5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 19: Haggerty Vs. Lobo से पता चलीं

Danial Williams Lito Adiwang ONE Fight Night 19 19 scaled

कुछ दिनों पहले थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo में बेहतरीन मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

शनिवार, 17 फरवरी को यूएस प्राइमटाइम पर हुए इवेंट में 18 मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स ने मॉय थाई और MMA मैचों में अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई।

अब इससे पहले कि शुक्रवार, 1 मार्च को ONE 166: Qatar का आयोजन हो, ONE Fight Night 19 से निकलकर सामने आईं मुख्य बातों पर गौर कर लेते हैं।

हैगर्टी का बेंटमवेट मॉय थाई चैंपियन के रूप में दबदबा जारी

जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने 2023 में बेंटमवेट डिविजन की मॉय थाई और किकबॉक्सिंग बेल्ट आसानी से हासिल कर ली थी। लेकिन सवाल यही था कि क्या #4 रैंक के कंटेंडर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो मेन इवेंट में ब्रिटिश स्ट्राइकर की ताकत के आगे ठहर पाएंगे।

पहले राउंड में नॉकडाउन होने के बावजूद हैगर्टी ने वापसी की और दूसरे राउंड से इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने अपने विरोधी को ढेर करते हुए नॉकडाउन का हिसाब बराबर किया।

तीसरे राउंड में 45 सेकंड पर इंग्लिश सुपरस्टार ने एक जबरदस्त राइट हैंड जड़कर लोबो को ढेर किया और अपना ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल बचाने में कामयाबी पाई।

अब हैगर्टी को चैलेंज करने वाले दावेदारों की लिस्ट लगातार बढ़ रही है और 2-स्पोर्ट चैंपियन ने फैंस और आलोचकों को दिखा दिया है कि वो किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं।

वापसी के बाद से बेहतर होते जा रहे हैं आदिवांग

एक समय लिटो “थंडर किड” आदिवांग स्ट्रॉवेट MMA डिविजन के शिखर पर होते थे। हालांकि, चोट के कारण उन्हें लंबे समये के लिए खेल से दूर होना पड़ा।

सितंबर 2023 में उन्होंने जीत के साथ वापसी की और उसके बाद से दो विरोधियों को ढेर कर चुके हैं। उनकी सबसे हालिया जीत ONE Fight Night 19 में दो डिविजन के पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर डेनियल “मिनी टी” विलियम्स के खिलाफ आई।

इस मुकाबले में “थंडर किड” ने दिखाया कि उनका खेल सभी विभागों में सुधरा है और उन्होंने थाई-ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंदी के खिलाफ सभी हथियारों का उपयोग किया।

अब आदिवांग टॉप पांच स्ट्रॉवेट MMA रैंकिंग्स में पहुंचने के करीब हैं।

सभी खेलों के स्ट्रॉवेट फाइटर्स का दमदार प्रदर्शन

चाहे मॉय थाई हो या MMA, पिछले हफ्ते बैंकॉक में हुए इवेंट में ONE स्ट्रॉवेट एथलीट्स ने दमदार प्रदर्शन किया। आदिवांग के अलावा तीन अन्य स्ट्रॉवेट योद्धाओं ने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने खेल को अलग स्तर पर पहुंचाया।

ONE में डेब्यू करने वालीं मार्टिना किएर्सिंस्का ने नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए थाई फैंस को चौंका दिया। पोलिश स्टार मॉय थाई मैच में तब तक अटैक करने से नहीं रुकीं, जब तक मुकाबला दूसरे राउंड में खत्म नहीं हो गया।

MMA मैच में पूर्व डिविजनल चैंपियन योसूके “द निंजा” सारूटा के खिलाफ मंसूर मलाचिएव ने अपनी विकसित हुई स्ट्राइकिंग, स्ट्राइकिंग का परिचय दिया।

वहीं शो के पहले मैच में थोंगपून पीके साइन्चाई ने अपने विरोधी तिमूर चुइकोव को हराने में सिर्फ 97 सेकंड का समय लिया। सभी खेलों के स्ट्रॉवेट एथलीट्स ने दिखाया कि वो कितने दमदार हैं।

वेल्टरवेट MMA डिविजन के लिए बड़ा खतरा बने टेटसुका

हिरोयुकी टेटसुका ने ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल करने की अपनी यात्रा को जारी रखा है। “जापानीज़ बीस्ट” अपने चार मैचों में लगातार चार फिनिश हासिल कर चुके हैं।

34 वर्षीय स्टार ने अब्राओ “बैम्बाओ” अमोरिम को उन्हीं की कला में टक्कर दी और जब पहले राउंड को खत्म होने में तीन सेकंड का समय शेष था, तब टेटुसका ने BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) चैंपियन को आर्मबार लगाकर टैप आउट करने पर मजबूर कर दिया।

टेटसुका ने लगातार दो सबमिशन हासिल किए और उससे पहले लगातार दो नॉकआउट फिनिश अर्जित किए, जो कि उनके ऑलराउंड खेल का परिचय देते हैं। चाहे ग्राउंड गेम में हों या फिर स्टैंड-अप, वो अपने विरोधियों के लिए एक बड़ा खतरा हैं।

अब क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ट्रेनिंग के लिए जिम में लौट आए हैं तो टेटसुका उनके अगले चैलेंजर उभरकर सामने आ रहे हैं।

अमेरिकी मॉय थाई का उदय

ONE Fight Night 19 के फेदरवेट मुकाबले में ल्यूक “द शेफ” लेसेई और एडी “सिल्की स्मूथ” अबासोलो अमेरिकी मॉय थाई का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। नौ मिनट के लाजवाब एक्शन के बाद दोनों ने साबित किया है कि वो अमेरिका में मॉय थाई खेल के अग्रणी एंबेसडर हैं।

दोनों ही स्ट्राइकर्स ने पूरे समय अपना-अपना दमदार खेल दिया। लेकिन लेसेई ने अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। उनका प्रदर्शन अन्य अमेरिकी मॉय थाई एथलीट्स के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगा।

ये दोनों आने वाले समय में फेदरवेट डिविजन के और प्रतिभाशाली एथलीट्स से मुकाबले कर इस खेल को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। अपनी जीत के बाद लेसेई, तवनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35