ONE Fight Night 19 में सैमापेच, आदिवांग, टेटसुका ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर जीते अपने मुकाबले

Danial Williams Lito Adiwang ONE Fight Night 19 13 scaled

एशियाई प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 52 से ग्लोबल फैंस को लुभाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo के साथ बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी की।

17 फरवरी को मेन इवेंट से पहले प्रशंसकों को आठ रोमांचक मॉय थाई और MMA फाइट्स का आनंद उठाने का मौका मिला, जहां ढेर सारे फिनिश और बेहतरीन मुकाबले शामिल थे।

यदि आप इन्हें देखने से चूक गए हैं तो यहां वो सब कुछ है जो ONE Fight Night 19 के अंडरकार्ड में हुआ।

सैमापेच ने रबाह को केवल 93 सेकंड में फिनिश कर अपना बदला पूरा किया

चौथी रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स ने मोहम्मद यूनेस रबाह के खिलाफ बदला लेने का वादा किया था और उन्होंने वैसा ही कर दिखाया।

दिसंबर 2023 की उनकी विवादास्पद फाइट के सिर्फ दो महीने बाद थाई दिग्गज ने अल्जीरियाई स्ट्राइकर को खतरनाक अंदाज में करियर की पहली हार का स्वाद चखाया।

सैमापेच ने रबाह पर करारे मुक्कों से हमले किए और फाइट शुरू होने के कुछ ही सेकंड में पहला नॉकडाउन हासिल किया। Fairtex टीम के प्रतिनिधि ने अपना आक्रामक रवैया नहीं रोका और अल्जीरियाई एथलीट को लगातार दो बार और गिरा दिया, जिससे मैच को केवल 93 सेकंड में रोकना पड़ा।

इस शानदार नॉकआउट ने 29 वर्षीय थाई स्ट्राइकर के करियर रिकॉर्ड को 127-20-1 तक पहुंचा दिया, जिससे उन्हें 50,000 अमेरिकी डॉलर का प्रदर्शन बोनस मिला और रबाह के साथ उनकी प्रतिद्वंदिता का स्कोर 1-1 से बराबर हो गया है।

आदिवांग को विलियम्स पर कड़ी मेहनत से जीत मिली

लिटो “थंडर किड” आदिवांग शानदार फॉर्म में हैं। फिलीपीनो एथलीट ने दो बार के पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर डेनियल “मिनी टी” विलियम्स को हराकर घुटने की चोट से वापसी के बाद से अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की।

इस स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले के पहले राउंड की शुरुआत में दोनों फाइटर्स ने एक-दूसरे से स्ट्राइक्स का आदान-प्रदान किया, लेकिन आदिवांग ने थाई-ऑस्ट्रेलियाई फाइटर पर कई जोरदार वार कर चोट पहुंचाई। फिर उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को गिरा कर टॉप पोजिशन से हमले किए।

दूसरे राउंड में “थंडर किड” ने आगे बढ़कर कई दमदार पंच बरसाए और विलियम्स के वार से खुद को बचाया।

आदिवांग ने तीसरे राउंड में भी “मिनी टी” पर दबाव बनाए रखा और उन्हें एक बार फिर मैट पर गिराकर शिकंजा कसा। मैच के अंत से कुछ समय शेष रहते विलियम्स अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम रहे, यहां तक कि अपने विरोधी को घुटने से एक ताकतवर स्ट्राइक मारने में भी सक्षम हुए।

लेकिन काफी देर हो गई थी। आदिवांग को तीनों जजों ने विजेता चुना, जिससे उनका रिकॉर्ड अब 16-5 का हो गया है।

त्रूहीलो ने नोलन पर बड़ी जीत दर्ज की

स्पैनिश स्ट्राइकर नौज़ेत त्रूहीलो ने अपनी पहली प्रमोशनल जीत हासिल की, लेकिन उन्हें अपनी लाइटवेट मॉय थाई बाउट में ब्रिटिश सनसनी लियाम “लीथल” नोलन के साथ तीन कठिन राउंड्स से गुजरना पड़ा।

पहले राउंड में अपनी टाइमिंग खोजने के लिए संघर्ष करने के बाद 34 वर्षीय स्पैनिश स्ट्राइकर ने दूसरे राउंड में आक्रामकता बढ़ा दी और एक खूबसूरत स्टेप-इन एल्बो के साथ नॉकडाउन हासिल किया।

हालांकि नोलन ने अपना संयम वापस पाकर तीसरे राउंड में अधिक दबाव डाला, लेकिन ये जजों को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त नहीं था। त्रूहीलो ने सर्वसम्मत निर्णय के साथ जीत हासिल की, जिससे उनका करियर रिकॉर्ड 49-10-1 हो गया।

टेटसुका ने एक आर्मबार से BJJ ब्लैक बेल्ट अमोरिम को चौंका दिया

हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका ने दो बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन अब्राओ “बैम्बाओ” अमोरिम को चौंका दिया, जब उन्होंने पहले राउंड के अंत में एक शानदार आर्मबार के साथ ब्राजीलियाई फाइटर को हराया।

इस वेल्टरवेट मैच की शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे को कई स्ट्राइक्स लगाईं, लेकिन फिर टेटसुका ने थर्ड-डिग्री BJJ ब्लैक बेल्ट को मैट पर पटका।

“जापानीज़ बीस्ट” टॉप पोजिशन पर कई देर तक थे और ऐसा लग रहा था जैसे मैच आगे नहीं बढ़ेगा, लेकिन फिर पहले राउंड के कुछ ही सेकंड शेष रहते उन्होंने अचानक एक शानदार आर्मबार को अंजाम दिया और मुकाबले को खत्म किया।

इस सबमिशन से टेटसुका ने लगातार चौथी जीत हासिल की और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 13-4 हो गया।

ऑल-अमेरिकन मॉय थाई मुकाबले में लेसेई ने अबासोलो को मात दी

अमेरिकी फेदरवेट मॉय थाई स्ट्राइकर्स के बीच की एक शानदार फाइट में #5 रैंक के कंटेंडर ल्यूक “द शेफ” लेसेई ने अपने हमवतन स्टार एडी “सिल्की स्मूथ” अबासोलो पर विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की।

लेसेई ने अपनी पहुंच का बहुत प्रभावी ढंग से उपयोग किया और अबासोलो ने उस पर जवाबी कार्रवाई करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन “द शेफ” बहुत तेज साबित हुए।

दूसरे राउंड की शुरुआत में लेसेई के एक राइट क्रॉस ने उनके विरोधी को नॉकडाउन किया, मगर “सिल्की स्मूथ” तुरंत ही उठ खड़े हुए। थोड़ी देर बार अबासोलो ने भी एक स्ट्रेट लेफ्ट से लेसेई को गिराकर नॉकडाउन हासिल किया।

ये जानते हुए कि मैच बराबरी का है, दोनों एथलीट्स ने तीसरे और अंतिम राउंड में फाइट को फिनिश करने के इरादे से एक-दूसरे को शॉट्स जड़े। लेकिन आखिरकार लेसेई को विभाजित निर्णय से जीत मिली और अब उनका रिकॉर्ड 7-1 हो गया है।

शानदार ONE डेब्यू में किएर्सिंस्का ने वंडरगर्ल को पछाड़ा

प्रमोशन में अपने पहले मैच में मार्टिना किएर्सिंस्का ने बहुत ही ज्यादा संख्या और उच्च गति के अटैक से थाई स्टार नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक पर एक प्रभावशाली जीत दर्ज की।

21 वर्षीय पोलिश सनसनी ने शुरुआती घंटी बजते ही आक्रामक रुख अपनाया और तब तक नहीं रुकी, जब तक उन्होंने “वंडरगर्ल” को एक खतरनाक कॉम्बिनेशन से हराकर प्रतियोगिता को दूसरे राउंड के 1:24 मिनट में समाप्त न कर दिया।

किएर्सिंस्का की TKO (तकनीकी नॉकआउट) जीत ने उनके करियर रिकॉर्ड को 5-0 से बेहतर कर दिया और उन्हें 50,000 अमेरिकी डॉलर का प्रदर्शन बोनस दिया गया।

मलाचिएव ने सारूटा पर एक करीबी जीत दर्ज की

पांचवीं रैंक के स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर मंसूर मलाचिएव ने पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन योसूके “द निंजा” सारूटा पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत के साथ अपनी वर्ल्ड टाइटल की उम्मीदों को वापस पटरी पर ला दिया।

पहले राउंड में कुछ समय शेष रहते मलाचिएव के एक जोरदार बाएं हुक ने सारूटा को कैनवास पर गिराया और डार्स चोक लगा दिया। हालांकि जापानी दिग्गज ने दूसरे राउंड में गिलोटीन चोक लगाने का प्रयास किया, लेकिन रूसी एथलीट बच निकले। इसके बाद बाउट के समापन तक मलाचिएव ने अपनी ग्रैपलिंग के सहारे प्रतिद्वंदी के लिए समस्या पैदा की।

इस जीत ने मलाचिएव का रिकॉर्ड 12-1 तक बढ़ा दिया और डिविजन की टॉप-5 रैंकिंग में उनकी स्थिति मजबूत कर दी है।

थोंगपून ने चुइकोव पर तेज-तर्रार TKO जीत अर्जित की

थोंगपून पीके साइन्चाई डेब्यू कर रहे किर्गिज़ स्टार तिमूर चुइकोव को आसानी से हराकर जीत की पटरी पर वापस आ गए।

कुछ देर एक-दूसरे को परखने के बाद दोनों फाइटर्स ने एक दूसरे पर भारी शॉट्स बरसाए। हालांकि, थोंगपून ने जल्द ही एक ताकतवर राइट हैंड से अपने विरोधी को गिराकर मैच का पहला नॉकडाउन हासिल किया।

चुइकोव उठ खड़े हुए, लेकिन थाई स्टार ने एक और ताकतवर राइट हैंड के वार से उन्हें कैनवास पर दूसरी बार गिराया।

अपनी जीत को करीब देखते हुए थोंगपून ने अपनी आक्रामक गति जारी रखी और किर्गिज़ योद्धा पर मुक्कों की बरसात कर दी। थाई एथलीट के दाहिने हाथ ने एक बार फिर चुइकोव को निशाना बनाया और वो तीसरी और आखिरी बार जमीन पर गिरे, जिसके कारण पहले राउंड के 1:37 मिनट पर मुकाबले को रोकना पड़ा।

TKO द्वारा इस जीत से PK Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि का रिकॉर्ड अब 79-23 हो गया है और उन्हें शो का पहला 50,000 अमेरिकी डॉलर का बोनस मिला।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.