एनातोली मालिकिन ने रग रग के खिलाफ अपनी वर्ल्ड टाइटल हार पर चर्चा की – ‘कड़ी मेहनत के लिए एक संकेत’

Anatoly Malykhin Oumar Kane ONE 169 68

एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन को पहली बार अपने MMA करियर में हार का सामना करना पड़ा।

9 नवंबर को हुए ONE 169 के मेन इवेंट में रूसी सुपरस्टार को सेनेगली रेसलिंग पावरहाउस “रग रग” ओमार केन के हाथों चौंकाने वाली हार मिली और उन्हें अपना ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल गंवाना पड़ा।

इस मैच में मालिकिन 14-0 के रिकॉर्ड और 100 फीसदी फिनिशिंग रेट के साथ उतरे थे। इसके साथ-साथ वो इतिहास के पहले तीन डिविजन MMA वर्ल्ड चैंपियन भी थे।

“रग रग” के खिलाफ आई जीत उनके लिए दिल तोड़ने वाली है, लेकिन “स्लेदकी” ने मानने में देरी नहीं की कि अपने मजबूत ट्रेनिंग कैंप और अच्छी तैयारी के बावजूद वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“ट्रेनिंग कैंप अच्छा था। हमने अच्छी ट्रेनिंग की और प्लान के मुताबिक सब कुछ किया, लेकिन फाइट के दिन मुझे 100 फीसदी महसूस नहीं हो रहा था।

“कभी-कभी ये समझाना बड़ा मुश्किल होता है, लेकिन मेरा शरीर सही नहीं था। ये उनका दिन था। वो मजबूत इंसान हैं और उन्होंने अच्छा काम किया।”

अपनी पिछली सभी फाइट्स में मालिकिन ने वर्ल्ड क्लास रेसलिंग और खतरनाक बॉक्सिंग अटैक से विरोधियों को ढेर किया था।

लेकिन ताकतवर “रग रग” के खिलाफ ये प्लान काम नहीं कर पाया। रूसी सुपरस्टार ने माना कि फाइट के दिन वो थोड़े थके हुए थे और उन्होंने अपनी कमजोरियों को दूर करने का वादा किया:

“मेरे हाथ और बाजू काफी भारी महसूस हो रहे थे। मैंने उन्हें टेकडाउन करने की कोशिश की, लेकिन ये काम नहीं आया। मैं जिस तरह से अपने शरीर से प्रतिक्रिया करवाना चाहता था, वैसा कर नहीं पाया। वो जीते तो मैं इसे कड़ी मेहनत के लिए एक संकेत समझता हूं।”

वैसे तो मालिकिन के पास अब भी ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल हैं, लेकिन उन्होंने अभी से अपनी कंडीशनिंग और रेसलिंग स्किल्स को सुधारने पर काम करना शुरु कर दिया है।

उन्होंने और उनकी टीम ने ONE 169 में हार का करीब से अध्ययन किया है और गलतियों को ठीक करने पर काम जारी है:

“मैं अब दोबारा शुरुआत कर रहा हूं। मैं रेसलिंग, बॉक्सिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करूंगा। भार वर्ग में ऊपर-नीचे जाने के कारण मेरी टांगें कमजोर महसूस कर रही हैं तो मुझे उस पर काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि मुझे अपनी रेसलिंग पर ध्यान देना है। मैं दक्षिण ओसेटिया जाकर हेवीवेट फ्रीस्टाइल रेसलर्स के साथ ट्रेनिंग करने के बारे में सोच रहा हूं। वो शीर्ष स्तर के एथलीट्स हैं और मुझे लगता है कि इससे मेरी स्किल्स में सुधार होगा।

“लेकिन पहले मैं और मेरी टीम करीब से फाइट को देखेंगे। हम मेरी गलतियों का अध्ययन करेंगे और जहां जरूरत होगी बदलाव करेंगे।”

रग रग के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल रीमैच चाहते हैं मालिकिन

हार के गम में डूबने की बजाय एनातोली मालिकिन की नजरें “रग रग” ओमार केन के खिलाफ संभावित वर्ल्ड टाइटल रीमैच पर टिक गई हैं।

हालांकि, इस बारे में किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन “स्लेदकी” को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में उनका सामना सेनेगली पावरहाउस के साथ हो सकता है:

“मुझे उम्मीद है कि रीमैच जल्दी होगा, लेकिन कोई घोषणा नहीं हुई है। ये अभी 50-50 है।”

ONE 169 की इस फाइट से पहले मालिकिन और “रग रग” ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर जमकर ताने कसे थे।

लेकिन “स्लेदकी” का मानना है कि ये तो फाइट बिजनेस की हिस्सा है और वो केन का एक एथलीट के तौर पर सम्मान करते हैं और दोबारा ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं:

“ये खेल से जुड़ा है और हमारा रिश्ता पूरी तरह से प्रोफेशनल है। उस दिन जीत के लिए उनका हाथ उठा, लेकिन हम दोनों ही ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं। हम दोनों शिखर पर आने का प्रयास कर रहे हैं तो ऐसे में दोस्त तो नहीं बने।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.