मॉय थाई स्टार शॉन क्लेंसी से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

Pongsiri PK Saenchai Muaythaigym Sean Clancy 1920X1280 1 768x512

शॉन “क्लबर” क्लेंसी शनिवार, 15 मई को ONE: DANGAL में एक बार फिर जबरदस्त मॉय थाई एक्शन के लिए कमर कस चुके हैं।

इस ONE Super Series मुकाबले में क्लेंसी का सामना अपना डेब्यू कर रहे तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से होगा, जिसमें तगड़े एक्शन का देखा जाना लगभग तय है।

इस मुकाबले के शुरू होने से पहले यहां आप जान सकते हैं क्लेंसी से जुड़ी 5 दिलचस्प बातों के बारे में।

#1 मॉय थाई करियर की देर से शुरुआत हुई

क्लेंसी की उम्र अब 32 साल है, 65 मैचों का अनुभव प्राप्त कर चुके हैं और उनके मॉय थाई करियर की शुरुआत 21 साल की उम्र में हुई थी।

दूसरी ओर, तवनचाई अभी केवल 21 साल के हैं और 150 से अधिक मैचों का अनुभव प्राप्त कर चुके हैं। तवनचाई का रिकॉर्ड कोई चौंकाने वाली बात नहीं है क्योंकि थाई स्टार्स अक्सर छोटी उम्र में ही मैचों का हिस्सा बनना शुरू कर देते हैं।

वहीं क्लेंसी का मॉय थाई करियर भी शानदार रहा है और खास बात ये है कि उन्होंने ट्रेनिंग के एक हफ्ते बाद ही मैचों में भाग लेना शुरू कर दिया था।

#2 मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन

वो धैर्य से काम लेते हैं और आसानी से हार नहीं मानते और “क्लबर” चीजों पर बहुत जल्दी पकड़ बना लेते हैं।

आयरलैंड में और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने कई टाइटल्स जीते, वहीं उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि जुलाई 2019 में आई।

30 साल की उम्र में क्लेंसी ने WBC मॉय थाई सुपर लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल जीतकर आयरलैंड के सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा था।



#3 एक बेहतरीन नॉकआउट आर्टिस्ट 

Pongsiri PK Saenchai Muaythaigym Sean Clancy 1920X1280 25.jpg

उन्हें “Rocky III” फिल्म में जेम्स “क्लबर” लैंग से “क्लबर” निकनेम मिला है और उन्हें अपनी जबरदस्त पंचिंग पावर के लिए जाना जाता है।

अपने करियर की 43 जीतों में से 22 में उन्होंने नॉकआउट से विजय प्राप्त की है, जिसने उनके फिनिशिंग रेट को 51 प्रतिशत पर पहुंचा दिया है।

ये जीत उन्हें अपने फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करने और आक्रामक स्टाइल के कारण मिली हैं और उन्हें आगे आकर दमदार पंच और एल्बोज़ लगाना बहुत पसंद है।

#4 कई देशों में जाकर परफॉर्म कर चुके हैं

क्लेंसी आयरलैंड के ग्रामीण इलाके में जन्मे, लेकिन अब वो थाईलैंड के पूर्वी तट पर स्थित कोह समुई द्वीप पर रहते हैं और Yodyut Muay Thai में ट्रेनिंग करते हैं।

उन्होंने थाईलैंड को अपने दूसरे घर के रूप में स्वीकार किया और यहां सबसे बेस्ट मॉय थाई एथलीट बनने की उम्मीद रखते हैं।

मॉय थाई से जुड़ने के बाद “क्लबर” कई महाद्वीपों, कई अलग-अलग देशों में परफॉर्म कर चुके हैं, जिनमें आयरलैंड, थाईलैंड, जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और इराक मुख्य हैं।

#5 कई बेस्ट एथलीट्स का सामना कर चुके हैं

Muay Thai fighter Pongsiri PK.Saenchai Muaythaigym fights Sean Clancy

पिछले साल सितंबर में हुए ONE: A NEW BREED II में उन्होंने पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में साबित किया था कि वो टॉप एथलीट्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

क्लेंसी के पूर्व ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया था और वो पहले भी कई टॉप लेवल के एथलीट्स का सामना कर चुके हैं।

अभी तक वो ONE एथलीट कोंगसक पीके.साइन्चेमॉयथाईजिम और खुद मॉय थाई लैजेंड साइन्चे का सामना कर चुके हैं।

अगले मैच में यानी ONE: DANGAL में उनका सामना एक और PK.Saenchaimuaythaigym के एथलीट तवनचाई से होने वाला है।

ये भी पढ़ें: डेब्यू करने जा रहे मॉय थाई सुपरस्टार तवनचाई के बारे में 5 बेहद रोचक बातें

मॉय थाई में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.