26 अप्रैल को होने वाले ONE Friday Fights 60 का पूरा बाउट कार्ड

Suriyanlek Por Yenying Tomyamkoong Bhumjaithai ONE Friday Fights 41 23 scaled

शुक्रवार, 26 अप्रैल को ONE Friday Fights 60 में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इवेंट के लिए 12 मैचों का ऐलान किया गया है, जिसमें मॉय थाई, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के अलावा सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट भी होगी।

मेन इवेंट पर चर्चा करें तो 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में सुरियानलैक पोर येनयिंग का सामना रिट्टीडेट सोर सोमाई से होगा।

भले ही सुरियानलैक ने अपनी सभी फाइट्स नहीं जीती हैं, लेकिन ONE में हुए उनके छह मुकाबलों ने लुम्पिनी फैंस का जबरदस्त मनोरंजन किया है।

संगठन में अभी तक 27 वर्षीय स्टार ने 4-2 का रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें चारों जीत नॉकआउट और दो हार निर्णय से आई हैं।

उनका सामना रिट्टीडेट से होगा, जिनका ONE में कमाल का प्रदर्शन रहा है।

3-2 के रिकॉर्ड के साथ वो सुरियानलैक की तरह संगठन में 100 फीसदी फिनिशिंग रेट रखते हैं। ऐसे में इस बात के आसार काफी कम नजर आ रहे हैं कि ये मैच पूरे तीन राउंड तक जाए।

इस मुकाबले से पहले दो नए स्टार्स 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में आमने-सामने होंगे।

फोकस अदसानपटोंग एक पूर्व Channel 7 Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और फाइटर ऑफ द ईयर रहे हैं और उनका सामना कमबैक टीके युथाना से होगा, जो कि घातक नॉकआउट पावर के लिए जाने जाते हैं।

मॉय थाई के अन्य मैचों में खुनपोनोई सोर सोमाई लगातार नॉकआउट जीत हासिल करने के बाद वापसी करते हुए सोंगफैंगकोंग एफए ग्रुप का सामना 136-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में करेंगे।

तीन डिविजन के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सुआकिम सोर जोर थोंगप्राजिन दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में कठिन शुरुआत के बाद अच्छी लय पाने का प्रयास करेंगे।

उनकी भिड़ंत 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में डेनिज़ डेमिरकापु से होगी।

इवेंट में मॉय थाई मैचों के अलावा MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग के भी मुकाबले देखने को मिलेंगे।

अपराजित ऑस्ट्रेलियाई एथलीट कूपर “रश” रॉयल की टक्कर फ्लाइवेट MMA फाइट में जापान के काइटो ओडा से होगी। वहीं एस्टोनिया की पहली BJJ ब्लैक बेल्ट एथलीट लीसी वाह्ट स्ट्रॉवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में नतसुकी टाकामोटो से भिड़ेंगी।

ONE Friday Fights 60 का पूरा बाउट

  • सुरियानलैक पोर येनयिंग vs. रिट्टीडेट सोर सोमाई (मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट)
  • फोकस अदसानपटोंग vs. कमबैक टीके युथाना (मॉय थाई – 130 पाउंड कैचवेट)
  • खुनपोनोई सोर सोमाई vs. सोंगफैंगकोंग एफए ग्रुप (मॉय थाई – 136 पाउंड कैचवेट)
  • काओक्लाई चोर हापयाक vs. जोमजय नक्सुजिम (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • योडनमचाई फेयरटेक्स vs. महेसुआन एक्मुआंगनोन (मॉय थाई – एटमवेट)
  • सांगसकडा बॉयटरचांग vs. डेटफुपा चोटबांगसाइन (मॉय थाई – 113 पाउंड कैचवेट)
  • सुआकिम सोर जोर थोंगप्राजिन vs. डेनिज़ डेमिरकापु (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • पेटथुआहिन जित्मुआंगनोन vs. पैनमोंग्कोल सीएमए एकेडमी (मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट)
  • कूपर रॉयल vs. काइटो ओडा (MMA – फ्लाइवेट)
  • जूनियर फेयरटेक्स vs. मसामी मशीडा (मॉय थाई – एटमवेट)
  • सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप vs. आइसाकु ओगासवारा (मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट)
  • लीसी वाह्ट vs. नतसुकी टाकामोटो (सबमिशन ग्रैपलिंग – स्ट्रॉवेट)

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.