लिटो आदिवांग ने डेनियल विलियम्स के खिलाफ होने वाली फाइट से पहले अपनी नई टीम SOMA Fight Club की तारीफ की

Lito Adiwang Jeremy Miado ONE Fight Night 16 61 scaled

लिटो “थंडर किड” आदिवांग ने चोट की वजह से लंबे समय तक दूर रहने के बाद वापसी करते हुए अपने MMA करियर के कुछ सबसे यादगार प्रदर्शन किए हैं और वो ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo में इसी प्रदर्शन को नई टीम की निगरानी में जारी रखना चाहेंगे।

शनिवार, 17 फरवरी को “मिनी टी” डेनियल विलियम्स के खिलाफ होने वाली फाइट के लिए Team Lakay के पूर्व फाइटर अब फिलीपींस को छोड़कर इंडोनेशिया के SOMA Fight Club में तैयारी कर रहे हैं।

अपने करियर के बुरे दौर, लगातार हार और फिर घुटने की गंभीर चोट, के बाद अब आदिवांग नए जोश में हैं।

वो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में खुद में किए गए सुधारों को दिखाना चाहते हैं।

“थंडर किड” ने onefc.com को बताया: 

“मैं पिछले कुछ समय से SOMA में हूं। ये अब आधिकारिक तौर पर मेरी नई टीम बन गई है। मुझे जो कुछ भी चाहिए था, वो सब यहां मिल रहा है। यहां अच्छे कोच और काम करने का तरीका बढ़िया है।

“यहां सबके बीच मिला-जुला प्रयास है। मैं जो चीज (खेल में) लेकर आता हूं, कोच उसकी इज्जत करते हैं ना कि मुझे बदलने का प्रयास करते हैं।”

माइक इकिलेई और यूसेफ वेहबे की देखरेख में ट्रेनिंग ले रहे फिलीपीनो स्टार का मानना है कि वो हर तरह से खुद में सुधार कर रहे हैं, लेकिन इसके अलावा भी SOMA में आने का एक बड़ा फायदा मिला है।

आदिवांग के पास कई सारे उच्च स्तर के ट्रेनिंग पार्टनर्स का साथ है, जो तेजी से उभर रहे हैं।

कई सारे अलग स्टाइल की वजह से “थंडर किड” का मानना है कि वो अगले हफ्ते होने वाले मैच को लेकर अच्छी तरह से तैयार हैं:

“एक फायदा ये भी है कि यहां मेरे भार वर्ग के काफी सारे फाइटर्स हैं, जिनके साथ मैं ट्रेनिंग कर सकता हूं। मैं जब भी स्पारिंग करता हूं तो एक अलग फाइटर होता है। मुझे उनका स्टाइल चौंका देता है। हम असली फाइट में होने वाली चीजों को दोहराने का प्रयास करते हैं क्योंकि वहां कुछ भी हो सकता है।

“ये वाकई में बहुत बड़ी बढ़त है। मैं कुछ अलग करने, अलग सोचने और अपनी स्किल्स को निखारने के लिए पुश करता हूं। यहां काफी सारे स्टाइल होने की वजह से मुझे खुद में लगातार बदलाव करना पड़ता है।”

आदिवांग एक जबरदस्त मुकाबले के लिए हैं तैयार

तैयारी के अलावा भी मानसिक तौर पर भी आदिवांग का मानना है कि बाली स्थित SOMA Fight Club में ट्रेनिंग से उन्हें फायदा हुआ है।

उनके सभी चाहने वाले फिलीपींस में रहते हैं, लेकिन उन्होंने डेनियल विलियम्स के खिलाफ होने वाले अहम स्ट्रॉवेट MMA मैच के लिए दूर जाकर ट्रेनिंग करने का फैसला किया।

आदिवांग ने कहा: 

“मैं परिवार, दोस्तों से दूर होकर यहां SOMA में कड़ी मेहनत कर रहा हूं क्योंकि मुझे अपने खेल को आगे ले जाने के लिए प्रेरणा मिल रही है।”

आदिवांग इतने त्याग और बलिदान के बाद जीत के लिए बहुत उत्साहित हैं।

उन्हें SOMA Fight Club में की गई कड़ी मेहनत के बाद विलियम्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। कई बार ट्रेनिंग सेशन के दौरान इसे छोड़ने के विचार उनके मन में आए, लेकिन वो अपनी मानसिक ताकत को नए आयाम पर ले आए हैं:

“कई ऐसे मौके आए, जब मैं ट्रेनिंग करते हुए थक जाता था और राउंड फिनिश नहीं कर पाता था। लेकिन जानता था कि मुझे खुद को पुश करना है क्योंकि मेरे विरोधी मेरे लिए काम आसान नहीं होने देंगे। मैं हमेशा ही सोचता हूं कि अगर ट्रेनिंग में हार गया तो फाइट जीतना मुश्किल है।

“मुझे कैम्प में तकलीफ उठानी ही होगी। मुझे इससे पार पाना होगा क्योंकि डेनियल विलियम्स के सामने आने के बाद उन्हें बुरी तरह हराने की वजह से ही मैं ट्रेनिंग में इतनी कठिनाइयां उठा रहा हूं।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34