सेकसन ओर क्वानमुआंग के द्वारा 2023 में किए गए यादगार प्रदर्शन पर एक नजर

Seksan Or Kwanmuang River Daz ONE Friday Fights 46 99 scaled

सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग ने खुद को ONE Championship के सबसे मनोरंजक मॉय थाई फाइटर्स में से एक साबित किया है।

ये दिग्गज थाई स्ट्राइकर शनिवार, 7 सितंबर को वापसी करने जा रहे हैं, जहां अमेरिका में होने वाले ONE 168: Denver में उनका सामना 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में ब्रिटिश सुपरस्टार लियाम “हिटमैन” हैरिसन से होगा।

चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने साल 2023 में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपराजित रहकर खुद को मशहूर किया।

इससे पहले कि कोलोराडो के डेनवर में ये ऐतिहासिक मुकाबला हो, आइए थाई दिग्गज के शानदार प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

टायसन हैरिसन के खिलाफ यादगार डेब्यू

सेकसन ने जनवरी 2023 में हुए ONE Friday Fights के पहले संस्करण में अपना प्रमोशनल डेब्यू किया और यहीं से उनके लिए एक बेहतरीन साल की शुरुआत हुई।

उस रात उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई फाइटर टायसन “जॉन वेन नोई” हैरिसन का सामना एक यादगार मैच में किया। दोनों ने शुरु से लेकर अंत तक नॉन-स्टॉप एक्शन पेश किया और अटैक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अंत में थाई दिग्गज को विभाजित निर्णय से जीत मिली और उन्होंने लाखों फैंस को अपना दीवाना बनाया।

सेकसन का सिल्वियू वितेज़ के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन

इसके बाद मार्च में हुए ONE Friday Fights 9 में उन्होंने रोमानियाई स्ट्राइकर सिल्वियू “हिटमैन” वितेज़ का सामना किया।

“द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ने लगातार आगे बढ़कर अटैक किया और खतरनाक किक्स व स्पिनिंग एल्बोज़ लगाकर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

शॉन क्लेंसी के खिलाफ तकनीकी नॉकआउट जीत

एक महीने बाद ONE Friday Fights 14 में सेकसन ने WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन शॉन “क्लबर” क्लेंसी का सामना किया। अपने विरोधी की उपलब्धियों, ताकत और निडर रवैये के बावजूद थाई स्टार ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक किया।

उन्होंने अपने विरोधी को एल्बो से चोट पहुंचाने के बाद और अधिक आक्रामकता दिखाई और फिर रिंगसाइड मौजूद डॉक्टर ने आकर उन्हें चैक किया और फाइट दूसरे राउंड में ही खत्म हो गई।

नेथन बेंडन के साथ जोरदार फाइट

सेकसन की लिस्ट में अगला नाम ब्रिटिश स्टार नेंथन बेंडन का था, जिनसे जून 2023 में ONE Friday Fights 22 में उनकी टक्कर धमाकेदार रही।

“द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ने पहले राउंड में बॉडी शॉट्स खाए और फिर वापसी करते हुए दूसरे व तीसरे राउंड में अपना रौद्र रूप दिखाया। उन्होंने शानदार अटैक की मदद से सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

सेकसन ने इसाक अराया को हराकर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीता

अगस्त में हुए ONE Friday Fights 29 में थाई फैन फेवरेट स्टार को मेन इवेंट मैच हासिल हुआ और उन्होंने इसाक “द डेंजर” अराया को मात दी।

सेकसन ने पहले राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराया और फिर दूसरे राउंड में घातक राइट हैंड की मदद से मैच का अंत किया।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में लगातार पांचवीं जीत के बाद उन्होंने छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया और ONE के ग्लोबल रोस्टर में शामिल हुए।

सेकसन ने अमीरी नसेरी को पछाड़ा

किसी भी मैच में अटैक से पीछे नहीं हटने वाले सेकसन ने एक महीने के बाद ONE Friday Fights 34 में ईरानी-मलेशियाई सनसनी अमीर नसेरी का सामना किया।

उन्होंने नसेरी पर जमकर एल्बो स्ट्राइक्स लगाकर चोटिल किया और अंत में निर्णय से जीत अपने नाम की।

करीम बेनौई के खिलाफ यूएस प्राइमटाइम डेब्यू में चमके सेकसन

नवंबर महीने में सेकसन ने ONE Fight Night 16 में अपना यूएस प्राइमटाइम डेब्यू किया और उनका सामना ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन करीम “द सर्जन” बेनोई से हुआ।

अल्जीरियाई नॉकआउट आर्टिस्ट काफी मजबूत साबित हुए, लेकिन सेकसन ने उन पर दबाव बनाकर बॉडी किक्स, एल्बो स्ट्राइक्स और क्लिंच से चोट पहुंचाई। इसके साथ उन्होंने लगातार सातवीं जीत हासिल की।

सेकसन और रिवर डैज़ के बीच दिखी कड़ी जंग

दिसंबर में हुए ONE Friday Fights 46 में सेकसन ने साल 2023 का अंत फिलीपीनो-ऑस्ट्रेलियाई स्टार रिवर डैज़ के खिलाफ दमदार जीत के साथ किया।

मुकाबले के शुरुआती कुछ मिनटों में थाई स्टार डिफेंसिव मोड में नजर आए और उन्हें कई सारी स्ट्राइक्स सहनी पड़ीं। इसके बावजूद “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” डटे रहे और अंत में विभाजित निर्णय से जीतने में सफल रहे।

इसके साथ उन्होंने अपने करियर की 201वीं जीत अपने नाम की।

मॉय थाई में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114