लिटो आदिवांग और एड्रियन मैथिस ने ONE Friday Fights 34 में जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद जताई

Adrian Mattheis celebrates after his win against Zelang Zhaxi at ONE Fight Night 7

लिटो “थंडर किड” आदिवांग और एड्रियन “पापुआ बैडबॉय” मैथिस की भिड़ंत ONE Friday Fights 34: Rodtang vs. Superlek को यादगार बना सकती है।

ये मुकाबला शुक्रवार, 22 सितंबर को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इवेंट की शुरुआत करेगा और दोनों एथलीट्स खतरनाक एक्शन के लिए कमर कस चुके हैं।

दोनों फाइटर्स को अपने आक्रामक स्टाइल और फिनिशिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है। आदिवांग की 13 में से 11 जीत स्टॉपेज से आई हैं, वहीं मैथिस ने अपनी 11 में से 10 जीत अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करते हुए हासिल की हैं।

दोनों एथलीट्स अटैक करने से पीछे नहीं हटते इसलिए फैंस को इस मैच में धमाकेदार एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए। यहां जानिए आदिवांग और मैथिस ने अपने मैच से पूर्व क्या कहा है।

आदिवांग वापसी कर यादगार जीत दर्ज करना चाहते हैं – ‘मैं पूरी तरह रिकवर हो गया हूं’

आदिवांग घुटने की चोट से उबरते हुए 18 महीनों बाद वापसी कर रहे होंगे और वो अपने द्वारा की गई मेहनत के दम पर रिंग में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।

टॉप-5 कंटेंडर रह चुके आदिवांग ने वो सबकुछ किया है जो उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सके। उनके अनुसार उन्हें टॉप लेवल की फाइटिंग करने से कोई नहीं रोक सकता।

आदिवांग ने onefc.com से कहा:

“मैं रिंग में वापसी कर उन चीज़ों को करने के लिए उत्साहित हूं, जो मुझे पसंद हैं। मेरे अंदर केवल फाइट करने की भूख नहीं है बल्कि मैं इस भूख से मरा जा रहा हूं। मुझे लगता है कि ये वापसी करने का सबसे सही समय है।

“मेरी चोट को लेकर चिंतित मत होना क्योंकि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह से रिकवर हो गया हूं और वापसी के लिए तैयार हूं।”

“थंडर किड” वापसी के लिए उत्साहित हैं और मानते हैं कि मैथिस उन्हें अपना बेस्ट देने के लिए मजबूर करने वाले हैं।

उन्होंने अपने ब्रेक के दौरान अन्य स्ट्रॉवेट MMA एथलीट्स को अच्छा करते देखा है। वो फैंस को याद दिलाना चाहते हैं कि क्यों 2019 में ONE में आने के बाद उन्हें प्रोमोशन के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक कहा जाता था।

आदिवांग ने “पापुआ बैडबॉय” की पावर और आक्रामक स्टाइल को परखा है और उन्हें खतरनाक प्रतिद्वंदी के रूप में देख रहे हैं। मगर उन्होंने इंडोनेशियाई एथलीट को फिनिश करते हुए स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स को सावधान करने का प्लान बनाया है।

30 वर्षीय HIIT Studio टीम के प्रतिनिधि ने कहा:

“मैथिस ने कई पूर्व टॉप कंटेंडर्स और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स सिल्वा को भी हराया है इसलिए वो मेरे लिए सबसे सही प्रतिद्वंदी हैं। मैं उनके निडर फाइटिंग स्टाइल का सम्मान करता हूं और ऐसा लगता है जैसे मुझे अभी उन्हीं के जैसे प्रतिद्वंदी की जरूरत थी।

“मैं इस मैच के शुरुआत से धमाकेदार रहने की उम्मीद कर रहा हूं, जिसमें खतरनाक पंच और किक्स देखने को मिलेंगी। वो भी एक आक्रामक फाइटर हैं इसलिए हम दोनों का एक-दूसरे पर खतरनाक तरीके से स्ट्राइक्स लगाना बहुत जबरदस्त लम्हा होगा।

“मैं उन्हें नॉकआउट या सबमिशन से फिनिश करना चाहता हूं। मैं यादगार अंदाज में जीत दर्ज करते हुए दिखाना चाहता हूं कि मेरा लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतना है।”

मैथिस एक टॉप विरोधी से भिड़ने को बेताब – ‘मैं स्टैंड-अप फाइटिंग करना चाहता हूं’

मैथिस भी शुक्रवार को होने वाले मुकाबले के लिए उतने ही उत्साहित हैं।

उन्होंने फरवरी में हुए पिछले मैच में ज़ेलांग झाशी को नॉकआउट किया था और अब आदिवांग के रूप में एक और नामी एथलीट को हराकर अपने शानदार सफर को जारी रखना चाहेंगे।

इंडोनेशियाई स्टार अपने प्रतिद्वंदी की काबिलियत से वाकिफ हैं। इसलिए उन्होंने अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वो ये साबित करने को बेताब हैं कि उन्हें डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल किया जाना चाहिए।

मैथिस ने कहा:

“लिटो आदिवांग का सामना करना एक खास लम्हा होगा। उन्हें एक बेहतरीन फाइटर के रूप में पहचाना जाता है इसलिए मैंने काफी अच्छी तैयारी की है। वो बेस्ट एथलीट्स में से एक हैं इसलिए मुझे भी अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।

“मैं उनके खिलाफ फाइट का ऑफर पाकर चौंक गया था, लेकिन फाइटिंग का खेल हमारे सामने नई चुनौतियां लाता रहता है। हम सम्मान के साथ लड़ते हैं और फाइट के खत्म होने के बाद भाइयों की तरह बात करने लगते हैं। लिटो आदिवांग कभी आसानी से हार नहीं मानते और उनकी तेजी जबरदस्त है। मैंने इस मैच के लिए कड़ी मेहनत की है।”

मैथिस के मुकाबले काफी मनोरंजक होते हैं और हमेशा फिनिश के मौके तलाशते रहते हैं।

इसी कारण उनकी 91 प्रतिशत जीत स्टॉपेज से आई हैं। उन्हें अगले मैच के भी 15 मिनट तक जारी रहने की उम्मीद बहुत कम है।

अगर आदिवांग ने स्टैंड-अप गेम में फाइट करने के वादे को पूरा किया तो मैथिस जवाबी हमला करते हुए एक और स्टॉपेज से आई जीत को अपने रिकॉर्ड से जोड़ना चाहेंगे।

Tigershark Fighting Academy टीम के प्रतिनिधि ने कहा:

“मैं देख पा रहा हूं कि हम दोनों जीत के लिए पूरी ताकत लगाने वाले हैं। मैं स्टैंड-अप फाइटिंग करना चाहता हूं। मैं उनकी तरह अपना समय देने के लिए तैयार हूं। मैं प्रार्थना कर रहा हूं और वो भी कर रहे होंगे। अब देखते हैं कि किसकी प्रार्थना स्वीकार की जाती है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।

“इस फाइट में नॉकआउट जरूर देखने को मिलेगा, लेकिन मैं अपने लिए कोई टारगेट सेट नहीं कर रहा। मैं मौका मिलते ही नॉकआउट का प्रयास करूंगा।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.