- शॉन
- क्लेंसी
"क्लबर"
About
WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन शॉन “क्लबर” क्लेंसी ने अपना निकनेम (उपनाम) फिल्म “Rocky III” के विलन क्लबर लैंग से लिया है। बचपन में उनके माता-पिता खेलों की बजाय म्यूजिक सीखने पर जोर दिया करते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि खेलों की वजह से उनके बच्चे को चोट लग सकती है। उन्होंने मार्शल आर्ट्स के प्रति अपने जुनून को नहीं छोड़ा और 21 साल की उम्र में मॉय थाई की प्रैक्टिस शुरु की।
30 साल की उम्र तक आते-आते क्लेंसी ने 60 से ज्यादा बाउट्स में हिस्सा लिया और WBC वर्ल्ड चैंपियनशिप भी अपने नाम की। अपनी ताकत और नॉकआउट के लिए मशहूर स्टार ने अपनी आधी से ज्यादा जीतों में प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया है। एक बार उन्होंने एक हफ्ते के नोटिस पर दिग्गज साइन्चे का सामना किया था।
मॉय थाई के प्रति लगाव की वजह से वो थाईलैंड आ गए। यहां आने के लिए उन्होंने कई साल मेहनत कर पैसे बचाए थे। क्लेंसी का मानना है कि उनकी सबसे बड़ी ताकत लगातार सीखने और आगे बढ़ने की भूख है।