ज़कारिया एल जमारी ONE Fight Night 22 में थोंगपून पर दबाव बनाने के लिए तैयार – ‘उनमें कुछ कमियां भी हैं’

Zakaria El Jamari 1200X800

मोरक्को के मॉय थाई फाइटर ज़कारिया एल जमारी अपने दूसरे ONE Championship मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।

शनिवार, 4 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova में 34 वर्षीय स्ट्राइकर का सामना थाई स्टार थोंगपून पीके साइन्चाई से होगा।

ये मुकाबला एल जमारी के डेब्यू के दो महीने बाद होने जा रहा है, जब उन्होंने ONE 166: Qatar में अली सालदोएव के खिलाफ नॉकआउट का सामना करना पड़ा था।

मध्य पूर्व के टॉप मार्शल आर्ट्स स्टार्स में से एक के रूप में पहचाने जाने वाले एथलीट लुम्पिनी स्टेडियम में फाइट करने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“मैं इस फाइट के लिए बहुत उत्साहित हूं। ये थाईलैंड में एक मजबूत थाई फाइटर के खिलाफ होगी और वो भी दुनिया के सबसे महान मॉय थाई स्टेडियम में। ये एक शानदार चीज है और किसी भी मॉय थाई फाइटर के लिए लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में मुकाबला करना बहुत बड़ी बात होती है।”

एल जमारी का सामना एक बहुत ही खतरनाक प्रतिद्वंदी से होने जा रहा है। थोंगपून का रिकॉर्ड 79-23 है, जिसमें ONE में पहले राउंड में आई तीन नॉकआउट जीत भी शामिल हैं।

एक अच्छे काउंटर स्ट्राइकर और फिनिशर एल जमारी का मानना है कि 26 वर्षीय स्टार की ताकत बहुत है।

मोरक्को के एथलीट ने बताया:

“थोंगपून एक बहुत अच्छे फाइटर हैं। उनके हाथ-पैरों में बहुत ताकत है। लेकिन उनमें कुछ कमियां भी हैं। मुझे लगता है कि वो कभी-कभी लापरवाह हो जाते हैं और मैं उसी का फायदा उठाने की कोशिश करूंगा।

“मेरा गेम प्लान उन पर दबाव बनाकर ओपनिंग ढूंढने का प्रयास करने का होगा। जब भी उन्हें दबाव महसूस होगा, वो लापरवाह होकर अटैक करेंगे और मैं इसका इंतजार करूंगा।”

एल जमारी जानते हैं कि वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स का सामना कर सकते हैं और थोंगपून पर उनकी जीत उनसे जुड़े किसी भी संदेह को दूर कर देगी।

वो सिर्फ जीत की तलाश में नहीं हैं बल्कि हाइलाइट-रील फिनिश हासिल कर पूरे मॉय थाई स्ट्रॉवेट डिविजन को चेतावनी देना चाहते हैं।

उन्होंने भविष्यवाणी की:

“मुझे अहसास हो रहा है कि मैं उन्हें हरा दूंगा। मुझे लगता हैं कि मैं दूसरे राउंड में नॉकआउट से जीतूंगा।”

एल जमारी ने अपने डेब्यू मैच से मिली सीख के बारे में बताया

थोंगपून पीके साइन्चाई को हराना जकारिया एल जमारी के लिए बहुत बड़ी बात है क्योंकि वो अपने ONE Championship डेब्यू में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

अरब में कई मॉय थाई और किकबॉक्सिंग टाइटल जीतने के अलावा मोरक्को के स्टार के पास प्रोफेशनल बॉक्सिंग का भी अनुभव था, जब उन्होंने ONE में कदम रखा। उनका मानना है कि खराब कंडीशनिंग की वजह से उन्हें अली सालदोएव से हार का सामना करना पड़ा।

एल जमारी ने कहा:

“मैंने इवेंट से 14 दिन पहले फाइट के लिए हामी भरी थी। मैं कई राउंड्स तक इतनी तेज गति से फाइट के लिए फिट नहीं था। मैंने पहले राउंड में अच्छा किया। हमने लगातार स्ट्राइक्स का आदान-प्रदान किया। लेकिन दूसरे राउंड में मैं थक गया था और मुझे लगी ताकतवर स्ट्राइक ने मैच का अंत कर दिया। ये फिटनेस से जुड़ा मुद्दा था। मैं फाइट हारा क्योंकि मैं इसके लिए तैयार नहीं था।”

एल जमारी डेब्यू मैच में की गई गलतियों को अब ONE Fight Night 22 में थोंगपून के खिलाफ नहीं दोहराना चाहते।

उन्होंने इस बारे में कहा:

“मेरा प्रदर्शन अभी शानदार स्तर पर है। मैं पूरी तरह से फिट और तैयार हूं। मैंने अगली फाइट के लिए गेम प्लान भी तैयार कर लिया है। मैं शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हूं। मेरा प्रदर्शन अभी शानदार स्तर पर है। मैं पूरी तरह से फिट और तैयार हूं। मैंने अगली फाइट के लिए गेम प्लान भी तैयार कर लिया है। मैं शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.