शनिवार, 15 मई को ONE: DANGAL का प्रसारण कैसे देखें

Arjan Bhullar at ONE CENTURY DUX 0983 768x512

भारत के टॉप लेवल के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स ग्लोबल स्टेज पर छाने को तैयार हैं।

शनिवार, 15 मई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से ONE: DANGAL का प्रसारण किया जाएगा और फैंस को शो में धमाकेदार एक्शन देखने को मिल सकता है।

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा भारतीय सुपरस्टार अर्जन “सिंह” भुल्लर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। वहीं भुल्लर भारत के सबसे पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहेंगे।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: DANGAL को कैसे देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE: DANGAL का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (अमेरिका, भारत, जापान और न्यूजीलैंड को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज (अमेरिका, भारत और जापान को छोड़कर) पर प्रसारित की जाएंगी।

भारत

ONE: DANGAL को शनिवार, 15 मई के दिन भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से Disney+ Hotstar, Star Sports Select 2 या Star Sports First पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो की शुरुआत शनिवार, 15 मई को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live या Bleacher Report पर सुबह 6 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 3 बजे होगी।

चीन

शो का प्रसारण शनिवार, 15 मई को BesTV या iQiYi पर चीन के समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होगा।

Great Sports शनिवार, 15 मई को देरी से शाम 7:30 बजे प्रसारित करेगा।

इसके अलावा रविवार, 16 मई को शाम 7:30 बजे से शो का प्रसारण BTV पर देखा जा सकता है।

वहीं, SZTV5 पर शनिवार, 22 मई और रविवार, 23 मई को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

साथ ही QHTV शनिवार, 26 जून को रात 10:30-11:30 तक शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

इंडोनेशिया

शो को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शनिवार, 15 मई को Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 5 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 21 मई को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

Abema पर ONE: DANGAL जापानी समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

मलेशिया

शो की शुरुआत शनिवार, 15 मई को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 पर शाम 6 बजे से होगी।

म्यांमार

ONE: DANGAL म्यांमार के समयानुसार शाम 4:30 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार शाम 6 बजे से One Sports या One Sports+ पर शुरू होगा।

इसके अलावा रविवार, 16 मई को TV5 रात 12 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 5 बजे शुरू होगा।

वहीं शनिवार, 15 मई को Thairath TV32 रात 11 बजे से शो का प्रसारण दोबारा करेगा।

वियतनाम

शो को इंडोचाइना समयानुसार शनिवार, 15 मई को HTV The Thao पर शाम 5 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

ONE: DANGAL को शनिवार, 15 मई को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 5 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: DANGAL का पूरा बाउट कार्ड

  • (c) ब्रेंडन वेरा vs. अर्जन भुल्लर (ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम vs. शॉन क्लेंसी (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • बी गुयेन vs. ऋतु फोगाट (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • अयाका मियूरा vs. हयानी बास्तोस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट 58.25 किलोग्राम)
  • गुरदर्शन मंगत vs. रोशन मैनम (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट 65 किलोग्राम)

ये भी पढ़ें: ONE Championship में भारतीय एथलीट्स द्वारा दर्ज की गईं सबसे शानदार जीतों पर एक नजर

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25