ONE Friday Fights 60 में सुरियानलैक की रिट्टीडेट पर जीत, सुआकिम का धमाकेदार नॉकआउट

Suriyanlek Por Yenying Rittidet Sor Sommai ONE Friday Fights 60 14

ONE Friday Fights में हफ्ते-दर-हफ्ते धमाकेदार मार्शल आर्ट्स एक्शन जारी है।

शुक्रवार, 26 अप्रैल को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Friday Fights 60 का लाइव प्रसारण हुआ, जिसमें 12 बेहतरीन मॉय थाई, सबमिशन ग्रैपलिंग और MMA मुकाबले शामिल थे।

आइए नजर डालते हैं कि एशियाई प्राइमटाइम पर हुए इस वीकली शो में इस बार क्या-क्या देखने को मिला।

सुरियानलैक ने धमाकेदार मैच में रिट्टीडेट को शिकस्त दी

सुरियानलैक पोर येनयिंग और रिट्टीडेट सोर सोमाई के बीच 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार स्ट्राइकिंग एक्शन देखने को मिला।

शुरु में रिट्टीडेट ने अपने हमवतन थाई विरोधी को किक्स की मदद से दूर रखा। दूसरे राउंड में सुरियानलैक ने पंचों की बारिश कर दी और एक ओवरहैंड राइट से उन्हें नॉकडाउन कर दिया।

तीसरे राउंड में भी यही देखने को मिला और आखिरी पलों में सुरियानलैक ने एक और नॉकडाउन अर्जित किया। अंत में तीनों जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया और उनका रिकॉर्ड 80-27 हो गया है।

फोकस ने लिवर किक जड़कर कमबैक को ढेर किया

फोकस अदसानपटोंग ने 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में कमबैक टीके युथाना को हराने में ज्यादा समय नहीं लिया।

दोनों ने अपने ONE Championship डेब्यू में फैंस को प्रभावित करने के लिए अटैक शुरु कर दिया। थोड़े समय के वार के बाद फोकस ने एक जबरदस्त लेफ्ट बॉडी किक कमबैक के लिवर पर जड़ी और वो दर्द के कराहने लगे।

पहले राउंड के 1:32 मिनट पर 19 वर्षीय स्टार को जीत हासिल हुई और उनका रिकॉर्ड 50-19 हो गया।

सोंगफैंगकोंग ने खुनपोनोई को हराया

सोंगफैंगकोंग एफए ग्रुप के धैर्य और संयम ने उन्हें 136-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में खुनपोनोई सोर सोमाई पर जीत दिलाने में मदद की।

पहले राउंड में खुनपोनोई को विरोधी के शरीर पर लेफ्ट किक मारकर सफलता मिली, लेकिन Sor Sommai के स्टार ने दूसरे राउंड में सफलता पाई और राइट हैंड जड़कर उन्हें कैनवास पर गिरा दिया।

21 वर्षीय स्ट्राइकर ने आगे आकर लगातार पंच लगाकर दूसरे राउंड के 0:59 मिनट पर मैच खत्म कर दिया और इससे उनका रिकॉर्ड 59-24 हो गया।

काओक्लाई ने सुआटलैक को नॉकआउट किया

काओक्लाई चोर हापयाक ने ONE Championship में अपनी खास पहचान बनाई है और उन्होंने स्ट्रॉवेट मॉय थाई फाइट में सुआटलैक टीडेड99 को ढेर कर इसे फिर साबित किया।

उन्होंने बाउट के दो मिनट के भीतर ही राइट हैंड के जरिए पहला नॉकडाउन हासिल किया। वो खड़े तो हुए लेकिन लड़खड़ा रहे थे। काओक्लाई ने इसका फायदा उठाकर 2:45 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

ये LookEsan Fighting टीम के स्टार की ONE में तीसरी जीत थी और उनका रिकॉर्ड अब 40-16 हो गया है।

महेसुआन को ढेर कर योडनमचाई का शानदार प्रदर्शन जारी

योडनमचाई फेयरटेक्स को एटमवेट मॉय थाई फाइट में महेसुआन एक्मुआंगनोन को हराने में ज्यादा समय नहीं लगा।

शुरु में लो किक्स के वार-पलटवार के बाद Fairtex Training Center के स्टार ने शॉर्ट एल्बो लगाकर उन्हें गिराया। 19 वर्षीय स्टार ने टू-पंच कॉम्बिनेशन के जरिए महेसुआन को ढेर कर दिया।

पहले राउंड में 1:21 मिनट पर मैच खत्म हुआ और योडनमचाई का ONE रिकॉर्ड 4-0 और करियर रिकॉर्ड 64-20 हो गया।

डेटफुपा ने पहले राउंड में सांगसकडा को नॉकआउट से ढेर किया

डेटफुपा चोटबांगसाइन ने 113-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में सांगसकडा बॉयटरचांग को आसानी से मात दी।

सांगसकडा ने शुरुआत पंच और किक्स के साथ की, लेकिन डेटफुपा ने इसका जवाब भारी-भरकम पंचों से दिया। डेटफुपा ने उनके सिर और बॉडी पर पंचों की झड़ी लगा दी और 2:09 मिनट पर नॉकआउट से मैच अपने नाम किया।

ये उनके करियर की 28वीं जीत रही।

दो राउंड तक चली फाइट में सुआकिम की डेमिरकापु पर धमाकेदार जीत

सुआकिम सोर जोर थोंगप्राजिन और डेनिज़ डेमिरकापु की 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

डेमिरकापु ने शुरुआत में कुछ कॉम्बिनेशंस से सफलता हासिल की। लेकिन ये सुआकिम को हराने के लिए काफी नहीं था। उन्होंने सही मौके का इंतजार किया और टर्किश-मोरक्कन स्ट्राइकर को काउंटर लेफ्ट हुक जड़कर नॉकडाउन कर दिया और वो उठ नहीं पाए।

दूसरे राउंड में 1:22 मिनट पर आई जीत से सुआकिम का रिकॉर्ड 150-59 हो गया।

डेब्यू मैच में ओडा ने रॉयल को पराजित किया

Kaito Oda Coopar Royal ONE Friday Fights 60 26

काइटो ओडा के लिए ONE Championship डेब्यू बहुत ही यादगार रहा क्योंकि उन्होंने फ्लाइवेट MMA मैच में कूपर रॉयल को उनके करियर की पहली प्रोफेशनल हार का स्वाद चखाया।

जापानी स्टार ने शुरुआत में बॉडी लॉक टेकडाउन किया और मैच के अंत तक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया। दूसरे राउंड में भी यही कहानी देखने को मिली।

तीसरे राउंड में उन्हें टू-पंच कॉम्बिनेशन के बाद सिंगल लेग टेकडाउन हासिल किया। अंत में उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर अपने रिकॉर्ड को 4-1 किया।

सोर्नसुएकनोई को हराकर ओगासवारा की ONE में दूसरी जीत

आइसाकु ओगासवारा ने शानदार रणनीति के दम पर 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप को बहुमत निर्णय से हराया।

पहले राउंड में सोर्नसुएकनोई ने लो किक्स का प्रयास किया, लेकिन जापानी स्ट्राइकर ने काउंट अटैक किए। दूसरे राउंड में कुछ यही हुआ।

सोर्नसुएकनोई ने तीसरे राउंड में बॉडी शॉट्स लगाए, लेकिन ओगासवारा को अंत में बहुमत निर्णय से जीत मिली और उनका रिकॉर्ड 45-9 हो गया।

पैनमोंग्कोल ने वैन निजनाटेन को उनके डेब्यू मैच में फिनिश किया

पैनमोंग्कोल सीएमए एकेडमी ने 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में थॉमस वैन निजनाटेन को पहले ही राउंड में फिनिश कर दिया।

वैन निजनाटेन ने लॉन्ग किक्स का इस्तेमाल किया और पैनमोंग्कोल काउंटर अटैक की फिराक में थे। थाई स्टार ने एक जबरदस्त राइट हैंड मारकर विरोधी का काम तमाम कर दिया।

ये नॉकआउट जीत पहले राउंड में 1:50 मिनट पर आई और CMA Academy के प्रतिनिधि का रिकॉर्ड 51-3 हो गया है।

मसामी को हराकर जूनियर का परफेक्ट रिकॉर्ड कायम

जूनियर फेयरटेक्स ने जबरदस्त एटमवेट मॉय थाई में मसामी को काउंटर स्ट्राइकिंग के जरिए मात देकर ONE में अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखा।

मसामी ने ONE डेब्यू में तगड़ी शुरुआत की, लेकिन थाई विरोधी उनके लिए तैयार थीं। उन्होंने जैब के जरिए प्रतिद्वंदी को रोकने का प्रयास किया और मौका मिलते ही राइट हैंड क्रॉस लगाया।

Fairtex Training Center की स्टार ने तीनों राउंड में अच्छा खेल दिया। अंत में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और उनका करियर रिकॉर्ड 25-10 और ONE रिकॉर्ड 5-0 हुआ।

वाह्ट ने डेब्यू मैच में मात्र 98 सेकंड में जीत दर्ज की

इवेंट की शुरुआत स्ट्रॉवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच से हुई, जिसमें लीसी वाह्ट को नतसुकी टाकामोटो पर शानदार जीत हासिल हुई।

मुकाबले के 1:38 मिनट पर एस्टोनियाई स्टार ने जापानी ग्रैपलर को आर्मबार में जकड़ा और वो टैप आउट करने पर मजबूर हो गईं। इस जीत ने वाह्ट के रिकॉर्ड को 152-44 कर दिया।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.