3 मुकाबले जो ONE Fight Night 19: Haggerty Vs. Lobo को यादगार बना सकते हैं

Jo Nattawut Luke Lessei ONE Fight Night 17 31 scaled

ONE Fight Night 19 को जोनाथन हैगर्टी और फिलिपे लोबो के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेगा।

जब वो मुकाबला अमेरिकी प्राइमटाइम पर काफी सुर्खियां बटोरेगा, इस 17 फरवरी को कार्ड में कई अन्य रोमांचक और दिलचस्प मैच भी शामिल होंगे।

आइए हम तीन ऐसी फाइट्स पर एक नजर डालते हैं जिनमें थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में शो को धमाकेदार बनाने की क्षमता है।

#1 डेनियल विलियम्स Vs. लिटो आदिवांग

स्ट्रॉवेट MMA एक्शन में लिटो “थंडर किड” आदिवांग प्रसिद्ध स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट “मिनी टी” डेनियल विलियम्स का सामना करेंगे और अपनी लगातार तीसरी जीत की तलाश में होंगे।

30 वर्षीय फिलीपीनो एथलीट एक कुशल फिनिशर हैं, जो अभी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। वो जानते हैं कि यहां एक प्रभावशाली प्रदर्शन उन्हें डिविजन की टॉप-5 रैंकिंग्स में स्थान दिला सकता है।

उनकी राह में खड़े होंगे “मिनी टी”, एक पूर्व WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन, जिन्होंने अपने पिछले दो मैचों में ONE किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती दी थी। थाई-ऑस्ट्रेलियाई फाइटर फैन फेवरेट हैं, जो अब MMA में वापसी करेंगे और अपने तेज-तर्रार व ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

मुकाबला करने के लिए दोनों एथलीट्स के अति-आक्रामक दृष्टिकोण को देखते हुए फैंस इस निर्णायक मुकाबले का एक सेकंड भी चूकना नहीं चाहेंगे।

#2 ल्यूक लेसेई Vs. एडी अबासोलो

आइवा के फाइटर ल्यूक “द शेफ” लेसेई और कैलिफोर्निया के एडी “सिल्की स्मूथ” अबासोलो एक दिलचस्प फेदरवेट मुकाबले में अमेरिका के टॉप मॉय थाई फाइटर के रूप में उभरने के लिए एक-दूसरे का सामना करेंगे।

लेसेई एक यादगार ONE डेब्यू के बाद मुकाबले में कदम रखेंगे, जिसमें उन्होंने थाई सुपरस्टार “स्मोकिन’” जो नाटावट के खिलाफ 2023 की ‘फाइट ऑफ द ईयर’ के दावेदारों में से एक मैच लड़ा था।

27 वर्षीय फाइटर की रचनात्मक और अनूठी स्ट्राइकिंग शैली उस मुकाबले में पूरी तरह से प्रदर्शित हुई, जिससे उन्हें डिविजन में पांचवीं रैंकिंग मिली और अब अबासोलो की “सिल्की स्मूथ” तकनीक के विरुद्ध एक दिलचस्प मुकाबला होना तय है।

37 साल की उम्र में और अब दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में तीन फाइट के अनुभवी अबासोलो लंबे समय से अमेरिकी मॉय थाई सर्किट में सबसे आगे रहे हैं।

अपनी अविश्वसनीय रक्षात्मक शैली, खतरनाक एल्बो के प्रहार और चौंकाने वाली ताकत के साथ अबासोलो निस्संदेह अपने प्रतिभाशाली अमेरिकी हमवतन एथलीट को कड़ी टक्कर देंगे।

#3 थोंगपून पीके साइन्चाई Vs. तिमूर चुइकोव

शो की शुरुआत के लिए स्ट्रॉवेट मॉय थाई योद्धा थोंगपून पीके साइन्चाई और तिमूर चुइकोव के बीच की भिड़ंत से बेहतर मुकाबला नहीं हो सकता था।

थोंगपून की अति-आक्रामक मानसिकता है क्योंकि वो लगातार नॉकआउट की तलाश में एल्बोज़ और मुक्कों के साथ आगे आगे बढ़ते हैं।

थाई स्ट्राइकर के पास अपार शक्ति है और वो किसी को भी एक पल में फिनिश कर सकते हैं। ये उन्होंने पिछले साल में साबित किया था, जब उन्होंने लगातार दो स्टॉपेज जीत अपने नाम की थी, जिसमें प्रत्येक मैच में 25 सेकंड से भी कम समय लगा था।

फिर दिसंबर में हुए अपने मैच को नो-कॉन्टेस्ट करार दिए जाने के बाद PK Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि जबरदस्त वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चुइकोव ग्लोबल फैन बेस के लिए एक नया चेहरा हैं, लेकिन अपने थाई प्रतिद्वंदी की तरह उन्हें मुक्के मारना पसंद है और छोटे 4-औंस ग्लव्स उनकी शैली के लिए एकदम सही हो सकते हैं।

फुकेत में स्थित Tiger Muay Thai में प्रशिक्षण लेने वाले 21 वर्षीय किर्गिज़ सनसनी एक धैर्यवान बॉक्सर हैं, जिनके पास एक मजबूत जैब और उससे भी अधिक मजबूत राइट पंच है।

यदि चुइकोव प्रतिकूल परिस्थितियों में अपना संयम बनाए रखने में सफल होते हैं तो वो थोंगपून के खेल को भेद सकते हैं और बड़े पैमाने पर इसका फायदा उठा सकते हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)