ONE Fight Night 19 में डेब्यू से पहले तिमूर चुइकोव से जुड़ी 5 बेहद दिलचस्प बातें

Timur e1707355104826

शनिवार, 17 फरवरी को अमेरिकी प्राइमटाइम पर तिमूर चुइकोव अपने जीवन की सबसे बड़ी फाइट का हिस्सा बनेंगे।

21 वर्षीय उभरते सितारे ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo में थोंगपून पीके साइन्चाई के खिलाफ अपना ONE Championship डेब्यू करेंगे और उनके पास अपनी छाप छोड़ने के तमाम साधन उपलब्ध हैं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में चुइकोव को अपनी पहली बड़ी उपस्थिति में एक उच्च स्तर के प्रतिद्वंदी का सामना करने का अवसर मिलेगा।

इस स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले से पहले Tiger Muay Thai के प्रतिभाशाली फाइटर के बारे में जानने योग्य पांच बातें:

#1 वो किर्गिस्तान के एक छोटे से गांव से आते हैं

ONE Fight Night के मंच पर ग्लोबल दर्शकों के सामने प्रतिस्पर्धा करना उस छोटे से किर्गिज़ गांव से दूर की दुनिया है जहां चुइकोव बड़े हुए थे।

युवा स्ट्राइकर देश के उत्तरी चय क्षेत्र के अक-बेकेट में पले-बढ़े। कम उम्र में अपने माता-पिता को खोने के बाद उनका पालन-पोषण उनकी दादी ने एक ऐसे गांव में किया, जिसकी आबादी सिर्फ 1,000 से थोड़ी अधिक थी।

अपने छोटे से क्षेत्र के बावजूद वहां एक जिम था, जहां चुइकोव विश्वविद्यालय के लिए बड़े शहर में जाने से पहले अपनी ट्रेनिंग शुरू करने में सक्षम थे।

#2 उन्होंने विभिन्न स्तरों पर स्वर्ण पदक जीता

चुइकोव ने एमेच्योर और प्रोफेशनल दोनों रूपों में मॉय थाई में सफलता पाई है।

एक किशोर एथलीट के रूप में उन्होंने अपने देश किर्गिस्तान में कई क्षेत्रीय और नेशनल खिताब जीते। प्रशिक्षण के लिए थाईलैंड जाने के बाद उन्हें फुकेत के बांग्ला स्टेडियम में एक बेल्ट जीतकर प्रो रैंक में सफलता का पहला स्वाद मिला, जिसके पास ही वो ट्रेनिंग करते हैं।

हालांकि चुइकोव की अब बहुत बड़ी महत्वाकांक्षाएं हैं, जिसकी शुरुआत दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में वो थोंगपून के खिलाफ डेब्यू से करेंगे।

#3 Tiger Muay Thai के प्रसिद्ध ट्रायल्स में स्कॉलरशिप जीती

चुइकोव ने Nova Uniao Phuket में ट्रेनिंग करना शुरू किया जब उन्होंने पहली बार अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए थाईलैंड में रहने का फैसला किया। लेकिन जून 2023 में उन्होंने अपना अगला बड़ा कदम उठाया।

किर्गिज़ स्ट्राइकर ने Tiger Muay Thai फाइट टीम के ट्रायल्स के माध्यम से स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) जीतकर दुनिया की सबसे विशिष्ट टीमों में से एक में अपना स्थान बनाया।

इस कठिन कार्यक्रम में केवल कुछ चुनिंदा लोग ही शारीरिक और मानसिक दृढ़ता के इन कठिन परीक्षणों को पूरा कर पाते हैं और चुइकोव उनमें से एक थे।

#4 उनके विशिष्ट ट्रेनिंग पार्टनर्स हैं

फाइटिंग अकेले खेले जाने वाला खेल नहीं है बल्कि एक टीम का प्रयास है और चुइकोव अपने दैनिक प्रशिक्षण भागीदारों में कई विश्वस्तरीय एथलीटों की गिनती कर सकते हैं।

उनमें से एक फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो ONE Fight Night 19 के ही कार्ड पर ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देंगे। चुइकोव मावलद टुपिएव, अलेक्सी बेलिको और अब्दुल्लाह ओन्दाश के साथ अपनी कला को निखारते हैं।

#5 उनके कोचों ने कई ONE वर्ल्ड चैंपियंस तैयार किए हैं

चुइकोव के पास ऐसे कोचों तक पहुंच है जिन्होंने अपने एथलीट्स को ONE वर्ल्ड टाइटल्स तक ले जाने की अपनी क्षमता साबित की है।

अक-बेकेट के फाइटर Tiger Muay Thai के मुख्य बॉक्सिंग कोच जॉन हचिंसन के साथ मिलकर काम करते हैं, जिन्होंने 2-डिविजन ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन के साथ प्रसिद्धि पाई।

मालिकिन के साथ-साथ फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे और टांग काई दोनों ने प्रसिद्ध फुकेत जिम में प्रशिक्षण के दौरान ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए अपना रास्ता बनाया।

मॉय थाई में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)