलग-अलग भावनाओं के साथ मुकाबला समाप्त होना एक सामान्य सी बात मानी जाती है और कुछ ऐसा ही मार्च में ONE: LIGHTS OUT के दौरान हुआ था, जब एड्रियन मैथिस ने पंचों की बरसात करते हुए एलेक्स सिल्वा को फिनिश कर दिया था।

हालांकि, सिल्वा सहमत नहीं थे, जब दूसरे राउंड के 5 सेकंड में ही रेफरी ने मुकाबले को खत्म कर दिया था, लेकिन उन्हें इस शुक्रवार, 3 जून को ONE 158: Tawanchai vs. Larsen में “पापुआ बैडबॉय” से रीमैच में हिसाब-किताब बराबर करने का मौका मिलेगा।

इन सबके अलावा, पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन अपने नए प्रतिद्वंदी से हिसाब बराबर करने के लिए उत्सुक हैं – खासकर तब, जब उन्होंने पहले राउंड में ही मैथिस को करीब-करीब सबमिट कर दिया था।

“लिटल रॉक” ने कहा:

“मुझे अपना प्रदर्शन ठीक लगा, लेकिन उसका नतीजा और मुकाबले की परिस्थिति को लेकर मैं बहुत निराश और दुखी हूं।

“ये हमेशा के लिए एक राय ही रहेगी कि क्या होता अगर रेफरी मुकाबले को नहीं रोकते। हो सकता है कि मैथिस मुझे फिनिश कर सकते थे या मैं उन्हें फिनिश कर देता। किसी को नहीं पता कि उस रात क्या हो सकता था। हालांकि, अब हमें ये पता चल जाएगा कि अगले शुक्रवार को क्या होने वाला है।”

ब्राजीलियाई स्टार “पापुआ बैडबॉय” की सर्कल में दिखाई जाने वाली स्किल्स का सम्मान करते हैं इसलिए वो तुरंत उनको जवाब देना चाहते थे।

हालांकि, उन्हें ये भी विश्वास है कि वो जीत हासिल करने के लिए शानदार ग्राउंड गेम का उपयोग करके अपनी सीरीज को बराबर कर लेंगे। फिर भी वो इसे विशेष रूप से उस मौके पर आजमाना नहीं चाहेंगे।

सिल्वा ने कहा:

“ये मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स है और सभी जानते हैं कि मेरी ताकत ग्रैपलिंग है। मेरे लिए एड्रियन या अन्य दूसरे एथलीट्स की कमजोरी उनकी ग्रैपलिंग है क्योंकि मेरा मानना है कि मैं उनसे बेहतर हूं।

“ये निर्भर करेगा कि मुकाबला मुझे किस ओर ले जा रहा है। मैं ये नहीं कह सकता हूं कि मैं क्या करने जा रहा हूं। कभी-कभार चीजें उस तरह से नहीं होती हैं जैसा कि आप चाहते हैं, लेकिन सबमिशन के लिए सबसे अच्छा तरीका कौन सा होगा। जैसे आप किसी एक तरीके से मुकाबला करते हैं, लेकिन दूसरी तरह से उसे फिनिश करने की फिराक में रहते हैं इसलिए वो जो भी गलती करेंगे, मैं उसी का फायदा उठाऊंगा।”

रीमैच में एलेक्स सिल्वा के हर संदेह को मिटा देना चाहते हैं एड्रियन मैथिस

एड्रियन मैथिस उस समय रोमांचित हो गए थे, जब उन्होंने एक ऐसे एथलीट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) के माध्यम से जीत हासिल की थी, जिसे वो अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के आदर्श में से एक मानते हैं, लेकिन वो एलेक्स सिल्वा की निराशा को नहीं समझ पाए थे।

इसके बावजूद जब “पापुआ बैडबॉय” इसे अपने प्रतिद्वंदी के दृष्टिकोण से देखने की कोशिश करते हैं तो भी उन्हें भरोसा होता है कि स्टॉपेज सही था और उन्होंने स्ट्रॉवेट आइकॉन पर उचित जीत हासिल की थी।

उन्होंने ONE Championship को बताया:

“व्यक्तिगत रूप से, अगर मैं अपनी बात करूं तो निश्चित रूप से मैं उनकी जगह होता तो इसका विरोध करता। उनको लगा कि वो अभी हारे नहीं हैं तो ऐसे में मैच क्यों रोका गया? लेकिन रेफरी ने इसे मेरी तरह से देखा।

“सिल्वा पहले ही आउट हो चुके थे। मैंने उन्हें पहले वार से ही नॉकआउट कर दिया था और ग्राउंड पर आने के बाद मैंने उन पर और हैमरफिस्ट बरसाए थे। जब मैं उन पर वार कर रहा था तो मैंने उनकी आंखों का सफेद भाग देखा था और मैंने उसका फायदा उठाया। मैंने उन्हें जमीन पर दो हैमरफिस्ट लगाए। मैं जब तीसरा वार चलाने के लिए आगे बढ़ा, तब सिल्वा मेरे पैर के लिए आगे बढ़े और उसी समय रेफरी ने मुझे खींच लिया था।”

“लिटल रॉक” का सम्मान करने वाले मैथिस के सामने जब दूसरा मुकाबला रखा गया तो उन्होंने उसे स्वीकार करने में जरा भी संकोच नहीं किया।

वो इस चुनौती को अनादर के रूप में नहीं देखते हैं। इसकी जगह इंडोनेशियाई एथलीट अपनी पहली जीत के बारे में किसी भी संदेह को दूर करने के इस मौके को लेकर उत्साहित हैं।

इसके अलावा, सिल्वा अब भी स्ट्रॉवेट में एक ताकतवर एथलीट हैं और “पापुआ बैडबॉय” को पता है कि डिविजन के पूर्व किंग पर एक के बाद एक जीत हासिल करके वो अपने करियर को एक नए स्तर पर ले जा सकते हैं।

मैथिस ने कहा:

“मुझे पता है कि बहुत से लोग देखना चाहते हैं कि क्या मैं इसके लायक हूं। मैं साबित करना चाहता हूं कि मैं काबिल हूं और आलोचनाओं को शांत कर देना चाहता हूं। इस वजह से मैं मुकाबले में जाऊंगा और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। बाकी सब भगवान पर निर्भर है।

“एक बार फिर मैं अपने आदर्श का सामना करने जा रहा हूं। मैं नहीं कह सकता हूं कि ये मुकाबला किस तरह से खत्म होगा, लेकिन मैं ये साबित करना चाहता हूं कि मैं उन्हें हरा सकता हूं क्योंकि उन्होंने अपनी हार को स्वीकार नहीं किया था इसलिए मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं खुद को इस मुकाबले के माध्यम से साबित कर दूंगा, ताकि दुनिया भी इस चीज को देख सके।”

https://www.instagram.com/p/CeBiuJRu0Do/

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.