3-डिविजन MMA चैंपियन एनातोली मालिकिन ने भविष्य के लिए बड़े प्लान बनाए – ‘ये तो बस शुरुआत है’

Reinier de Ridder Anatoly Malykhin ONE 166 14 scaled

ONE 166: Qatar में एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इतिहास के पहले तीन-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बने, लेकिन उनका मानना है कि उनके कॉम्बैट स्पोर्ट्स करियर में अभी बहुत कुछ बाकी है।

रूसी सुपरस्टार ने एक मार्च को हुए रीमैच के तीसरे राउंड में रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को मात देकर ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था। इससे पहले वो लाइट हेवीवेट और हेवीवेट चैंपियन थे।

दिसंबर 2022 में पहले राउंड में आई नॉकआउट जीत के बाद डी रिडर ने अच्छा प्रदर्शन किया और मालिकिन को भी उनके प्रदर्शन में काफी अंतर नजर आया।

“स्लेदकी” का मानना है कि डच सुपरस्टार ने दिखाया कि वो सच में टॉप लेवल के फाइटर हैं और भविष्य में खिताब का मौका हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“102 किलो (225 पाउंड्स) भार में वो एक अलग रीनियर थे। (205 पाउंड्स) में वो बहुत मजबूत और प्रेरित लग रहे थे। उन्होंने अपनी पंचिंग तकनीक में सुधार किया और बहुत खतरनाक व तेज हुए।

“यकीनन, मुझे खास परेशानी नहीं हुई, लेकिन रीनियर ने मुझे एक बार हिट किया तो मैं हिल गया था। ऐसा लगा कि उन्होंने मुझे थोड़ा सा नॉकडाउन कर दिया था। ये मेरे करियर में पहली बार हुआ था, जब मुझे गिराया गया और सबसे मुश्किल काम था फाइट में आकर दोबारा लड़ना और फिर जीतना।

“मुझे लगता है कि वो एक दमदार फाइटर हैं। वो एक और मौके के हकदार हैं, लेकिन पहले उन्होंने दो फाइट करनी होगी और जीत की लय पानी होगी। मुझे एक हेवीवेट, फिर लाइट हेवीवेट फाइट की जरूरत है और फिर मैं मिडलवेट ट्राइलॉजी फाइट के लिए तैयार रहूंगा। ये फाइट अभी खत्म नहीं हुई है।”

मालिकिन तीन बेल्ट जीतकर खुश हैं, लेकिन वो अपनी इस उपलब्धि से संतुष्ट नहीं हैं।

36 वर्षीय फाइटर हर मुकाबले में बेहतरीन और अच्छा महसूस कर रहे हैं। वो अब आराम करने के बजाय और बड़े लक्ष्यों को हासिल करना चाहते हैं ताकि अपना नाम महानतम फाइटर्स में दर्ज करा सकें।

“स्लेदकी” ने समझाया: 

“मेरे लिए, ये जीत इतिहास नहीं है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि मैं खेलों में ऐसा कुछ कर सकता हूं, जो पहले कभी किसी ने नहीं किया। मेरे हिसाब से इतिहास तब बनेगा जब मैं चार बेल्ट हासिल कर लूं और एक बेल्ट बॉक्सिंग में भी। तब हम इतिहास बनाएंगे। अभी के लिए ये तो बस शुरुआत है।”

एनातोली मालिकिन ने संभावित हेवीवेट कंटेंडर्स के नाम गिनाए

तीन ONE MMA वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर चुके एनातोली मालिकिन के पास संभावित दावेदारों की कोई कमी नहीं है।

हालांकि, हेवीवेट बेल्ट को डिफेंड करना उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है और उन्होंने अपने लिए अगले दो नाम उजागर किए:

“इस समय मुझे दो विकल्प दिखाई दे रहे हैं। ये “रग रग” (ओमार केन) और (अमीर) अलीअकबरी हैं।

“अलीअकबरी रीमैच के हकदार हैं क्योंकि वो लगातार चार फाइट अपने नाम कर चुके हैं और बहुत गंभीर लग रहे हैं।”

अलीअकबरी और “रग रग” दोनों ही देखने में बहुत तगड़े और घातक स्किल्स वाले हैं, लेकिन मालिकिन को उनसे किसी भी तरह का डर नहीं है।

रूसी स्टार के पास आत्मविश्वास से भरे होने का कारण है। उनका रिकॉर्ड 14-0 और फिनिशिंग रेट 100 फीसदी है।

“स्लेदकी” ने बताया:

“मैं एक ही रात में दोनों का रिंग में सामना करने के लिए तैयार हूं। अमीर बहुत ही अच्छी शेप में लग रहे हैं। उनकी बॉक्सिंग अच्छी है और उन्होंने मुझे चौंकाया है कि वो तीन राउंड तक डटे रह सकते हैं। मैं इस फाइट का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। मुझे लगता है कि दर्शक भी इसका इंतजार कर रहे हैं।

“मेरे विचार (‘रग रग’ के साथ फाइट पर)। पहले राउंड में नॉकआउट, बोनस के साथ जीत और फिर जीत के बाद अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताऊंगा।”

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs