ONE Fight Night 35 के लिए जोहान गज़ाली Vs. ज़कारिया एल जमारी, रैम्बोलैक Vs. दिमित्री कोवटन मैच बुक किए गए

photo output scaled

ONE Fight Night 35: Buntan vs. Hemetsberger के लिए दो धमाकेदार मॉय थाई मुकाबलों की घोषणा की गई है।

मलेशियाई-अमेरिकी युवा सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली का सामना मोरक्को के स्टार ज़कारिया एल जमारी से फ्लाइवेट मैच में तो वहीं थाई फैन फेवरेट रैम्बोलैक चोर अजालाबून की टक्कर रूसी धुरंधर दिमित्री “द साइलेंट असासिन” कोवटन से बेंटमवेट बाउट में होगी।

शनिवार, 6 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ये मुकाबले होंगे।

गज़ाली पिछले दो मैचों में हार झेलने के बाद वापसी कर अपने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ना चाहेंगे।

18 वर्षीय सुपरस्टार ने 2023 में ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया था, लेकिन उनके लिए 2025 अभी तक अच्छा नहीं गया है।

पहले गज़ाली को जनवरी में हुए ONE 170 में जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से हार झेलनी पड़ी और उसके बाद मई में आयोजित हुए ONE Fight Night 32 में डिएगो पाएज़ से विभाजित निर्णय से हारे।

गज़ाली अपनी कमियों को ताकत में बदलने के लिए जुटे हुए हैं। मलेशियाई-अमेरिकी नॉकआउट आर्टिस्ट मलेशिया में Rentap Muay Thai Gym और थाईलैंड में Superbon Training Camp में बिता रहे हैं।

लेकिन उनके अगले प्रतिद्वंदी एल जमारी भी जीत की पटरी पर लौटने के लिए उत्साहित हैं।

मोरक्को के फाइटर ONE Championship में अपनी दूसरी जीत की तलाश में हैं और उन्होंने हाल ही में Superlek Gym में समय बिताकर कुछ नई ट्रिक्स सीखी होंगी, जिनकी झलक ONE Fight Night 35 में देखने को मिल सकती है।

ONE Fight Night 35 में कोवटन की भी वापसी होगी।

रूसी स्टार ने दबदबा बनाते हुए अपना प्रमोशनल रिकॉर्ड 3-1 कर लिया है, जिसमें इस साल “मैन ऑफ स्टील” सोई लिन ऊ और सुआब्लैक टोर प्रान49 पर जीत शामिल हैं।

कोवटन दमदार मैच बनाने के लिए मशहूर हैं और उनके प्रतिद्वंदी भी कुछ ऐसा ही कर दिखाने के लिए जाने जाते हैं।

रैम्बोलैक ने दमदार प्रदर्शन के दम पर खुद को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक बनाया है।

थाई वॉरियर ने 2023 में ONE Friday Fights में लगातार नॉकआउट जीत के दम पर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया था।

अब #4 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर रैम्बोलैक लगातार तीन जीत के सिलसिले को लिए कोवटन से भिड़ेंगे।

फैंस कई महीनों से इस बाउट का इंतजार कर रहे थे। ये मुकाबला पहले ONE Fight Night 32 में होना था, लेकिन रैम्बोलैक ने बीमारी की वजह से अपना नाम वापस ले लिया था।

अब वो पूरी तरह से तैयार हैं और ये मैच टॉप पांच बेंटमवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में हलचल पैदा कर सकता है।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4