ONE 166: Qatar के वर्ल्ड टाइटल मैचों से पहले अलीअकबरी, ज़टूट, सूसा की शानदार जीत

Amir Aliakbari Dustin Joynson ONE Fight Night 12 46 1

ONE Championship की एक दशक में पहली बार मध्य पूर्व में वापसी हुई और कतर में ऐतिहासिक इवेंट का आयोजन किया गया।

ONE 166 को तीन वर्ल्ड टाइटल मैचों ने हेडलाइन किया और लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में मौजूद दर्शकों को MMA, मॉय थाई, सबमिशन ग्रैपलिंग और बॉक्सिंग मैच देखने को मिले।

आइए देखते हैं कि शुक्रवार, 1 मार्च को हुए यादगार शो में क्या-क्या हुआ।

भुल्लर को हराकर अलीअकबरी की जीत का सिलसिला जारी

अमीर अलीअकबरी ने अर्जन “सिंह” भुल्लर को हराकर ONE हेवीवेट MMA डिविजन में अपने शानदार सफर को जारी रखा। इस मैच में पूर्व डिविजनल चैंपियन को निष्क्रियता की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया।

ईरानी फाइटर ने पूरी फाइट के दौरान भुल्लर पर पंच लगाने के मौके तलाशे, लेकिन उनके विरोधी सामना करने की बजाय पीछे हट रहे थे। भारतीय-कनाडाई स्टार को पहले दो राउंड में एक-एक येलो (पीला) कार्ड मिला। मगर उन्होंने अपने खेल में बदलाव नहीं किया।

तीसरे राउंड के आखिर में 4:15 मिनट पर रेफरी हर्ब डीन ने भुल्लर को रेड (लाल) कार्ड दिया। इसके चलते अलीअकबरी को लगातार चौथी जीत हासिल हुई और उनका रिकॉर्ड 13-3 हो गया है। इस जीत ने शायद उन्हें वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में लाकर खड़ा कर दिया है।

ज़टूट ने डेब्यू बॉक्सिंग मैच में अल-काहतानी को दी शिकस्त

बॉक्सिंग की ONE में वापसी हुई जब शुक्रवार को पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट ने रिटायरमेंट से वापस आकर अपराजित बॉक्सर ज़ुहेर “द अरेबियन वॉरियर” अल-काहतानी को सर्वसम्मत निर्णय से मात दी।

147-पाउंड कैचवेट मैच में ज़टूट को देख लगा ही नहीं कि ये उनका पहला बॉक्सिंग मैच है। उनका फुटवर्क और पंच सब कमाल का रहा। “द अरेबियन वॉरियर” ने काफी प्रयास किए, लेकिन सब विफल रहे।

अंत में तीन राउंड के एक्शन के बाद जजों ने “डायमंड हार्ट” के पक्ष में फैसला सुनाया।

कुज़मिन ने सायिक को पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

व्लादिमीर कुज़मिन ने ONE में लगातार दूसरी जीत हासिल की, जब उन्होंने 147.75-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में ज़ाफेर सायिक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

कुज़मिन दूसरे राउंड में काफी अच्छे नजर आए और टर्किश एथलीट को स्ट्रेट राइट लगाकर मैच का इकलौता नॉकडाउन किया। ये बढ़त ज्यादा देर नहीं टिकी क्योंकि रूसी स्टार द्वारा लगाई गई अवैध घुटने की स्ट्राइक के चलते उनका एक पॉइंट काट लिया गया। फिर मैच के अंत तक कुज़मिन ने अच्छा प्रदर्शन किया।

तीन राउंड के बाद 27 वर्षीय स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और उनका रिकॉर्ड 21-3 हो गया।

सूसा ने शानदार आर्मबार लगाकर अलमारवाई को हराया

क्लेबर “क्लेंडेस्टीनो” सूसा ने फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में ओसामा अलमारवाई के खिलाफ शानदार जिउ-जित्सु और आक्रामकता दिखाकर जीत हासिल की।

शुरुआत में ब्राजीलियाई स्टार ने टॉप पोजिशन से अटैक कर दबाव बनाया। मैच के आधे समय के दौरान सूसा ने गार्ड पास करते हुए रिवर्स ट्रायंगल चोक लगाया और मैच को आर्मबार सबमिशन से फिनिश कर दिया।

ये हाइलाइट-रील फिनिश 5:31 मिनट पर आया और क्लेंडेस्टीनो का रिकॉर्ड 106-47 हो गया।

सालदोएव ने शुरुआत में बचकर एल जमारी को नॉकआउट किया

अली सालदोएव ने 137.75-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में ज़कारिया एल जमारी को नॉकआउट कर अपने अपराजित रिकॉर्ड को 7-0 किया।

पहले राउंड में एल जमारी ने सालदोएव को स्ट्रेट राइट लगाकर 8-काउंट के लिए मजबूर कर दिया। रूसी स्टार ने वापसी कर कुछ सेकंड शेष रहते एल जमारी को गिराकर स्कोर बराबर कर दिया।

दूसरे राउंड में पंच एल जमारी की ठोड़ी पर जाकर लगा और मैट पर जा गिरे। वो रेफरी के काउंट का जवाब नहीं दे पाए। रेफरी ने दूसरे राउंड में 51 सेकंड पर मैच को खत्म कर दिया।

सुज़ुकी ने हान के खिलाफ निर्णय से जीत पाई

जापान के शिंजी सुज़ुकी और चीन के हान ज़ी हाओ एक तेज-तर्रार मुकाबले में आमने-सामने आए और तीन राउंड के एक बेंटमवेट मॉय थाई मैच में डटकर सामना किया।

सुज़ुकी ने पूरी फाइट के दौरान शानदार बॉक्सिंग अटैक को अंजाम दिया और दूसरे राउंड में पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर पर नॉकडाउन भी किया।

हान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन सुज़ुकी ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की और करियर का 33वां मैच जीता।

यामाकीटा ने मिआडो को शानदार सबमिशन से ढेर किया

कीटो “पॉकेट मॉन्क” यामाकीटा को जीत दर्ज में करने में ज्यादा देर नहीं लगी। उन्होंने स्ट्रॉवेट MMA मैच में जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो को सबमिशन से हराया।

“पॉकेट मॉन्क” लगातार टेकडाउन के प्रयास कर रहे थे। कुछ को मिआडो ने डिफेंड किया, लेकिन जापानी सनसनी ने एंकल पिक से टेकडाउन हासिल किया।

वहां से उन्होंने फिलीपीनो स्टार पर बुलडॉग चोक लगा दिया और पहले राउंड में 4:04 मिनट पर सबमिट करवाया। इस जीत से उनका रिकॉर्ड 9-1 हो गया है।

न्यूज़ में और

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott