3 मैच जो ONE Friday Fights 34: Rodtang vs. Superlek को यादगार बना सकते हैं

Prajanchai PK.Saenchai Kompetch Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 1 1920X1280 6

22 सितंबर को एशियाई प्राइमटाइम पर प्रसारित होने वाला ONE Friday Fights 34 दुनिया भर के फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बना होगा, जिसे मॉय थाई का एक बहुत बड़ा मुकाबला हेडलाइन कर रहा होगा।

मगर जबरदस्त एक्शन केवल मेन इवेंट तक सीमित नहीं है।

11 मैचों के फाइट कार्ड में ऐसे बड़े मुकाबलों की कोई कमी नहीं है, जिनमें खतरनाक एक्शन का देखा जाना निश्चित है।

मगर शुक्रवार को लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले यहां जानिए उन 3 मुकाबलों के बारे में जो ONE Friday Fights 34 को यादगार बना सकते हैं।

#1 एड्रियन मैथिस vs. लिटो आदिवांग

इवेंट की शुरुआत स्ट्रॉवेट MMA बाउट से होगी, जिसमें एड्रियन “पापुआ बैडबॉय” मैथिस और लिटो “थंडर किड” आदिवांग के रूप में डिविजन के 2 प्रतिभाशाली फिनिशर्स आमने-सामने होंगे।

मैथिस को ONE में 15 मैचों का अनुभव हासिल है। वो अच्छी लय प्राप्त करते हुए चैंपियनशिप जीतने की काबिलियत से सबको अवगत कराना चाहते हैं। वहीं उन्हें ये भी साबित करना है कि 2022 में उन्हें पूर्व स्ट्रॉवेट MMA किंग एलेक्स सिल्वा पर नॉकआउट जीत कड़ी मेहनत से मिली थी।

इंडोनेशियाई स्टार अपने रिकॉर्ड को भी बेहतर करना चाहेंगे। वो ONE में अभी तक 8 बार स्टॉपेज से जीत दर्ज कर चुके हैं और उनका फिनिशिंग रेट 89 प्रतिशत है।

दूसरी ओर, “थंडर किड” दोबारा टॉप-5 में प्रवेश पाना चाहते हैं। 30 वर्षीय नॉकआउट आर्टिस्ट ने लगातार 5 जीत दर्ज करते हुए ONE में अपने डिविजन में तहलका मचा दिया था।

मगर आगामी मुकाबले से पूर्व आदिवांग लगातार 2 हार झेल चुके हैं। पहले उन्हें मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड ब्रूक्स और उसके बाद जेरेमी मिआडो के खिलाफ हार मिली थी।

दोनों फाइटर्स कुछ साबित करने के इरादे से रिंग में उतरेंगे, जिसका मतलब ये मुकाबला बहुत यादगार साबित हो सकता है।

#2 प्राजनचाई vs. अकरम हमीदी

मौजूदा ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई 8-औंस के ग्लव्स पहन कर स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में अल्जीरियाई स्टार अकरम हमीदी का सामना करेंगे।

प्राजनचाई मॉय थाई इतिहास के सबसे अनुभवी और सफल फाइटर्स में से एक हैं और पिछले मैच में थाई आइकॉन सैम-ए गैयानघादाओ को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया था।

उनके स्टैमिना और फ्रंट-फुट फाइटिंग स्टाइल ने उन्हें फैंस के पसंदीदा फाइटर्स में से एक बना दिया है। मगर हमीदी एक टॉप लेवल के किकबॉक्सर हैं, जो प्राजनचाई की पंचिंग और किकिंग स्किल्स की कड़ी परीक्षा ले रहे होंगे।

24 वर्षीय स्टार हमीदी 3 बार ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं। उन्होंने ONE Friday Fights 22 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में इन्हीं वर्ल्ड-क्लास स्किल्स की मदद से थाई स्टार जोमहोद ऑटो मॉयथाई को नॉकआउट किया था।

अब अल्जीरियाई एथलीट के सामने अभी तक अपने सबसे कठिन प्रतिद्वंदी की चुनौती होगी। मगर वो एक और होमटाउन हीरो को हराकर ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के टॉप कंटेंडर बनना चाहते हैं।

#3 कुलबडम vs. टायसन हैरिसन

इस बीच “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई और टायसन “जॉन वेन नोई” हैरिसन के बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले का भी फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होंगे।

2 बार Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके “लेफ्ट मीटियोराइट” एक आक्रामक स्ट्राइकर हैं, लेकिन उनकी तकनीक भी शानदार है। उन्हें क्लोज रेंज में रहकर दमदार स्ट्राइक्स लगाना या आउटसाइड अटैक के रूप में किक्स लगाना पसंद है।

इस शुक्रवार वो हैरिसन के रूप में उभरते हुए स्टार को हराकर एक और बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगे।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार खुद को ONE के सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक के रूप में स्थापित कर चुके हैं।

ONE Friday Fights सीरीज में लगातार 4 धमाकेदार फाइट्स करने के दौरान “जॉन वेन नोई” ने थाईलैंड के कई बेस्ट फाइटर्स का सामना किया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ना केवल थाई फैंस बल्कि इस खेल के दिग्गजों का भी दिल जीता है।

स्पष्ट रूप से कहें तो फैंस को इस मैच में शुरू से लेकर अंत तक खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34