जोनाथन हैगर्टी ने फिलिपे लोबो पर अपनी ऐतिहासिक जीत पर रोशनी डाली – ‘मैं जानता था कि मैं उन्हें हरा दूंगा’

one fight night 19 all fight highlights

शनिवार, 17 फरवरी को ONE Fight Night 19 के मेन इवेंट में जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी और फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो ने शानदार प्रदर्शन किया।

पहले राउंड में परेशानी में दिखने के बाद, हैगर्टी ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने ब्राजीलियाई चैलेंजर के साथ एक घमासान मुकाबले में अपना ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

अंग्रेज सुपरस्टार ने अंततः तीसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) के जरिए जीत दर्ज कर और 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉरमेंस बोनस भी हासिल किया।

जबकि वो जीत हासिल करने और दो खेलों के वर्ल्ड चैंपियन बने रहने से खुश थे, हैगर्टी मानते हैं कि ये एक उनकी ओर से बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं था।

उन्होंने onefc.com को बाद में बताया:

“अगर मैं सच कहूं तो मैं उस प्रदर्शन से खुश नहीं हूं, लेकिन मुख्य बात ये है कि हमे जीत मिली। मैं रिंग के अंदर कूद-फांद कर, इधर-उधर उछलने, अपने शॉट्स मारने और विरोधी के शॉट्स से बचने का आदि हूं, लेकिन बहुत से लोगों ने मुझसे कहा, ‘ये हमेशा आपके पक्ष में नहीं जाएगा।’ और मैंने आज दिखाया कि मेरे अंदर जज्बा है।” 

“मैं ये नहीं कहूंगा कि इस तरह लड़ना आनंददायक है। लेकिन मुझे ये पसंद है। मुझे ये बेहद पसंद है। मैं ये नहीं कह सकता कि मैं जल्द ही इसे दोबारा करना चाहूंगा, लेकिन ये ऐसा ही है, और मैं परफॉरमेंस बोनस पाकर और बेल्ट को अपने पास रखकर खुश हूं।”

ऐसा लग रहा था कि शुरुआती राउंड के अंत में उलटफेर होने वाला था, जब लोबो ने अपने मुक्कों की बौछार से हैगर्टी को रिंग की रस्सियों की तरफ जाने पर मजबूर किया, जिसके चलते रेफरी ने उन्हें 8-काउंट दिया।

हालांकि, “द जनरल” ने अपना समय लिया, होश में आए और दूसरे राउंड में वापसी की।

और जबकि वो कभी भी मैच के दौरान दबाव में नहीं रहना चाहते, हैगर्टी को #3 रैंक के कंटेंडर के खिलाफ अपनी दृढ़ता दिखाने पर गर्व था:

“इसमें कोई शक नहीं कि उनके एक ताकतवर शॉट ने मुझे अपना निशाना बनाया। मुझे वास्तव में उतनी चोट नहीं पहुंची थी। मैंने बस सोचा कि मैं थोड़ा आराम कर लूं और बैठ जाऊं। मैं जानता था कि मैं उन्हें हरा दूंगा। मैं कभी हार नहीं मानता। ऐसा कभी नहीं हुआ है, और मैंने ये आज साबित किया।” 

हैगर्टी ने लोबो के साथ कड़वी प्रतिद्वंदिता को खत्म किया

ऐसा लग रहा था कि इस ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबले से पहले दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ती जा रही थी, लेकिन तीन राउंड की इस ऐतिहासिक फाइट के बाद, जोनाथन हैगर्टी ने अपना रवैया बदल दिया है।

“द जनरल” को पहले से ही पता था कि फिलिपे लोबो के खिलाफ फाइट एक कड़ी परीक्षा होगी और ब्राजीलियाई एथलीट ने दिखाया कि वो दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

उनके घमासान मुकाबले के बाद, हैगर्टी ने लोबो की प्रशंसा की:

“फाइट के बाद, मैंने उनसे कहा कि ये खेल ही ऐसा है। फाइट से पहले आपको वो सब कुछ करना पड़ता है जिससे आप खुद को मजबूत और तैयार कर सकें।

“लेकिन अंत में, हम दोनों योद्धा हैं। मैं वहां मेरा मुकाबला करने वाले हर एक व्यक्ति का सम्मान करता हूं, खासकर यदि वो उनके जैसा प्रदर्शन करते हैं और रिंग के बीच में खड़े होकर मेरा डटकर सामना करते हैं।

“यहां सम्मान है, और मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।” 

हैगर्टी ने अब पहली बार सफलतापूर्वक अपनी मॉय थाई बेल्ट का बचाव किया है और जानते हैं कि वो ONE Championship में शायद सबके निशाने पर होंगे।

मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने मैच के बाद कहा कि वो ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे को चुनौती देकर 3-स्पोर्ट किंग बनना चाहते हैं।

फैंस उन्हें #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो के खिलाफ अपनी बेल्ट को डिफेंड करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं।

हालांकि, “द जनरल” अपना अगला कदम उठाने की जल्दी में नहीं हैं और वो बातों को होने देंगे जब तक वो इस कठिन मुकाबले और अपनी लगातार सातवीं जीत से उबर रहे होंगे:

“मैं किसी से भी लड़ने के लिए तैयार हूं, लेकिन इस समय, ये सोच-विचार का समय है। सबको भूल जाओ, मैं चैंपियन-चैंपियन हूं। वे सभी कतार में प्रतीक्षा कर सकते हैं और आपस में इस पर चर्चा कर सकते हैं। मैं थोड़ा आराम करने जा रहा हूं, स्वस्थ हो कर वापस आऊंगा।” 

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34