ONE 169 में मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा और अमीर अलीअकबरी के बीच हेवीवेट MMA फाइट तय की गई

Oumar Kane Marcus Almeida ONE Fight Night 13 63

ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug के ब्लॉकबस्टर कार्ड में एक महत्वपूर्ण हेवीवेट MMA मुकाबला जोड़ा गया है, जो डिविजन के अगले वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर का चुनाव कर सकता है।

9 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ईरानी नॉकआउट आर्टिस्ट अमीर अलीअकबरी का सामना ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट एथलीट मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा से होगा।

ये मुकाबला दो धुरंधर एथलीट्स के बीच उनकी फाइटिंग शैलियों के दिलचस्प टकराव को दर्शाएगा।

अलीअकबरी एक पूर्व ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिनके पास विस्फोटक टेकडाउन और घातक ताकत है, लेकिन वो खतरनाक पंचों से हमला करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हैं, चाहे वो स्टैंड-अप में हो या फिर जमीन पर।

36 वर्षीय सुपरस्टार ने अपने करियर की 14 MMA जीतों में से 10 में नॉकआउट दर्ज किए हैं और अब लगातार चार प्रभावशाली जीतों के बाद वो इस प्रतियोगिता में प्रवेश करेंगे।

उनकी आखिरी हार 2021 में मौजूदा ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन के खिलाफ आई थी इसलिए निस्संदेह वो उस हार का बदला लेने के मौके को अर्जित करने के लिए बेताब हैं।

दूसरी ओर, वो व्यक्ति हैं जिन्हें “बुशेशा” के नाम से जाना जाता है।

इतिहास के सबसे महान BJJ प्रतियोगियों में से एक माने जाने वाले 34 वर्षीय ब्राजीलियाई एथलीट पहले से ही MMA में एक विशिष्ट फिनिशर साबित हुए हैं, जिन्होंने ONE में तीन सबमिशन और एक तकनीकी नॉकआउट (TKO) के साथ 4-1 का प्रभावशाली रिकॉर्ड बनाया है।

अपनी पिछली फाइट में 17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन को अपने MMA करियर की पहली हार का सामना करना पड़ा, जब एक रोमांचक मुकाबले में सेनेगली पावरहाउस “रग रग” ओमार केन ने उन्हें मात दी थी। आपको बता दें कि केन अब ONE 169 के मेन इवेंट में हेवीवेट MMA गोल्डन बेल्ट के लिए मालिकिन को चुनौती देंगे।

“बुशेशा” को उम्मीद है कि वो 9 नवंबर को धमाकेदार वापसी करेंगे और अगली बार मालिकिन को चुनौती देने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे, लेकिन उससे पहले अलीअकबरी के रूप में उन्हें एक खतरनाक रेसलर से पार पाना होगा।

इस बीच, अगर अलीअकबरी को “स्लेदकी” के खिलाफ रीमैच मैच पाना है तो उन्हें अपने विरोधी के शीर्ष स्तरीय सबमिशन हमले के बारे में अत्यधिक जागरूक रहने की आवश्यकता होगी।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.